FasTag Rule Change : आज 2 फरवरी 2026 से फास्टैग से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव हो गया है। बताया जा रहा है की नियमों में हुए इस बदलाव की वजह से लोगों को काफी फायदा होगा। नहीं फास्टैग नियमों के तहत अब लंबे वेरीफिकेशन प्रोसेस को नहीं झेलना पड़ेगा। चलिए खबर के माध्यम से जानते हैं फास्टैग से जुड़े नए नियम।
फास्टैग के नियमों में आज बड़ा बदलाव हुआ है। बताया जा रहा है कि नियमों में हुए इस बदलाव की वजह से लोगों को काफी ज्यादा राहत मिलेगी। नए नियमों के तहत, अब वाहन मालिकों को बार-बार KYC वेरिफिकेशन की जरूरत नहीं होगी।
बैंकों को बढ़ गई जिम्मेदारी
सुविधा को बढ़ाने तथा अन्य आवश्यक परेशानियों को खत्म करने के लिए फास्टैग जारी करने वाले बैंकों की जिम्मेदारी बढ़ा दी गई है। अब बैंकों (Latest Bank News) को फास्टैग जारी करने से पहले वाहन और उसके मालिक की पूरी जांच करनी होगी। फास्टैग के नियमों में हुए इस बदलाव की वजह से लोगों को काफी ज्यादा फायदा होने वाला है।
KYC प्रोसेस हुआ बंद
नए नियमों के तहत एक बार फास्टैग एक्टिवेट (FASTag activated) हो जाने के बाद आपको बार-बार KYC वेरिफिकेशन नहीं कराना पड़ेगा। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI Latest Updates) ने नए फास्टैग जारी करने के लिए ‘नो योर व्हीकल’ (Know Your Vehicle) प्रक्रिया को बंद कर दिया है। इससे फास्टैग इस्तेमाल करने वालों को बड़ी राहत मिलेगी और उन्हें अनावश्यक परेशानी से बचाया जा सकेगा।
सरकार (Government News) की तरफ से कहा गया है कि इस बदलाव से लाखों लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। पहले, फास्टैग एक्टिवेट होने के बाद भी KYV (नो योर व्हीकल) की वजह से लोगों को परेशानी और देरी का सामना करना पड़ता था, जबकि उनके पास गाड़ी के सभी सही कागजात होते थे। अब कारों के लिए पहले से जारी फास्टैग के लिए KYV की जरूरत नहीं होगी।
KYV केवल खास मामलों में ही की जाएगी, जैसे की- शिकायतें मिलने पर, लूज फास्टैग के मामले में, गलत तरीके से जारी होने पर, गलत इस्तेमाल से जुड़ी दिक्कतें होने आदि पर।
