FD For Senior Citizen – वरिष्ठ नागरिकों के लिए एफडी (FD) पर सबसे ज्यादा ब्याज कौनसा बैंक दे रहा है, यह जान लेना बेहद जरूरी है। दरअसल आपको बता दें कि अलग-अलग बैंक अलग-अलग अवधि और लाभ के साथ स्कीम्स ऑफर कर रहे हैं… तो चलिए आइए नीचे खबर में एक नजर डाल लेते है बैंकों की इन ब्याज दरों पर-
सीनियर सिटीजन के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर आकर्षक ब्याज दरें उपलब्ध कराई जा रही हैं। 22 जनवरी 2026 तक स्मॉल फाइनेंस बैंक, प्राइवेट सेक्टर बैंक, पब्लिक सेक्टर बैंक (public sector bank) और विदेशी बैंक सीनियर सिटीजन को अलग-अलग अवधि की एफडी पर 8.10% तक का ब्याज ऑफर कर रहे हैं।
स्मॉल फाइनेंस बैंकों में ESAF स्मॉल फाइनेंस बैंक 444 दिनों की एफडी पर 8.10% की सबसे ऊंची दर दे रहा है, जबकि जना, सूर्यदय, शिवालिक और उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक भी 8% तक का रिटर्न प्रदान कर रहे हैं।
जना स्मॉल फाइनेंस बैंक, सूर्यदय स्मॉल फाइनेंस बैंक (Suryaday Small Finance Bank), शिवालिक स्मॉल फाइनेंस बैंक और उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक वरिष्ठ नागरिकों को अलग-अलग अवधि की एफडी पर 8 फीसदी तक का रिटर्न ऑफर कर रहे हैं। इसके अलावा AU, इक्विटास और उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक (Ujjivan Small Finance Bank) भी 7.60% से 7.95% तक की ब्याज दर प्रदान कर रहे हैं, जिससे यह सेगमेंट वरिष्ठ नागरिकों के लिए सबसे आकर्षक निवेश विकल्प बन गया है।
प्राइवेट सेक्टर बैंकों की ब्याज दरें-
प्राइवेट सेक्टर बैंकों की बात करें तो YES Bank सीनियर सिटीजन को 7.75% तक का ब्याज दे रहा है, जबकि RBL बैंक और बंधन बैंक 7.70% तक की ब्याज दर ऑफर कर रहे हैं। IDFC फर्स्ट बैंक, जम्मू और कश्मीर बैंक तथा इंडसइंड बैंक (IndusInd Bank) भी 7.50% तक का रिटर्न प्रदान कर रहे हैं। कुछ प्राइवेट बैंक सुपर सीनियर सिटीजन यानी 80 साल से ऊपर की आयु वाले ग्राहकों को अतिरिक्त ब्याज का लाभ भी दे रहे हैं, जिससे लंबी अवधि की एफडी और अधिक फायदेमंद बन जाती है।
Public Sector बैंकों में ब्याज दरें-
पब्लिक सेक्टर बैंकों (Public sector banks) में ब्याज दरें तुलनात्मक रूप से थोड़ी कम हैं, लेकिन सुरक्षा और भरोसे के लिहाज से इनकी लोकप्रियता बनी हुई है। बैंक ऑफ इंडिया अपनी 450 दिनों की ‘स्टार स्वर्णिम’ एफडी पर 7.20% ब्याज दे रहा है, जबकि बैंक ऑफ महाराष्ट्र (Bank Of Mahrashtra) 7.15% और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया 5 से 10 साल की अवधि वाली एफडी पर 7.05% तक का रिटर्न ऑफर कर रहा है।
इसके अलावा, बैंक ऑफ बड़ौदा, केनरा बैंक (canara bank) और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया भी वरिष्ठ नागरिकों को 7% तक का ब्याज दे रहे हैं। कुल मिलाकर, पब्लिक सेक्टर बैंक वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्थिर और सुरक्षित रिटर्न का भरोसेमंद विकल्प बने हुए हैं।
Disclaimer-
यह खबर केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से प्रस्तुत किया गया है और इसे किसी भी रूप में निवेश संबंधी सलाह नहीं माना जाना चाहिए। पाठकों को सलाह दी जाती है कि कोई भी वित्तीय निर्णय (financial decisions) लेने से पहले अपने योग्य वित्तीय सलाहकार से परामर्श अवश्य लें।
