FD Rates : आज के समय में भी निवेश के तौर पर लोग एफडी इन्वेस्टमेंट में ज्यादा भरोसा रखते हैं। ऐसे में कई लोग इसलिए कन्फ्यूज रहते हैं कि एफडी कितने साल की करानी चाहिए, जिससे उनका पैसा बिना रिस्क के बढ़ता रहे हैं। अगर आप भी एफडी (FD Rates) में इन्वेस्टमेंट के बारे में सोच रहे हैं तो आइए खबर के माध्यम से जानते हैं कि किस एफडी में निवेश से कितना फायदा होगा।
मार्केट में इतने इन्वेस्टमेंट ऑप्शन मौजुद है, लेकिन आज भी युवाओं और सिनीयर सिटीजन में एफडी (Highest FD Rates) में इन्वेस्टमेंट काफी पॉपुलर है। फिक्स्ड डिपॉजिट में लोग इसलिए भी निवेश करते हैं ताकि उनका पैसा सुरक्षित रहें। बहुत से बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट पर निवेश करने से पहले इस बात को लेकर कन्फ्यूज रहते हैं कि 1 या 3 साल किस एफडी में इन्वेस्ट करना फायदेमंद हो सकता है।
किन बैंकों पर कितना मिल रहा ब्याज
बैंक ऑफ बड़ौदा बैंक की ओर से 1 साल की एफडी (Bank of Baroda Bank FD) पर 6.10 प्रतिशत का ब्याज ऑफर किया जाता है और 3 साल के ब्याज पर 6.25 प्रतिशत ब्याज दिया जा रहा है। बैंक ऑफ इंडिया की तरफ स निवेशकों को 1 साल की एफडी पर 6.25 प्रतिशत व 3 साल की एफडी पर 6.25 प्रतिशत ब्याज दिया जाता है। बैंक ऑफ महाराष्ट्र (Bank of Maharashtra FD Interest)बैंक की ओर से 1 साल की एफडी 6.20 व 3 साल की एफडी पर 5.25 प्रतिशत का ब्याज दिया जा रहा है।
जानिए कितनी है इन बैंकों की ब्याज दरें
इसके साथ ही केनरा बैंक ग्राहकों को 1 साल की एफडी (FD Rates to Canara Bank) पर 6.25 प्रतिशत व 3 साल की एफडी पर 6.25 प्रतिशत ब्याज दिया जा रहा है और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की ओर से 1 साल की एफडी पर 6.20 प्रतिशत व 3 साल की एफडी पर 6.00 प्रतिशत ब्याज दिया जा रहा है। इसके साथ ही पंजाब नेशनल बैंक की ओर से 1 साल की एफडी पर 6.1 प्रतिशत व 3 साल की एफडी पर 6.3 प्रतिशत ब्याज ऑफर किया जा रहा है। इसके साथ ही स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India) की ओर से 1 साल की एफडी 6.25 प्रतिशत व 3 साल की एफडी पर 6.3 प्रतिशत का ब्याज दिया जा रहा है।
1 साल की एफडी के फायदे
अगर आप 1 साल की एफडी में निवेश (FD Investment ) करते हैं तो आपको पैसे जल्द मिलते ही है और साथ ही ब्याज रकम के साथ जमा रकम का लंबा इंतजार भी नहीं करना होता है, जिससे निवेशकों को फायदा होता है। वहीं, आपको जो राशि मिलती है तो आप उसे दूसरी स्कीम में इन्वेस्ट कर सकते हैं। इसके साथ ही अगर एफडी ब्याज दर बढ़ जाए तो इससे ग्राहक बढ़ते रेट का लाभ ले सकते हैं। ऐसे में ब्याज दरें कम होने पर भी इसका नुकसान नहीं होता।
1 साल की एफडी के नुकसान
हालांकि इसके कुछ नुकसान (Disadvantages of 1 year FD) भी है, क्योंकि सिर्फ इसमें लंबे समय वाली एफडी से कम रिटर्न ग्राहकों को मिलता है।
3 साल की एफडी के फायदे व नुकसान
अगर ग्राहक तीन साल की एफडी में इन्वेस्ट (Invest in a three-year FD) करते हैं तो इससे ग्राहकों को ज्यादा ब्याज का फायदा मिलता है और ब्याज दर कम होने से नुकसान नहीं होता है। लॉग टर्म उद्देश्य रखने वाले लोगों के लिए ये बेस्ट ऑप्शन है। नुकसान की बात करें तो 3 साल की एफडी (3 year FD Rates) पर अपनी रकम के लिए लंबा इंतजार करना होगा और साथ ही भविष्य में ब्याज दरों में इजाफा होता है तो आप लाभ से वंचित रह जाते हैं।
