FD Scheme : अगर आप निवेश करने की तैयारी कर रहे हैं तो ये खबर आपके काफी काम की हो सकती है। बता दें कि 1 साल की एफडी पर ये बैंक सबसे ज्यादा रिटर्न ऑफर कर रहे हैं। ऐसे में अगर आप इन एफडी (FD Investment Tips) में निवेश करते हैं तो ये आपके लिए बेहतरीन मौका हो सकता है। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से इन एफडी के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इस बारे में।
एफडी में निवेश करने वालों के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दें कि अब 1 साल की एफडी पर कुछ बैंक बंपर रिटर्न ऑफर कर रहे हैं। ऐसे में इन बैंकों की एफडी में निवेश (Investment Tips) करना निवेश का एक बेहतरीन विकलप बनकर सामने आ रहा है। अगर आप इन बैंकों की एफडी में निवेश करते हैं तो फिर आपको कम समय में ही बंपर रिटर्न मिलेगा। खबर के माध्यम से जानिये कौन से बैंक की एफडी में निवेश करना सबसे सही रहेगा।
निवेशकों के लिए है बेहतरीन विकल्प
जब भी सेफ इन्वेस्टमेंट के बारे में बात की जाती है तो फिर लोगों के मन में सबसे पहले फिक्स्ड डिपॉजिट यानी FD का ही ख्याल आता है। असल में इसकी साफ है कि पैसा सुरक्षित रहता है और रिटर्न (Intrest rate on FD) पहले से तय होता है। स्पेशली 1 साल की FD उन लोगों को पसंद आती है, जो कम टाइम में बिना रिस्क रिटर्न चाहते हैं। नौकरीपेशा, रिटायर्ड और सेविंग्स पर भरोसा करने वाले निवेशक इसे बेहतर विकल्प मान रहे हैं।
1 साल की FD में इन बातों का दें ध्यान
वैसे तो हर बैंक के द्वारा 1 साल की FD पर अलग-अलग ब्याज दर को ऑफर किया जाता है। इस वजह से इन्वेस्टमेंट से पहले दरों की तुलना करना काफी ज्यादा जरूरी हो जाता है। छोटी सी ब्याज दर का फर्क भी 5 लाख जैसे निवेश (Investment Tips) पर अच्छे खासे रुपये बढ़ा सकता है। यही वजह है कि जब भी एफडी में निवेश करते हैं तो इससे पहले सही बैंक का चयन करना काफी ज्यादा जरूरी हो जाता है और इससे रिटर्न भी काफी बेहतर मिलता है।
State Bank of India की FD में करें निवेश
देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक SBI है, ये बैंक अपनी 1 साल की FD पर लगभग 6.25 प्रतिशत तक का ब्याज दर ऑफर करता है। ऐसे में अगर आप 5 लाख रुपये तक का इन्वेस्टमेंट करते हैं, तो मैच्योरिटी (State Bank of India FD) पर आपको लगभग 5,31,990 रुपये मिल जाते हैं। ये सरकारी बैंक होने की वजह से SBI को भरोसे का नाम माना जाता है।
Bank of Baroda की FD है जबरदस्त
बैंक ऑफ बड़ौदा भी 1 साल की FD पर लगभग 6.10 प्रतिशत तक ब्याज दर ऑफर करता है तो फिर ऐसे में अगर यहां 5 लाख रुपये (Bank of Baroda FD) जमा किए जाते हैं। इसके बाद 1 साल बाद लगभग 5,31,205 रुपये की राशि आपको मिल जाते हैं। असल में ये भी सरकारी बैंक होती है, इसलिए सुरक्षा को लेकर निवेशकों को भरोसा रहता है।
Canara Bank और Axis Bank दे रहे बंपर ब्याज दर
Canara Bank और Axis Bank बैंक भी अपने ग्राहकों को एफडी (FD rate Latest Update) पर शानदार ब्याज दे रहे हैं। यदि आप इन दोंनो बैंक की 1 साल वाली एफडी में 5 लाख की निवेश करते हैं तो लगभग 6.25% तक का ब्याज मिल रहा है। इस हिसाब से मैच्योरिटी तक यह रकम 5.32 लाख रुपये हो जाएगी। इसका मतलब यह है की आपको कुल 32 हजार रुपये तक ब्याज मिलेगा।
HDFC Bank और ICICI Bank एफडी ब्याज
अन्य बैंकों की तरह HDFC Bank और ICICI Bank भी 1 साल की FD पर ग्राहकों को तगड़ा ब्याज (ICICI Bank Intrest rate) ऑफर कर रहे हैं ये बैंक एक साल की एफडी पर 6.25% दे रहे हैं। इन बैंकों में 1 साल के लिए अगर 5 लाख रुपये निवेश करते हैं तो अच्छा खास ब्याज मिलता है।
एफडी में पैसा लगाने से पहले जान लें ये बात
फिकस्ड डिपॉजिट (Fixed Deposit) में निवेश करने से पहले ब्याज दर, बैंक की विश्वसनीयता और अपनी जरूरत जरूर देखें। एफडी में पैसा लगाने से पहले सभी बैंकों की ब्याज दरों की तुलना जरूर कर लें। अगर आप कोई रिकस्क नहीं लेना चाहते हैं तो सरकारी बैंक ही चुनें, और अगर थोड़ा ज्यादा रिटर्न चाहते हैं तो अच्छे प्राइवेट बैंक में एफडी (FD) करवा सकते हैं।
