FD Interest Rate : आज बढ़ती महंगाई के इस दौर में हर कोई अपनी कमाई बढ़ाना चाहता है। अगर आप भी घर बैठे मोटा पैसा कमाना चाहते हैं तो ये खबर आपके लिए बहेद अहम है। दरअसल, आप फिकस्ड डिपॉजिट में पैसा निवेशक करके अच्छा खास मुनाफा कमा सकते हैं। इस समय देश के कई सरकारी और प्राईवेट बैंक एफडी पर शानदार ब्याज ऑफर कर रहे हैं। आईये नीचे खबर में विस्तार से जानते हैं –
आज के समय में सभी भविष्य को सुरक्षित करने के लिए निवेश करते हैं। बाजार में निवेश के अनेकों तरीके मौजूद हैं। लेकिन जब बात सुरक्षित निवेश की आती है तो हर कोई एफडी यानी फिकस्ड डिपॉजिट में निवेश करने की सोचता है। भारतीय लोगों के लिए एफडी (FD Rate) सबसे सुरक्षित और जयादा रिटर्न देने वाला इन्वेस्टमेंट विकल्प है। अगर आप भी एफडी में पैसा लगाने की योजना बना रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। दरअसल, इस समय बहुत से बैंक एफडी पर तगड़ा ब्याज दे रहे हैं। लेकिन एफडी (Fixed Deposit Interest Rate) में पैसा लगाने से पहले सभी बैंकों की ब्याज दरों की तुलना करना बहुत जरूरी है। इससे यह पता चलता है कि कौन सा बैंक सबसे अधिक ब्याज ऑफर कर रहा है।
हालिया FD रेट्स के अनुसार, कई Private Sector Banks 1 साल, 3 साल और 5 साल की अवधि पर अलग-अलग ब्याज की पेशकश कर रहे हैं। खास बात यह है कि कुछ बैंकों में 3 साल के टेन्योर पर ब्याज दरें 7.00% से 7.20% तक ऑफर की जा रही है। आईये जानते हैं –
3 साल की एफडी पर ये बैंक दे रहे ब्याज –
प्राईवेट सेक्टर का RBL Bank अपने ग्राहकों को 3 साल की एफडी पर 7.20% ब्याज दे रहा है। वहीं SBM Bank India ग्राहकों को 7.10% ब्याज की पेशकश कर रहा है। Bandhan Bank भी 7.00% ब्याज दे रहा है और DCB Bank तीन साल वाली एफडी पर 7.00% ब्याज ऑफर कर रहा है, IDFC FIRST Bank इस एफडी पर 7.00% ब्याज प्रदान कर रहा है।
एफडी में निवेश करने से पहले जान लें ये बातें –
FD चुनते समय सबसे जरूरी है कि आप Highest slab और उसका Applicable tenure जरूर देखें, क्योंकि कई बैंक अपनी सबसे अधिक ब्याज दरें किसी खास अवधि (जैसे 456 दिन, 888 दिन, 700 दिन आदि) पर देते हैं।
FD पर ये बैंक दे रहे सबसे ज्यादा ब्याज –
हाल ही में सामने आई रिपोर्ट के मुताबिक, RBL Bank अपने लाखों ग्राहकों को 3 साल वाली एफडी पर सबसे अधिक 7.20% ब्याज प्रदान कर रहा है और इसका highest slab भी 7.20% है, जो 18 महीने से 3 साल तक लागू है। वहीं IDFC FIRST Bank भी 3 साल पर 7.00% ब्याज दे रहा है और इसका highest slab भी 7.00% है जो 450 days से 5 years तक लागू है। इसके अलावा YES Bank भी 3 साल पर 7.00% तक ब्याज दे रहा है।
FD पर बड़े प्राइवेट बैंकों के रेट्स
Axis Bank में 3 साल की FD पर 6.45% ब्याज मिल रहा है (highest slab 6.45%, tenure 15 महीने से 10 साल)।
HDFC Bank में 3 साल पर 6.45% (highest slab 6.45%, tenure 18 महीने से 3 साल)।
ICICI Bank में 3 साल पर 6.45% है जबकि 5 साल पर 6.50% तक मिल रहा है।
अन्य प्राइवेट बैंकों में FD रेट्स
Federal Bank: 3 साल पर 6.75%
IndusInd Bank: 3 साल पर 6.90%
Tamilnad Mercantile Bank: 3 साल पर 6.60% (highest slab 7.10% – TMB456)
J&K Bank: 3 साल पर 6.65% (highest slab 7.00% – 888 दिन)
IDBI Bank: highest slab 6.50% (Utsav FD 700 दिन), 3 साल पर 6.35%
इस डेटा के अनुसार, 3 साल की FD पर Private Banks में सबसे अधिक ब्याज 7.20% (RBL Bank) तक दिख रहा है। वहीं कुछ बैंक 7.00% तक का रिटर्न दे रहे हैं। FD निवेश करने से पहले हमेशा tenure और highest slab को ध्यान से देखना जरूरी है।
