FD Rates : अगर आप 5 साल के लिए निवेश करना चाहते हैं और सबसे ज्यादा रिटर्न पाना चाहते हैं, तो सही बैंक चुनना बहुत जरूरी है। ऐसे में इसी कड़ी में आज हम आपको अपनी इस खबर में ये बताने जा रहे है कि आखिर पांच साल के निवेश पर आप सबसे ज्यादा रिटर्न कहां पा सकते हैं… तो चलिए आइए जान लेते है नीचे इस खबर में-
बढ़ती महंगाई और ग्लोबल अनिश्चितताओं के बीच सबसे जरूरी है भरोसेमंद और स्थिर आमदनी। खासकर सीनियर सिटीजन्स के लिए, जो रिटायरमेंट के बाद हर महीने तय आमदनी पर निर्भर रहते हैं। ऐसे समय में फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) निवेश का सबसे सुरक्षित और पसंदीदा विकल्प बना हुआ है।
हालांकि हाल के महीनों में कई बड़े बैंकों ने FD की ब्याज दरें कम की हैं, फिर भी कुछ पब्लिक, प्राइवेट और स्मॉल फाइनेंस बैंक (private and small finance banks) पांच साल की FD पर सीनियर सिटीजन्स को 8% तक ब्याज दे रहे हैं। इसलिए अब सही बैंक का चुनाव करना पहले से ज्यादा जरूरी हो गया है।
सीनियर सिटीजन्स के लिए 5 साल की FD खास-
– लंबी अवधि में ब्याज दर लॉक हो जाती है.
– रेगुलर ब्याज से मासिक या तिमाही इनकम मिल सकती है.
– टैक्स सेविंग FD का विकल्प भी उपलब्ध है.
– बाजार के उतार-चढ़ाव का कोई असर नहीं.
इसी वजह से FD को रिटायरमेंट प्लानिंग में सबसे भरोसेमंद निवेश माना जाता है। चलिए देखते हैं कि पब्लिक सेक्टर, प्राइवेट सेक्टर और स्मॉल फाइनेंस बैंक्स 5 साल की FD पर सीनियर सिटीजन्स को कितनी ब्याज दर दे रही हैं।
FD पर उच्चतम ब्याज देने वाले खिलाड़ी-
अगर सिर्फ ब्याज दर की बात करें, तो फिलहाल स्मॉल फाइनेंस बैंक सबसे आगे हैं। ये बैंक सीनियर सिटीजन्स को बड़ी बैंकों की तुलना में ज्यादा रिटर्न दे रहे हैं।
स्मॉल फाइनेंस बैंक – 5 साल की FD पर सीनियर सिटीजन्स के लिए ब्याज दर
बैंक का नाम – FD ब्याज दर
सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक – 8.00%
जना स्मॉल फाइनेंस बैंक – 7.77%
उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक – 7.70%
उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक – 7.50%
इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक – 7.50%
स्लाइस स्मॉल फाइनेंस बैंक – 7.25%
AU स्मॉल फाइनेंस बैंक – 7.25%
स्मॉल फाइनेंस बैंकों में भी 5 लाख रुपये तक की जमा राशि पर DICGC के तहत सरकारी बीमा सुरक्षा मिलती है।
सुविधा और सर्विस क्वालिटी में आगे-
जो सीनियर सिटीजन्स (senior ciitzens) थोड़ा कम रिस्क के साथ संतुलित रिटर्न चाहते हैं, उनके लिए प्राइवेट सेक्टर बैंक एक अच्छा ऑप्शन बनते हैं।
प्राइवेट बैंक – 5 साल की FD पर सीनियर सिटीजन्स के लिए ब्याज दर-
बैंक का नाम – FD ब्याज दर
IDFC फर्स्ट बैंक – 7.50%
YES बैंक – 7.50%
SBM बैंक इंडिया – 7.50%
DCB बैंक – 7.25%
एक्सिस बैंक – 7.20%
RBL बैंक – 7.20%
इंडसइंड बैंक – 7.15%
ICICI बैंक – 7.10%
HDFC बैंक – 6.90%
यहां ब्याज थोड़ा कम है, लेकिन नेटवर्क, डिजिटल सुविधा और सर्विस क्वालिटी (service quality) बेहतर मानी जाती है।
PSU बैंक: भरोसे के साथ कम ब्याज-
कई सीनियर सिटीजन्स आज भी सरकारी बैंकों को ही प्राथमिकता देते हैं. वजह साफ है भरोसा और सुरक्षा।
पब्लिक सेक्टर बैंक – 5 साल की FD पर सीनियर सिटीजन्स के लिए ब्याज दर-
बैंक का नाम – FD ब्याज दर
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) – 7.05%
बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) – 6.90%
केनरा बैंक – 6.75%
बैंक ऑफ इंडिया – 6.75%
पंजाब नेशनल बैंक (PNB) – 6.60%
इंडियन बैंक – 6.50%
यूनियन बैंक – 6.40%
PSU बैंक उन लोगों के लिए ठीक हैं, जो ज्यादा ब्याज से ज्यादा मानसिक शांति को अहम मानते हैं।
सीनियर सिटीजन्स के लिए FD चुनते समय ध्यान देने वाली बात-
FD चुनते समय केवल ब्याज दर पर भरोसा न करें। बैंक की वित्तीय स्थिति, जमा राशि पर बीमा कवर (bima cover), प्रीमैच्योर विदड्रॉल की शर्तें, टैक्सेशन और TDS नियमों पर भी ध्यान देना जरूरी है।
कौन सा बैंक आपके लिए सही-
अगर आप ज्यादा रिटर्न चाहते हैं, तो स्मॉल फाइनेंस बैंक बेहतर विकल्प हैं। संतुलित रिटर्न और अच्छी सर्विस चाहिए तो प्राइवेट बैंक (private bank) सही हैं। और अगर पूरी सुरक्षा आपकी प्राथमिकता है, तो PSU बैंक भरोसेमंद बने हुए हैं। समझदारी इसी में है कि अपनी जरूरत, जोखिम क्षमता और निवेश राशि (Risk appetite and investment amount) को देखकर फैसला लें।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)-
एफडी में कितना समय और कितने पैसों से निवेश शुरू कर सकते हैं?
एफडी निवेश कुछ हजार रुपये से भी शुरू किया जा सकता है और अवधि 7 दिन से लेकर 10 साल तक हो सकती है।
एफडी पर मिलने वाला ब्याज कब मिलता है?
एफडी पर ब्याज मासिक, तिमाही, छमाही या मैच्योरिटी के समय एक साथ लिया जा सकता है।
क्या एफडी को बीच में तोड़ सकते है?
हां, जरूरत पड़ने पर FD को समय से पहले बंद किया जा सकता है, लेकिन ज्यादातर बैंकों में इस पर थोड़ा पेनल्टी चार्ज या कम ब्याज मिलता है।
एफडी पर सीनियर सिटीज़न्स को ज्यादा ब्याज क्यों मिलता है?
बैंक सीनियर सिटीजन्स को आम ग्राहकों से 0.25% से 0.75% तक ज्यादा ब्याज देते हैं, ताकि रिटायरमेंट के बाद उन्हें स्थिर इनकम मिलती रहे।
क्या स्मॉल फाइनेंस बैंक की FD सुरक्षित होती है?
हां, स्मॉल फाइनेंस बैंक (small finance bank) भी RBI के नियमों के तहत काम करते हैं और इनमें भी 5 लाख रुपये तक की जमा राशि पर सरकारी बीमा सुरक्षा मिलती है।
