Fixed Deposit Interest Rate : आज बढ़ती महंगाई के इस दौर में हर कोई भविष्य को सुरक्षित करना चाहते हैं। इसके लिए लोग अनेकों निवेश विकल्पों में पैसा लगाते हैं। अगर आप भी निवेश करने की सोच रहे हैं तो इस समय देश के कई बैंक एफडी पर शानदार ब्याज दे रहे हैं। अगर आप इन बैंकों की एफडी में निवेश करते हैं तो सोने व चांदी से ज्यादा मुनाफा कमा सकते हैं। आईये नीचे खबर में जानते हैं पूरी कैलकुलेशन –
आज के समय में हर कोई अपनी कमाई को बढ़ाना चाहता है। इसके लिए बाजार में अनेकों निवेश विकल्प मौजूद हैं। जहां बेहद कम समय में अच्छा खासा मुनाफा कमा सकते हैं। सोने व चांदी (Gold -Silver) को भी सेफ ऐसट के रूप में माना जाता है। लेकिन हाल ही के दिनों में आई बंपर गिरावट के बाद निवेश सोने-चांदी में पैसा लगाने से डर रहे हैं। अगर आप बिना रिस्क के अच्छा मुनाफा कमाना चाहते हैं तो एफडी यानी फिकस्ड डिपॉजिट (Fixed Deposit Interest Rate) सबसे बेस्ट निवेश विकल्प में से एक है। यहां पर आपका पैसा पूरी तरह से सुरक्षित रहता है और इस समय देश के प्राईवेट और सरकारी बैंक एफडी पर तगड़ा ब्याज देर रहे हैं।
कम समय के लिए करना है निवेश तो ये है बेस्ट एफडी –
ज्यादातर लोग लंबे समय के लिए निवेश न करते हुए कम समय में अच्छा खास लाभ लेने की सोचे रखते हैं। ऐसे निवेशकों के लिए 1 साल की एफडी सबसे बेस्ट है और भारतीय लोग ज्यादातर 1 साल की एफडी में निवेश करना पसंद करते हैं। नौकरीपेशा, रिटायर्ड और सेविंग्स पर भरोसा करने वाले निवेशक इसे बेहतर विकल्प मानते हैं तो जानेंगे 1 साल की एफडी पर कौन सी बैंक सबसे ज्यादा ब्याज दे रहा है।
एफडी में निवेश करने से पहले देखें ये जरूरी चीज –
आमतौर पर हर बैंक 1 साल की FD पर अलग-अलग ब्याज देता है तो इसलिए इन्वेस्टमेंट से पहले सभी बैंकों की ब्याज दरों की तुलना जरूर करनी चाहिए। छोटी सी ब्याज दर का फर्क भी 5 लाख जैसे निवेश पर अच्छे खासे रुपये बढ़ा सकता है यही कारण है कि हर किसी के लिए सही बैंक चुनने से कम समय में बेहतर रिटर्न मिल सकता है। बता दें कि छोटी सी गलती की वजह से लाखों का नुकसान भी हो सकता है। इसलिए ब्याज दरें चेक करना काफी जरूरी है।
SBI बैंक 1 साल एफडी ब्याज दर –
देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑड इंडिया अपने ग्राहकों को 1 साल की एफडी पर शानदार ब्याज की पेशकश कर रहा है, ये बैंक अपनी 1 साल की FD पर लगभग 6.25% ब्याज प्रदान कर रहा है तो अगर आप 5 लाख रुपये का इन्वेस्टमेंट करते हैं, तो मैच्योरिटी पर लगभग 5,31,990 रुपये मिल सकते हैं। ये सरकारी बैंक होने की वजह से SBI को भरोसे का नाम माना जाता है।
बैंक ऑफ बड़ौदा FD ब्याज दर –
बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda FD rate) भी 1 साल की FD पर करीब 6.10% ब्याज दे रहा है तो अगर यहां आप 5 लाख रुपये जमा करवाते हैं तो 1 साल बाद लगभग 5,31,205 रुपये मिल सकते हैं यानी आपको 12 महीने में 31205 रुपये का लाभ मिलेगा। असल में यह भी सरकारी बैंक है, इसलिए सुरक्षा को लेकर निवेशकों को भरोसा ज्यादा है।
इंडसइंड बैंक FD ब्याज दर –
इंडसइंड बैंक (IndusInd Bank FD rate Update) भी ज्यादा रिटर्न देने वाले बैंकों की लिस्ट में शामिल है। यह बैंक 1 साल की FD पर अच्छा-खास ब्याज ऑफर कर रहा है। यहां एक साल की एफडी पर ब्याज दर करीब 6.75% है। यदि आप 5 लाख रुपये का निवेश करते हैं तो मैच्योरिटी पर कुल राशि लगभग 5,34,614 रुपये बनेगी, जो बाकी बैंकों से ज्यादा है।
Canara Bank और Axis Bank बैंक दे रहे बंपर ब्याज
Canara Bank और Axis Bank दोनों अपने ग्राहकों को बंपर ब्याज ऑफर कर रहे हैं। अगर आप इन बैंक (Bank News) में 1 साल के लिए 5 लाख रुपये लगाते हैं तो करीब 6.25% तक का ब्याज मिलेगा। इस हिसाब से मैच्योरिटी पर टोटल अमाउंट 5.32 लाख रुपये बनेगा। इसमें 32 हजार रुपये ब्याज होगा।
HDFC Bank और ICICI Bank FD ब्याज दर –
HDFC Bank और ICICI Ban भी 1 साल की FD पर करीब 6.25% का रिटर्न दे रहे हैं। इन बैंकों में भी 5 लाख के निवेश पर लगभग 5 लाख रुपये से ज्यादा तक की रकम मिल सकती है।
