Delhi Ka Mausam : Delhi NCR में मौसम का हाल लगातार बदलता नजर आ रहा है। मौसम विभाग ने बताया है कि अब यहां पर घना कोहरा (Weather Forecast) छाया रहने की उम्मीद लगाई जा रही है। इसके साथ ही में आज बारिश के भी आसार लगाये जा रहे हैं। आइए जानते हैं आज का मौसम कैसा रहने वाला है।
दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने एक बार फिर लोगों की परेशानी को बढ़ा दिया है। यहां पर सुबह से ही घना कोहरा छाया हुआ है, इसकी वजह से दृश्यता काफी कम हो गई है। साथ ही में मौसम विभाग (IMD Weather Forecast) ने आज बारिश का भी अलर्ट जारी किया है। फरवरी के पहले सप्ताह में ही रिकॉर्डतोड़ बारिश हो रही है। बारिश ने ठंड और नमी के स्तर को बढ़ा दिया है। ऐसे में आने वाले घंटों में मौसम और ज्यादा प्रभाव दिखा सकता है।
घने कोहरे का अलर्ट जारी
दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में घने से अत्यधिक घने कोहरे को लेकर ऑरेंज और कई इलाकों में तो रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही में आगरा, बरेली, बठिंडा में तो आज कई जगहों पर घने कोहरे (Aaj Ka Mausam) से कुछ भी नहीं दिखाई दे रहा था, इसका मतलब है कि जीरो विजिबिलटी थी। गाजियाबाद में हिंडन एयरपोर्ट पर भी यही हाल देखने को मिला है। आईजीआई एयरपोर्ट पर दृश्यता 150 मीटर रही है। दिल्ली में आईटीओ, अक्षरधाम से लेकर राजीव चौक तक सुबह कोहरे (Delhi Weather) से ट्रैफिक पर प्रभाव देखने को मिल रहा है।
दो बार बारिश का अलर्ट
फरवरी महीने में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ की वजह से 1 से 3 फरवरी तक हल्की से मध्यम बारिश दिल्ली, यूपी, बिहार से लेकर पंजाब, हरियाणा और राजस्थान (Rajasthan Ka Mausam) तक होने की उम्मीद लगाई जा रही है। इसके बाद फिर से 5 से 7 फरवरी तक एक और पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान और पाकिस्तान के हिमालयी क्षेत्र में उठने से भारत में असर दिखेगा. इससे उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में हिमपात और यूपी, (UP Weather) दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में फिर से झमाझम बरसात आने की संभावना लगाई जा रही है।
पंजाब-हरियाणा में जारी कोहरे का प्रभाव
पंजाब-हरियाणा और चंडीगढ़ में कोहरा सुबह और शाम तक छाए रहने की उम्मीद लगाई जा रही है। वेस्ट यूपी में भी 5 फरवरी तक, पश्चिमी राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार, असम और मेघालय (Megalya weather today) में भी 3 फरवरी को, राजस्थान में 3 से 5 फरवरी तक कोहरा पड़ने वाला है। इसके साथ ही में मध्य भारत के कुछ हिस्सों में कोहरा लोगों को परेशान करने वाला है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी नोए़डा, गाजियाबाद से लेकर मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर (Uttar Pardesh Ka Mausam) तक फॉग का अलर्ट जारी किया गया है।
दिल्ली में ऐसा रहेगा मौसम
दिल्ली में 2 फरवरी को बादल छाये रहने के साथ सुबह के समय हल्के से मध्यम कोहरा देखा जा सकता है। तेज हवाएं भी शीत लहर का प्रभव बढ़ने वाली है। साथ ही में 3 से 7 फरवरी तक ऐसे ही लगातार बादल (Rain alert) छाये रहने वाले हैं और कोहरे का आसार लगाया जा रहा है। हालांकि बारिश होने की उम्मीद दिल्ली में नहीं लगाई जा रही है। हालांकि पूर्वांचल, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के साथ पंजाब-हरियाणा और अन्य उत्तर भारतीय इलाकों में 2 और 3 फरवरी को बारिश (aaj ka mausam) होने की संभावना लगाई जा रही है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के साथ पूर्वी राजस्थान में ओलावृष्टि की भी उम्मीद लगाई जा रही है। जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में 3 फरवरी को बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है।
जानिये कब कब होगी बारिश
2 फरवरी को दिल्ली, 2-3 को उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh Weather) में बारिश के आसार लगाये जा रहे हैं।
1 से 3 फरवरी तक जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और लद्दाख में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है।
1-2 फरवरी को पंजाब, मध्य प्रदेश, हरियाणा (Haryana ka mausam) और चंडीगढ़ में बिजली चमकने और बारिश की उम्मीद है।
1-2 फरवरी को उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, महाराष्ट्र में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है।
5 से 7 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ की वजह से दिल्ली एनसीआर (Delhi NCR Weather) में बारिश होगी।
समान्य से कम होगी बारिश
मौसम विभाग ने पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर, (Jammu weather today) लद्दाख में फरवरी माह में बारिश सामान्य से कम रहने की उम्मीद जाहिर की है। इसके साथ ही में फरवरी 2026 के दौरान तापमान में भी धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने की उम्मीद लगाई जा रही है।
इस दिन से होगी गर्मी की शुरुआत
मौसम विभाग ने संभावना लगाते हुए बताया है कि फरवरी के पहले सप्ताह में बारिश (Rain alert) के बाद तापमान में बढ़ौतरी दर्ज की जा सकती है। फरवरी 2026 में गर्मी अपना प्रभाव दिखाना शुरू कर देगी। बारिश होने के बावजूद उत्तर भारत समेत देश के ज्यादातर हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य (aaj Ka Mausam) से ज्यादा रहने की उम्मीद लगाई जा रही है। फरवरी में 6-7 तारीख तक न्यूनतम तापमान बढ़कर 11 से 13 डिग्री तक रहने की संभावना लगाई जा रही है। हालांकि उत्तर पश्चिम और मध्य भारत के कई हिस्सों में शीत लहर वाले दिन बने रहेंगे।
