देश भर में लोकसभा चुनाव को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है।16 मार्च को चुनाव की तारीखों की भी घोषणा कर दी गयी है।लोकसभा इलेक्शन 7 चरणों में होंगे,जो 19 अप्रेल से लेकर 1 जून तक चलेंगे।इसके नतीजे 4 जून को सामने आएगे।ऐसे में चुनावी दलों के साथ आमा जनता की सहूलियत के लिए चुनाव ने कुछ ऐसे ऐप्स और पोर्टल पेश किये है,जो इसके लिए मददगार साबित होते है।इसमें KYCAPP,cVIGIL अप्प ,VHA और सुविधा पोर्टल शामिल है।तो चलिए जानते है इनके बारे में
वोटर हेल्पलाइन aap या VHA ऐप
सबसे पहले हम वह यानि वोटर हेल्पलाइन ऐप की बात करेंगे,जिसे चुनाव आयोग द्वारा 2019 में शुरू किया गया था।इसको खासकर के वोटर सुविधा के लिए पेश किया गया था।ये ऐप एक वन स्टॉप डेस्टिनेशन है जिसमे आपको चुनाव से जुडी सभी जरुरी जानकारी मिल जाती है। इस ऐप की मदद से आप वोटिंग लिस्ट में अपना नाम खोज सकते है और यह भी चेक कर सकते है की आप वोट डालने के योग्य है या नहीं।
इसके साथ ही ऐप की मदद से वोटर्स चुनाव लिस्ट में अपना वोट रजिस्टर कर सकते है और जरुरी रजिस्ट्रेशन डिटेल्स में सुधार कर सकते है। अगर आपको इलेक्टोरल रोल या फिर डिजिटल फोटो वोटर स्लिप डाऊनलोड करना है तो भी यह ऐप मददगार है।इसे आप गूगल प्ले स्टोर और आपले प्ले स्टोर से फ्री में डाऊनलोड कर सकते है।इसमें मतदाता सूचि ,वोटर रजिस्ट्रेशन फॉर्म,मोडिफिकेशन,डाऊनलोड डिजिटल वोटर स्लिप,शिकायत,उम्मीदवार की डिटेल्स रियत देता जैसी अहम जानकारी मिल सकती है।
cVIGIL ऐप
चुनाव के दिनों में आदर्श आचार सहिंता का उलघन न हो इसके लिए चुनाव आयोग एक ऐप लॉन्च किया,जिसे cVIGIL ऐप कहा जाता है।इस ऐप का पयोग पहली बार मई 2019 में कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान किया गया था।जिसके बाद लगातार इस ऐप का प्रयोग किया जा रहा है।इस ऐप की मदद से आप चुनाव से जुडी कोई भी शिकायत को चुनाव आयोग तक पंहुचा सकते है।ये ऐप अपने ने बहुत खास है ,जिसमे कुछ घंटो में अपडेट देने का वादा किया जाता है।इस ऐप में आपको जियो टेंगिग की सुविधा भी जोड़ी गयी है।ऐसे में जैसे ही आप उल्ल्घन की रिपोर्ट के लिए ऐप का कैमरा ऑन करता है वैसे ही ऑटोमेटिकली जियो टेंगिग इनेबल हो जाती है। इससे आयोग को घटना की सही लोकेशन मिल जाती है।