आज हम आपको हिन्दू कैलेंडर का आखिरी दिन यानी 12वां महीना फाल्गुन रविवार से शुरू हो चुका है और यह महीना आने वाले 25 मार्च तक चलने वाला है इस महीने का प्राकृतिक, वैज्ञानिक और धार्मिक रूप से खास महत्व होता है महीने में बड़े बड़े त्यौहार जैसे महाशिवरात्रि और होली और फाग उत्सव बड़े धूमधाम के साथ में मनाए जाते है इसके साथ ही इस महीने में फुलेरा दूज के 6 अबूझ सावे जिसमें शुभ विवाह मुहूर्त भी शामिल है आपको बता दे, इस महीने में पूर्णिमा पर चंद्रमा फाल्गुनी नक्षत्र में होते हैं इस कारण इस महीने को फाल्गुन कहा जाता है। ऐसे में आइए जान लेते है इस महीने में व्रत और त्योहारों की लिस्ट।
मार्च व्रत त्योहार की लिस्ट
फागन महीने में शादी के लिए 6 शुभ मुहूर्त हैं। आगामी 2 और 3 मार्च को आठ रेखीय कर और पांच मार्च को सात रेखीय, 6 मार्च को भी आठ रेखीय और 12 मार्च को फुलेरा दूज पर अबूझ सावे हैं। इस दिन हिंदू धर्म मानने वाले लोगों के घर परिवार में शादी का माहौल रहने वाला है।
17 मार्च से लगेगा होलाष्टक
आपको बता दे, 17 मार्च से होलाष्टक शुरू होगा। इस बीच शादी, विवाह, सगाई, और शुभ मुहूर्त सहित कोई भी शुभ कार्य नहीं किए जाएंगे। वहीं, 14 मार्च से लगेगा मलमास जो 15 अप्रैल तक रहेगा।
पूरे महीने ये होंगे आयोजन
1 मार्च यशोदा जयंती
3 मार्च शबरी जयंती, भानु सप्तमी
4 मार्च जानकी जयंती
6 मार्च विजया एकादशी
8 मार्च महाशिवरात्रि ,पंचक शुरू
10 मार्च फाल्गुन अमावस्या
12 मार्च फुलेरा दूज ,रामकृष्ण जयंती
13 मार्च विनायक चतुर्थी
14 मार्च मीन संक्रांति
20 मार्च आमलकी एकादशी
22 मार्च प्रदोष व्रत
24 मार्च होलिका दहन, पूर्णिमा व्रत
25 मार्च होली महाप्रभु जयंती ,चंद्र ग्रहण