अगर बागवानी का शौक है तो चलिए बताते हैं घर पर जैविक खाद बिना किसी खर्चे के कैसे तैयार कर सकते हैं, उसका इस्तेमाल कैसे करें, फायदा क्या है-
किचन वेस्ट कम्पोस्ट बनाने के फायदे
किचन वेस्ट कम्पोस्ट यानी की रसोई के कचरे से जैविक खाद बनाना। जिसमें ₹1 का खर्चा नहीं होता है। यहां पर सबसे आसान तरीका बताने जा रहे हैं, जो कि आपको 2 मिनट में पता चल जाएगा। किचन वेस्ट कम्पोस्ट बनाने के फायदे क्या है, पहले उसके बारे में जान लेते हैं।
तो आपको बता दे कि इससे पर्यावरण को फायदा होता है, पौधों को पोषक तत्व मिलता है, साथ ही आप बागवानी मुफ्त में कर सकते हैं, क्योंकि उसके लिए खाद खरीदने में बहुत खर्चा आता है, और रसोई से निकलने वाले कचरे का भी इस्तेमाल हो जाएगा।
रसोई के कचरे से खाद कैसे बनाएं
- रसोई के कचरे से खाद बनाने के लिए सबसे पहले आपको एक प्लास्टिक का ड्रम या बाल्टी लेनी है, और उसमें नीचे छेंद कर देना है। यानी की तलवे में होल करने हैं। जिससे जो एक्स्ट्रा वाटर होगा वह निकलता जाएगा। नीचे कोई बर्तन रख सकते हैं और उस पानी का भी इस्तेमाल खाद के रूप में कर सकते हैं।
- इसके बाद सबसे पहले नीचे मिट्टी डालनी है जो कि आप अपने बगीचे की मिट्टी ले सकते हैं।
- मिट्टी की एक परत बिछाने के बाद सूखे पत्ते, घास डाल देना है, जो अपने बगीचे से ही इकट्ठा कर सकते हैं।
- इसके बाद किचन वेस्ट यानी की रसोई घर से जो हरा कचरा निकलता है सब्जी-फल के छिलके इत्यादि। उनका इस्तेमाल करना है, उन्हें ड्रम में डालना है।
- फिर पानी का छिड़काव कीजिये। जिससे नमी बने रहे।
- इसके बाद अंत में हम मिट्टी डालेंगे और उसे कचरे को ढक देंगे
- तीन से चार महीने बाद आप इस ड्रम को खोलकर देख सकते हैं खाद तैयार हो जाएगी। लेकिन इसका इस्तेमाल करने से पहले दो से तीन दिन इसे सुखना है इसके बाद इसका इस्तेमाल करना है।
किचन वेस्ट कम्पोस्ट का इस्तेमाल कैसे करें
किचन वेस्ट कंपोस्ट एक जैविक खाद है और इसके कई फायदे हैं। फूल, फल, सब्जी सभी तरह के पौधों में इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। पौधा जब लगाते हैं तो मिट्टी में मिलाकर इस खाद को पौधा लगा सकते हैं। तथा पौधों को पोषण देने के लिए हर महीने इस खाद को मिट्टी में मिला सकते हैं।