LPG Cylinder Gas Price Today : लगातार बढ़ रही महंगाई का प्रभाव गैस सिलेंडर की कीमतों पर देखने को मिल रहा है। बता दें कि आज एक बार फिर से गैस सिलेंडर की कीमतों में उछाल दर्ज किया जा रहा है। आज गैस सिलेंडर की कीमत 1000 रुपये से ऊपर पहुंच गई है। आइए जानते हैं आपके शहर में गैस सिलेंडर का क्या रेट चल रहा है।
आज एक बार फिर से गैस सिलेंडर की कीमतों में तेजी दर्ज की जा रही है। आज इसके रेट 1000 रुपये से भी ऊपर पहुंच गए है। कीमतों में तेजी (Cylinder Gas Price Hike) आने की वजह से आम लोगों की परेशानी बढ़ रही है और उनकी जेब पर भी गहरा प्रभाव पड़ रहा है। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से गैस सिलेंडर की कीमतों के बारे में पूरी जानकारी देने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इस बारे में।
इस वजह से बढ़ रही है सिलेंडर की कीमत
मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव का सीधा प्रभाव आम जनता की जेब पर देखने को मिल रहा है। आज 11 मार्च को जारी ताजा रिपोर्ट के अनुसार, भारत में रसोई गैस (LPG Price) की कीमतों में फिर नया उछाल दर्ज किया जा रहा है। जानकारी के लिए बता दें कि भारत अपनी जरूरत का लगभग 60 प्रतिशत एलपीजी विदेशों से आयात करता है, इसमें से लगभग 80-90 प्रतिशत हिस्सा कतर, सऊदी अरब और यूएई जैसे खाड़ी देशों से आता है। युद्ध की वजह से सप्लाई चेन में रुकावट दर्ज की जा रही है। इसका प्रभाव दिल्ली (Cylinder Gas Price in Delhi) से लेकर पटना तक के गैस रेट्स पर पड़ा रहा है।
जानिये आपके शहर में LPG की कीमत
नई दिल्ली में सिलेंडर की कीमत 913.00 रुपये है।
मुंबई में सिलेंडर की कीमत (Mumbai Gas Cylinder Price) 912.50 रुपये है।
कोलकाता में सिलेंडर की कीमत 939.00 रुपये है।
चेन्नई में सिलेंडर की कीमत 928.50 रुपये है।
बेंगलुरु में सिलेंडर की कीमत 915.50 रुपये है।
हैदराबाद में सिलेंडर की कीमत (Hyderabad Gas Cylinder Price) 965.00 रुपये है।
नोएडा में सिलेंडर की कीमत 910.50 रुपये है।
पटना में सिलेंडर की कीमत 1,002.50 रुपये है।
कीमतों में तेजी का कारण
भारत के लिए सबसे बड़ी चिंता ‘स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज’ (Strait of Hormuz) को बताया जा रहा है। खाड़ी देशों से आने वाले अधिकांश गैस जहाज इसी रास्ते से गुजरते हैं। युद्ध की वजह से इस समुद्री रास्ते पर खतरा बढ़ गया है, इससे कई जहाजों को लंबे रास्ते अपनाना पड़ रहे हैं। 7 मार्च को ही घरेलू सिलेंडर में 60 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर में करीब 115 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी, जो आज भी बरकरार है।
सप्लाई में भी किल्लत
मुंबई, बेंगलुरु और कोलकाता जैसे बड़े शहरों में न सिर्फ दाम बढ़ रहे हैं। बल्कि गैस की किल्लत (Shortage of Gas Cylinder) की खबरें भी आ रही हैं। कई होटलों और रेस्टोरेंट में कमर्शियल सिलेंडर मिलने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सिर्फ इतना ही नहीं दिल्ली में लोगों को सिलेंडर बुक करने के बाद 2 से 8 दिनों तक का इंतजार (Gas Cylinder Price) करना पड़ रहा है। छोटे दुकानवाले, चाय का ठेला लगाने वालों को भी LPG सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। इसी को देखते हुए सरकार ने अब घरेलू एलपीजी उत्पादन को प्राथमिकता पर रख दिया है। इसकी वजह से आम नागरिकों के घर का चूल्हा जलता रहे।
सरकार का ये है मानना
सरकार ने ये भी क्लियर कर दिया है कि फिलहाल देश के पास पर्याप्त स्टॉक है और जो भी पाबंदियां लगाई जा रही हैं, वे सिर्फ सुरक्षा के लिहाज से हैं ताकि आने वाले समय में कोई बड़ी समस्या का सामना न करना पड़े। पेट्रोलियम मंत्रालय लगातार अंतरराष्ट्रीय बाजार पर नजर को बनाए हुए है और रिफाइनरियों (Cylinder Gas Price) को आदेश दिए गए हैं कि वे अपना पूरा ध्यान घरेलू सिलेंडर भरने पर लगा दिये हैं। हालांकि, रेस्टोरेंट और बड़े उद्योगों के लिए कमर्शियल गैस की सप्लाई में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि आम नागरिकों के लिए सप्लाई सामान्य बनाए रखने का वादा किया जा रहा है।
