Wheat Price 2026 : गेहूं की कीमतों में लगातार जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है। आज 17 फरवरी को देश की कई मंडियों में गेहूं के भाव हाईलेवल पर जा पहुंचा है। बाजार जानकारों का कहना है कि जब तक मंडियों में नई गेहूं नहीं पहुंचती है तब तक रेट और भी बढ़ सकते हैं। आईये नीचे खबर में जानते हैं आज का ताजा मंडी भाव –
गेहूं उत्पादक किसानों की चांदी होने वाली है। दरअसल, अब एक बार फिर से गेहूं की कीमतों ने रफ्तार पकड़ ली है। इस समय ज्यादातर मंडियों में जोरदार तेजी आई है। इसके साथ ही केंद्र सरकार ने गेहूं की न्यूनतम समर्थन मूल्य (Gehu MSP Hike) में बड़ा बदलाव किया है। दरअसल, कुछ दिनों पहले ही सरकार ने रबी सीजन 2026-27 के लिए गेहूं का MSP 2585 निर्धारित कर दिया है। इसमें 160 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की गई है। इसका मतलब यह है कि इस बार किसानों को गेहूं का अच्छा भाव मिलेगा।
क्या और महंगी होगी गेहूं –
एक्सपर्ट का कहना है फिलहाल मंडियों में गेहूं की आवक कम है और मांग तेज होने से रेट आए दिन बढ़ रहे हैं। रबी सीजन 2026 की नई गेहूं मार्च और अप्रैल तक मंडियों में पहुंचेगी। ऐसे में अगले एक महीने गेहूं की कीमतें (Gehu Rate) और भी तेज देखने को मिल सकती हैं। इस दौरान रबी सीजन 2025 की गेहूं का स्टॉक करने वाले किसान ऊंचे दामों पर फसल को बेचकर तगड़ा मुनाफा कमा रहे हैं, हालांकि कुछ किसान अभी भी गेहूं में तगड़ी तेजी का इंतजार कर रही है। आईए जानते हैं आज देश की प्रमुख मंडियों (Taja Mandi bhav) में गेहूं का ताजा रेट क्या है –
नरेला मंडी
गेहूं भाव 2550
ऐटा मंडी (ETHA MANDI)
गेहूं भाव 2400
पटना मंडी (PATNA MANDI)
गेहूं भाव 2620
जलगांव मंडी (JALGAON MANDI)
गेहूं भाव 2600
कोयंबटूर मंडी (COIMBATORE MANDI)
गेहूं भाव 2900
पुणे मंडी (PUNE MANDI)
गेहूं मध्य प्रदेश लोकवान नेट भाव 2640
अलीगढ़ मंडी (ALIGARH MANDI)
गेहूं भाव 2525
बहराइच मंडी (BAHRAICH MANDI)
गेहूं भाव 2450
श्री गंगानगर मंडी
गेहूं भाव 2610
जोधपुर मंडी (JODHPUR MANDI)
गेहूं भाव 2640
नजफगढ़ मंडी
गेहूं भाव 2450 से 2500
ग्वालियर मंडी
गेहूं भाव 2450
दिल्ली मंडी (Delhi Gold Rate)
MP लाइन सरसों का भाव 2710 से 2715
मुंबई मंडी (MUMBAI MANDI)
गेहूं राजस्थान नेट भाव 2600
सोंख (SONKH) उत्तर प्रदेश
गेहूं भाव 2480
सोंख (SONKH) उत्तर प्रदेश
गेहूं भाव 2480
अमृतसर मंडी (AMRITSAR MANDI)
गेहूं भाव 2620
इटावा मंडी (ETAWAH MANDI)
गेहूं भाव ₹2380 से 2390
औरैया मंडी (AURAIYA MANDI)
गेहूं भाव 2360
मुंबई वाशी मंडी (MUMBAI VASHI MANDI)
गेहूं नो क्लेम मशीन क्लीन भाव 3000
गेहूं एमपी अपूर्ण क्वालिटी भाव 3150
अमृतसर मंडी (AMRITSAR MANDI)
गेहूं नेट भाव 2620
गंजबासोदा मंडी (GANJBASODA MANDI)
गेहूं मिल क्वालिटी भाव 2250 से 2300
इंदौर छावनी मंडी (INDORE CHHAVANI MANDI)
गेहूं मिल भाव 2400 से 2450
जहांगीराबाद मंडी (JHANGIRABAD MANDI)
गेहूं (WHEAT) भाव 2450
जोधपुर मंडी (JODHPUR MANDI)
गेहूं भाव 2615
