Wheat Price hike : गेहूं के भाव में तगड़ा इजाफा आया है। पिछले कई दिनों से गेहूं में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। इससे किसानों को तगड़ा मुनाफा हो रहा है। अब किसान स्टॉक गेहूं को मंडियों में लेकर पहुंच रहे हैं और ऊंचे रेट पर बेचकर खूब मुनाफा कमा रहे हैं। चलिए जानते हैं कितने रुपए क्विंटल बिक रहा गेहूं।
गेहूं के रेट घटने के बाद अब सातवें आसमान पर जा पहुंचे हैं। पिछले दिनों इसके भाव में हल्की नरमी देखने को मिली थी, लेकिन अब गेहूं के भाव रॉकेट की स्पीड से बढ़ रहे हैं। अगस्त महीने में गेहूं में जबरदस्त इजाफा हुआ है। वहीं, अब सितंबर की शुरुआत से भी इसमें लगातार तेजी देखने को मिल रही है। सरकार ने इस बार गेहूं एमएसपी रेट (MSP Whate Rate) 2425 रुपए प्रति क्विंटल तय कियाहै। अब देश भर की मंडियों में गेहूं के भाव (Gehu Ka Bhav) एमएसपी रेट से ऊपर चल रहे हैं। इससे किसानों को तगड़ा मुनाफा हो रहा है। हाल ही में कई राज्यों की मंडियों में गेहूं के रेट में बड़ा बदलाव हुआ है।
अब इतना है 1 क्विंटल गेहूं का रेट-
गेहूं के भाव (gehu Bhav) में तेजी आने के बाद इसके अधिकतम रेट 3500 से बढ़कर 4000 प्रति क्विंटल के करीब जा पहुंचे हैं। उत्तर भारत के राज्यों की लगभग मंडियों में गेहूं के रेट में तेजी दर्ज की गई है, जैसे इसके रेट बड़े हैं मंदिरों में गेहूं की आवाज में तेजी आई है। ज्यादातर मंदिरों में गेहूं के रेट में तेजी आई है। वहीं, कुछ मंदिरों में इसके रेट कम भी हुई है।
राजस्थान में गेहूं का रेट –
राजस्थान की मंडियों (Rajasthan mandi wheat Price) में भी गेहूं के भाव में तेजी आई है। यहां गेहूं की अधिकतम रेट 3800 प्रति क्विंटल के आसपास चल रहे हैं। वहीं न्यूनतम रेट की बात करें तो 2300 से लेकर 2500 प्रति क्विंटल बिक रहा है। कई मंडी में गेहूं की किस्म और इसकी गुणवत्ता के अनुसार भाव अलग-अलग है। किसान मंडियों में MSP से ऊपर गेहूं बेचकर खूब मुनाफा कमा रहे हैं। जयपुर, उदयपुर और जोधपुर की मंडियों की बात करें तो यहां पर गेहूं (gehu Ka Bhav) 3650 रुपए से 36 60 रुपए प्रति क्विंटल गेहूं बिक रहा है।
मध्य प्रदेश में गेहूं का भाव –
मध्य प्रदेश की मंडियों में गेहूं के रेट (MSP Gehu Rate) तेज हुए हैं। यहां पर शरबती गेहूं के भाव हाई लेवल पर चल रहे हैं। इस किस्म के अधिकतम रेट (Wheat Rate) 3900 प्रति क्विंटल पर जा पहुंचे हैं। इससे पहले यह 3500 प्रति क्विंटल बिक रही थी। इंदौर, भोपाल और बिना मंडी में भी गेहूं के रेट (Gehu Ka Bhav) उछाल हैं। यहां पर गेहूं 3840 रुपए से 3850 प्रति क्विंटल बिक रहा है।
उत्तर प्रदेश में गेहूं का लेटेस्ट रेट-
उत्तर प्रदेश की मंडियों में गेहूं के रेट (Up Gehu Mandi rate) में बड़ा बदलाव आया है। गेहूं के रेट महंगे होकर अब 3560 रुपए प्रति क्विंटल हो गए हैं। उत्तर प्रदेश गेहूं का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य है। इसलिए यूपी में अन्य राज्यों की अपेक्षा गेहूं के रेट काफी कम रहते हैं, लेकिन इस बार गेहूं के रेट हाई लेवल पर चल रहे हैं। इससे किसानों को खूब लाभ प्राप्त हो रहा है। उत्तर प्रदेश की ज्यादातर मंडियों में गेहूं के भाव MSP 2425 रुपए से ऊपर चल रहे हैं।
पंजाब में गेहूं के दाम-
पंजाब की मंडी में गेहूं के रेट (Punjab Wheat Rate) की बात करें तो यहां 300 प्रति क्विंटल का उछाल आया है। अमृतसर मंडी में गेहूं के भाव 3540 रुपए प्रति क्विंटल हो गए हैं। बठिंडा मंडी में गेहूं के रेट 3580 रुपए प्रति क्विंटल है। लुधियाना और जालंधर मंडी में गेहूं के दाम 3630 रुपए प्रति क्विंटल तक जा पहुंचे है।