Wheat Rate Hike : गेहूं का भाव इन दिनों तेजी पर है। कई दिनों से चल रही गेहूं के भाव (gehu ka bhav) में बढ़ौतरी के बाद रेट हाईलेवल पर चढ़ गए हैं। इससे पहले तो मंडियों में गेहूं की खरीद फरोख्त भी रुक सी गई थी, अब फिर मंडियों में हलचल बढ़ गई है। आइये जानते हैं इस समय कितने हो गए हैं 1 क्विंटल गेहूं के दाम।
गेहूं का रेट अगस्त माह के दूसरे सप्ताह में फिर से उछला है। इस बार की तेजी के कारण गेहूं का भाव (Wheat Rate update) सातवें आसमान पर चला गया है। किसानों को प्रति क्विंटल पर अधिक मुनाफा हो रहा है। निजी व्यापारियों की सक्रियता भी अब पहले की बजाय बढ़ गई है। सीधे संपर्क के कारण किसानों को अधिक रेट पर गेहूं बेचने का मौका मिल रहा है।
इन राज्यों में इतना हुआ गेहूं का रेट-
राजस्थान, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश (MP wheat rate) में गेहूं के दाम फिर से बढ़ गए हैं। अब गेहूं का अधिकतम भाव 3400 रुपये क्विंटल से पार हो गया है। राजस्थान के उदयपुर में गेहूं का भाव (wheat rate today) 3415 रुपये क्विंटल तक हो गया है। वहीं, मध्य प्रदेश की विदिशा मंडी में गेहूं 3310 रुपये क्विंटल तक बिक रही है। उत्तर प्रदेश (UP wheat price) की इटावा मंडी में गेहूं 3200 रुपये क्विंटल पर बिक रही है।
उत्तर प्रदेश में गेहूं के दाम –
मंडी न्यूनतम अधिकतम
बछरावां 2440 2875
मोहम्मदाबाद 2435 3200
अलीगढ़ 2320 2920
घिरौर 2415 2885
सहारनपुर 2440 2850
मोठ 2300 2900
बरौत 2250 2700
मोहम्मदी 2460 2675
आनंदनगर 2450 2800
बंथरा 2464 2984
राजस्थान में गेहूं का रेट-
मंडी न्यूनतम अधिकतम
जयपुर 2310 2986
अजमेर 2322 2869
हनुमानगढ़ 2334 2762
आमेर 2455 2941
श्रीगंगानगर 2441 2955
बीकानेर 2335 3240
जोधपुर 2410 2965
बस्सी 2320 2755
उदयपुर 2431 3415
मध्य प्रदेश में गेहूं का भाव-
मंडी न्यूनतम अधिकतम
बनापुर 2431 2896
बड़ामलहरा 2362 2962
बुरहानपुर 2439 2739
भांडेर 2275 2975
धार 2375 2800
जोबत 2575 2775
खतेगांव 2305 2949
विदिशा 2405 3310
नोट : गेहूं के भाव (gehu ka aaj ka bhav) रुपये प्रति क्विंटल में हैं।