Wheat Rate Today : गेहूं की कीमतों में खूब तेजी देखने को मिल रही है। साल 2024 के मुकाबले साल 2025 में किसानों को गेहूं का अच्छा रेट मिला है। लेकिन इससे उपभोक्ताओं का बजट बिगड़ गया है। दरअसल, गेहूं में तेजी आने से इससे बने सभी तरह के खाद्य पदार्थ महंगे हो गए हैं। गेहूं की कीमतों आउट ऑफ कंट्रोल हो गई हैं। 2025 में जिस तरह से चांदी ने रिटर्न दिया है वैसे ही गेहूं के दामों में तेजी (Wheat rate hike) देखने को मिल रही है। आईये नीचे खबर में जानते हैं देश के प्रमुख शहरों में गेहूं का ताजा मंडी भाव –
देशभर की मंडियों में गेहूं की कीमत न्यूनतम समर्थन मूल्य से ऊपर जा पहुंची है। इससे किसानों और उपभोक्ताओं दोनों के बजट पर बड़ा असर देखने को मिल रहा है। गेहूं में आई तेजी से किसानों को अच्छा-खास रेट मिल रहा है। वहीं आटे की कीमतों में इजाफा हुआ है। इससे आम उपभोक्ताओं की रसोई का बजट बिगड़ गया है।
बाजार जानकारों का कहना है कि आने वाले दिनों में गेहूं के रेट (Gehu ka rate) और भी बढ़ सकते हैं, क्योंकि मंडियों में नई गेहूं (Gehu Mandi Bhav) पहुंचने के लिए अभी कई महीनों का समय बाकी है और बाजार में इसकी तेजी से बड़ रही मांग के चलते सप्लाई पूरी नहीं होने की वजह से रेट में तेजी आ सकती है।
गेहूं MSP में भी बढ़ौतरी –
गेहूं की कीमतों (Wheat Rate) में बंपर तेजी आने से थोक से लेकर खुदरा बाजार तक इसका असर देखने को मिल रहा है। जिन किसानों ने सीजन के समय गेहूं का स्टॉक किया था वह अब इसे ऊंचे दामों पर बेचकर मुनाफा कमा रहे हैं। हाल ही में केंद्र सरकार ने भी गेहूं के न्यूनतम समर्थन मूल्य (Wheat MSP Hike) में वृद्धि कर दी है। सरकार ने गेहूं का MSP 2425 रुपये बढ़कर साल 2026-27 के लिए 2585 रुपये क्विंटल कर दिया है। इससे भी गेहूं के रेट अचानक उछले हैं।
हाईलेवल पर पहुंची गेहूं की कीमत –
मौजूदा समय में देश की कई मंडियों में गेहूं के दाम (wheat rate hike) रिकॉर्ड हाई पर जा पहुंचे हैं। बढ़ती महंगाई के बीच गेहूं की कीमतें कंट्रौल से बाहर हो गई है। कई मंडियों में गेहूं का अधिकतम रेट 3040 रुपये प्रति क्विंटल है। यह अब MSP 2425 रुपये से 600 रुपये ज्यादा हो गया है।
दिल्ली मंडी भाव –
MP लाइन भाव 2810 से 2810
UP लाइन भाव 2810 से 2810
राजस्थान लाइन भाव 2810 से 2810
दाहोद मंडी
गेहूं मिल भाव 2720
कोयम्बटूर मंडी
गेहूं नेट भाव 3040
जोधपुर मंडी
गेहूं 1% छूट भाव 2800
मथुरा मंडी
गेहूं भाव 2731
राजकोट मंडी
गेहूं भाव 2500 से 3100
पटना मंडी
गेहूं 2% छूट भाव 2820
अलवर मंडी
गेहूं भाव 2760
बहजोई मंडी
गेहूं भाव 2600
इंदौर छावनी मंडी
मिल क्वालिटी गेहूं भाव 2450 से 2550
औरैया मंडी
गेहूं भाव 2500
बहराइच मंडी
गेहूं भाव 2675
मथुरा मंडी
गेहूं भाव 2550 से 2650
अलीगढ़ मंडी
गेहूं भाव 2625
देवास मंडी
मिल क्वालिटी गेहूं भाव 2550
गंजबसोदा मंडी
मिल क्वालिटी गेहूं भाव 2400 से 2450
बूंदी मंडी
ITC क्वालिटी गेहूं भाव 2550 से 2575
मिल क्वालिटी गेहूं भाव 2500 से 2540
