Wheat Price 2026 : गेहूं की कीमतों में पिछले काफी समय से तेजी दर्ज की जा रही थी। लेकिन अब अचानक गेहूं की कीमतों में बड़ा बदलाव हुआ है। आज 19 फरवरी गेहूं में गिरावट देखने को मिली है। बाजार जानकारों का कहना है कि कुछ ही समय बाद बाजारों में नई गेहूं पहुंचने लगेगी और गेहूं में और भी गिरावट देखने को मिल सकती है। आईये नीचे खबर में जानते हैं –
गेहूं उत्पादक किसानों की अब मुश्किलें बढ़ रही है। बता दें कि अब एक बार फिर से गेहूं की कीमतों में गिरावट दर्ज की जा रही है। इस समय ज्यादातर मंडियों में इसकी कीमतों में गिरावट आई है। लेकिन किसानों को इसका ज्यादा नुकसान नहीं होगा। क्योंकि हाल ही में केंद्र सरकार ने गेहूं की न्यूनतम समर्थन मूल्य (Gehu MSP Hike) में बड़ा बदलाव किया है। दरअसल, कुछ दिनों पहले ही सरकार ने रबी सीजन 2026-27 के लिए गेहूं का MSP 2585 निर्धारित कर दिया है। अब इसमें 160 रुपये की बढ़ौतरी की गई है।
एक्सपर्ट का मानना है कि फिलहाल मंडियों में गेहूं की आवक कम रही है। अभी ज्यादातर लोग नई गेहूं की आवक का ही इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में इसकी कीमतों में नरमी दर्ज की जा रही है। रबी सीजन 2026 की नई गेहूं मार्च और अप्रैल तक मंडियों (gehu mandi bhav) में पहुंचने वाली है। इस स्थिति में अगले एक महीने गेहूं की कीमतें (Gehu Rate Today) और भी तेज दर्ज की जा सकती है। इस अवधि के दौरान रबी सीजन 2025 की गेहूं का स्टॉक करने वाले किसान ऊंचे दामों पर फसल को बेचकर तगड़ा मुनाफा कमा रहे हैं, हालांकि कुछ किसान अभी भी गेहूं में तगड़ी तेजी का इंतजार कर रही है।आज मंडियों में गेहूं के भाव में 50 रुपये क्विंटल तक की गिरावट दर्ज की गई है।
दिल्ली मंडी (Delhi mandi Rate)
MP लाइन भाव 2710 से 2715
UP लाइन भाव 2710 से 2715
राजस्थान लाइन भाव 2710 से 2715
आज मंडी में गेहूं 50 रुपये तक सस्ती हुई है।
कोयंबटूर मंडी (Gehu Mandi Bhav)
गेहूं सस्ती होकर 2900 रुपये क्विंटल बिक रही है। हरियाणा की चरखी दादरी मंडी में गेहूं का भाव 2575 से 2600 रुपये प्रति क्विंटल के बीच रहा है। देवास मंडी गेहूं भाव 2600, निमरानी मंडी गेहूं का रेट 2620, मालनपुर मंडी में गेहूं की कीमत 2600, हरियाणा की सिवानी मंडी में गेहूं भाव 2520 रुपये क्विंटल दर्ज किया गया है।
गुलाबबाग पूर्णिया मंडी
गेहूं नया भाव 2560 से 2600
तिलहर मंडी
गेहूं भाव 2370
बुलंदशहर मंडी
गेहूं भाव 2470
मथुरा मंडी
गेहूं भाव 2400 से 2450
गंजबसोदा मंडी
गेहूं मिल क्वालिटी भाव 2250 से 2300
गेहूं 1544 भाव 2550 से 2700
गेहूं सरबती भाव 2700 से 3200
समस्तीपुर मंडी
गेहूं भाव 2590
औरैया मंडी
गेहूं भाव 2370
इटावा मंडी (ETAWAH MANDI)
गेहूं भाव 2370
ग्वालियर मंडी
गेहूं भाव 2400 से 2425
अमृतसर मंडी (AMRITSAR MANDI)
गेहूं नेट भाव 2620
जोधपुर मंडी
गेहूं 1% छूट भाव 2640
आगरा मंडी
उत्तर प्रदेश बिलिंग भाव 2575
जयपुर मंडी (JAIPUR MANDI)
गेहूं नेट भाव 2575
