Wheat Price Today : गेहूं की कीमतों में मजबूती देखने को मिल रही है। पिछले कई दिनों से आए दिन गेहूं के रेट बढ़ते ही जा रहे हैं। दरअसल, गेहूं में तेजी के पीछे कई अहम वजह है। इस समय बाजारों में गेहूं की आवक घटी और मांग तेज होने से रेट (Gehu Rate Hike) सातवें आसमान पर जा पहुंचे हैं। नई गेहूं को बाजार में पहुंचने में लगभग 2 महीने के करीब समय लगेगा। ऐसे में एक्सपर्ट का कहना है कि आने वाले दिनों में गेहूं की कीमतों में और भी तेजी देखने को मिल सकती है। आईये नीचे खबर में जानते हैं –
गेहूं उत्पादक किसानों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। आए दिन देशभर की मंडियों में फसलों के दाम अपडेट होते हैं। आज 18 फरवरी को मंडियों में गेहूं समेत कई फसलों के भाव में बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। आज ज्यादातर मंडियों (Gehu Mandi Bhav) में गेहूं तेज बिक रही है।
एक बार फिर से गेहूं की कीमतों ने रफ्तार पकड़ी है। इस समय देश की लगभग सभी मंडियों में गेहूं न्यूनतम समर्थन मूल्य (Wheat MSP Hike) से ऊपर बिक रही है। इससे उन किसानों को अधिक लाभ हो रहा है जिन्होंने रबी सीजन 2025 की गेहूं का स्टॉक किया हुआ है।
सरकार ने बढ़ाया गेहूं का MSP
केंद्र सरकार ने गेहूं की न्यूनतम समर्थन मूल्य (Gehu MSP Hike) में बड़ा बदलाव किया है। दरअसल, कुछ दिनों पहले ही सरकार ने रबी सीजन 2026-27 के लिए गेहूं का MSP 2585 निर्धारित कर दिया है। इसमें 160 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की गई है। इसका मतलब यह है कि इस बार किसानों को गेहूं का अच्छा भाव मिलेगा।
और महंगी होगी गेहूं –
एक्सपर्ट का कहना है फिलहाल मंडियों में गेहूं की आवक कम है और तेज मांग गेहूं के रेट को बढ़ा रही है। रबी सीजन 2026 की नई गेहूं मार्च और अप्रैल तक मंडियों में पहुंचेगी। ऐसे में अगले एक महीने गेहूं की कीमतें (Gehu Rate) और भी जबरदस्त उछाल देखने को मिला सकता है। इस दौरान रबी सीजन 2025 की गेहूं का स्टॉक करने वाले किसान ऊंचे दामों पर फसल को बेचकर तगड़ा मुनाफा कमा रहे हैं।
बुलंदशहर मंडी
गेहूं भाव 2500
नजफगढ़ मंडी (NAJAFGARH MANDI)
गेहूं भाव 2450 से 2500
नरेला मंडी (NARELA MANDI)
गेहूं भाव 2550
बेतूल मंडी (BETUL MANDI)
गेहूं नेट भाव 2580
मैनपुरी मंडी (MAINPURI MANDI)
गेहूं भाव 2570
वाराणसी मंडी (VARANASI MANDI)
गेहूं 2% छूट भाव 2720
जमशेदपुर मंडी (JAMSHEDPUR MANDI)
गेहूं नेट भाव 2650
दिल्ली मंडी में गेहूं की कीमत
MP लाइन भाव 2720 से 2725
UP लाइन भाव 2720 से 2725
राजस्थान लाइन भाव 2720 से 2725
श्री गंगानगर मंडी
गेहूं नेट भाव 2610
मुंबई मंडी (MUMBAI MANDI)
गेहूं राजस्थान नेट भाव 2600
अलवर मंडी (ALWAR MANDI)
गेहूं भाव 2590
गोंडा मंडी (GONDA MANDI)
गेहूं भाव 2465
दरभंगा मंडी (DARBHANGA MANDI)
गेहूं नेट भाव 2660
रोहतक मंडी (ROHTAK MANDI)
गेहूं नेट भाव 2600
लुधियाना मंडी (LUDHIANA MANDI)
गेहूं नेट भाव 2625 से 2630
कोटकपुरा मंडी (KOTAKPURA MANDI)
गेहूं भाव 2550
पिपरिया मंडी (PIPRIYA MANDI)
गेहूं भाव 2325 से 2400
मथुरा मंडी (MATHURA MANDI)
गेहूं भाव 2425 से 2430
इटावा मंडी (ETAWAH MANDI)
गेहूं भाव 2380
अलीगढ़ मंडी (ALIGARH MANDI)
गेहूं भाव 2500
बहराइच मंडी (BAHRAICH MANDI)
गेहूं भाव 2450
उदयपुर मंडी (UDAIPUR MANDI)
गेहूं 1.5% छूट भाव 2540
धार मंडी (DHAR MANDI)
गेहूं मिल क्वालिटी भाव 2300 से 2450
जोधपुर मंडी (JODHPUR MANDI)
गेहूं 1% छूट भाव 2640
जलगांव मंडी (JALGAON MANDI)
गेहूं 3.5% छूट भाव 2600
