post office schemes : पोस्ट ऑफिस की तरफ से ग्राहकों को अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए नई-नई स्कीमों की शुरुआत की जा रही है। पोस्ट ऑफिस की कई ऐसी स्कीम है जो ग्राहकों के लिए किसी लॉटरी से कम नहीं होती है। आइए खबर के माध्यम से आपको बताते हैं पोस्ट ऑफिस कि उसे स्कीम के बारे में जिसमें एक लाख की इन्वेस्टमेंट करने पर 45000 रुपए का फायदा होता है।
अपने भविष्य को देखते हुए आजकल हर कोई निवेश करने की प्लानिंग करता रहता है। हर कोई अपने पैसे को उसी जगह निवेश करना पसंद करता है जहां उसके पैसे की सुरक्षा के साथ-साथ एक अच्छा रिटर्न भी मिल सके। फिलहाल कई ऐसी सरकारी योजनाएं हैं जिनमें निवेश करना काफी सुरक्षित रहता है। ज्यादातर लोग निवेश करने के लिए पोस्ट ऑफिस की स्कीमों (post office news) को चुनते हैं क्योंकि यहां थोड़े इन्वेस्टमेंट पर भी काफी ज्यादा रिटर्न मिल जाता है और आपके पैसे की पूरी तरह से सेफ्टी रहती है।
पोस्ट ऑफिस की तरफ से कई ऐसी स्कीमों की शुरुआत की गई है जिनमें निवेश (best option for invest) करके लोग काफी ज्यादा फायदा कमा सकते हैं। इन दिनों भी पोस्ट ऑफिस की तरफ से एक खास स्कीम की शुरुआत की गई है। पोस्ट ऑफिस की यह स्कीम ग्राहकों के लिए सोने से कम नहीं है।
हम आपको बताने जा रहे हैं पोस्ट ऑफिस कि उस स्कीम (post office scheme) के बारे में जिसमें एक लाख रूपये निवेश करने पर आपको 44,995 रुपए ब्याज मिल जाएगा। सबसे खास बात यह है कि इस स्कीम में निवेश करना भी काफी ज्यादा आसान है।
पोस्ट ऑफिस की यह टाइम डिपॉजिट स्कीम सरकार द्वारा दी जाने वाली एक सुरक्षित निवेश योजना है। यह बिल्कुल बैंक एफडी की तरह है। इसमें आप एक तय अवधि के लिए एकमुश्त राशि जमा कर सकते हैं। इस योजना को केन्द्र सरकार के आदेशानुसार शुरू किया गया है। आइए खबर में जानते है इससे जुड़ी पूरी जानकारी।
हजार रुपये से भी कर सकते है शुरूआत
डाकघर की इस योजना में अलग-अलग अवधियों के लिए पैसे जमा करके ब्याज कमाया जा सकता है। इस योजना में आप कम से कम हजार रुपये में 1, 2, 3 और 5 साल की अवधि के लिएअकाउंट खोल सकते है। सबसे जरूरी बात यह है कि इस योजना में निवेश की कोई अधिकतम सीमा नहीं है।
फिलहाल के ब्याज दर की बात की जाएं तो 1 साल की मैच्योर अवधि वाली स्कीम पर फिलहाल में 6.9 % की ब्याज दर मिलती है। दो साल की जमाओं पर 7%, 3 साल की जमाओं पर 7.1 % और 5 साल की जमाओं पर 7.5 % की ब्याज दर मिलती है।
कंपाउंड ब्याज
पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम (Time Deposit Scheme) में ब्याज की गणना हर तीन महीने में की जाती है, यानि की हर तीन महीनें में आपके मूलधन में ब्याज जुड़ता जाता है। इसे ही कंपाउंड ब्याज कहते है। इससे आपकी निवेश अवधि के लास्ट में आपको अधिक प्रतिफल प्राप्त होगा। आप हर साल के अंत में अर्जित ब्याज को अपने बचत खाते (account in post office) में जमा कर सकते हैं। यदि आप बीच में ब्याज नहीं निकालते हैं, तो यह ब्याज जमा होता रहेगा और मूलधन में जुड़ता जाएगा। मैच्योरिटी के बाद, आप मूलधन और ब्याज दोनों एक साथ निकाल सकते हैं।
1 लाख रुपये पर 44,995 रुपये ब्याज
पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम (scheme of post office) में यदि आप 5 सालों के लिए 1,00,000 रुपये जमा करते हैं, तो आपको शानदार प्रतिफल मिलेगा। ब्याज दर 7.5% (त्रैमासिक चक्रवृद्धि यानी-Quarterly Compound Interest) होने के कारण, मैच्योरिटी के समय आपको कुल 1,44,995 रुपये प्राप्त होंगे, इसका मतलब है कि आपको प्राप्त होने वाला पूरा ब्याज 44,995 रुपये होगा।
पोस्ट ऑफिस की स्कीमों में निवेश (Investment in post office schemes) करने के लिए लोग लाइनों में लगे रहते है क्योकि यहां निवेश करने पर आपको शानदार ब्याज तो मिलता ही है बल्कि इसके साथ-साथ आपके पैसे की सुरक्षा भी मिलती है। अब देखा जाएं तो कोई भी बड़ा बैंक आम ग्राहकों को 5 साल की जमा राशि पर 7.5% ब्याज नहीं देता है। इस बात को देखकर हम कह सकते है कि पोस्ट ऑफिस की यह स्कीम काफी बेस्ट है।
पोस्ट ऑफिस की टाइम डिपॉजिट स्कीम (Post Office Time Deposit Scheme) हर उम्र के लोगों के लिए समान ब्याज दरें प्रदान करती है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए इसमें कोई स्पेशल फायदा नहीं हैं। पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में 5 सालों के लिए किए गए निवेश आयकर अधिनियम (income tax act) की धारा 80C के तहत कर कटौती के पात्र हैं। इस योजना में निवेश करना काफी आसान है क्योकि आप अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस में यह अकाउंट खोलकर इसमें पैसे जमा कर सकते हैं।
