Gold or silver price : सोने और चांदी की कीमतें पिछले कई दिनों से मार्केट में हलचल मचा रही है। जनवरी महीने के आखिरी सप्ताह में सोने और चांदी की कीमतों ने काफी ज्यादा ऊंचाइयों को टच कर लिया था वहीं अब फिर कीमतों में गिरावट का दौर चला हुआ है। चलिए खबर के माध्यम से जानते हैं कि सोने और चांदी में निवेश करना क्या फायदे का सौदा होगा।
पिछले कई दिनों से सोने और चांदी की कीमतें लगातार ऊपर नीचे हो रही है। सोने और चांदी की कीमतों में 29 जनवरी को अपने हाई लेवल के आंकड़े को टच कर लिया था, लेकिन उसी दिन शाम के समय कीमतों में अचानक गिरावट की वजह से निवेशकों को बड़ा झटका लगा। 29 जनवरी के बाद से सोने और चांदी की कीमतें अपने हाई लेवल से काफी ज्यादा नीचे आ चुकी है।
सोने और चांदी के हाई लेवल के आंकड़े
दोनों कीमती धातुओं के हाई लेवल की बात करे तो जनवरी महीने के आखिरी सप्ताह में सोने की कीमतों ने 1,80,000 रुपए प्रति 10 ग्राम के आंकड़े को टच कर लिया था, वहीं चांदी की कीमतों ने 4 लाख 20 हजार रूपये प्रति किलोग्राम के आंकड़े तो छू लिया था।
आज 16 फरवरी को सोने-चांदी के भाव औंधे मुंह गिरे (gold and silver prices down) हैं। IBJA के अनुसार आज चांदी के दाम 2,42,433 प्रति किलो पर पहुंच गए है, वहीं 22 कैरेट (Gold Silver Rate Today) सोने के ताजा दाम 1,39,933 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहे है।
सोने और चांदी की कीमतों को लेकर हर किसी के मन में सवाल पैदा हो रहा है और हर कोई सोच रहा है कि क्या अब सोने और चांदी में निवेश करना फायदे का सौदा (Gold and silver prices) होगा या फिर घाटा हाथ लग सकता है। सोने और चांदी की कीमतों को लेकर एक्सपर्ट्स की तरफ से भी अपनी राय दी गई है। चलिए खबर के माध्यम से जानते हैं सोने और चांदी की कीमतों को लेकर एक्सपर्ट की तरफ से क्या कहा गया है।
एक्सपर्ट्स का क्या कहना
एक्सपर्ट्स की तरफ से कहा गया है कि जिस हिसाब से जनवरी महीने के आखिरी सप्ताह में सोने और चांदी के भाव (Latest Business News) बढ़ रहे थे उस समय लग रहा था की कीमतें अब हाथ आने वाली नहीं है। 29 जनवरी को आई गिरावट के बाद निवेशकों के बीच डर का माहौल बना हुआ है। पिछले तीन से चार दिनों के आंकड़े को देखा जाए तो सोने और चांदी की कीमतें थोड़ी ऊपर जा रही है और एक्सपर्ट्स की तरफ से कहा जा रहा है कि साल 2026 के अंत तक सोने और चांदी की कीमतें अपने हाई लेवल के आंकड़े को पार कर जाएंगी। ऐसे में ज्यादातर एक्सपर्ट्स का मानना है की कीमतें अब उपर (Gold and silver prices hike) जा सकती है। फिलहाल, कीमतें नीचे आई हुई है तो शायद निवेश करना सही रह सकता है।
नोट : एक्सपर्ट्स की तरफ से सोने और चांदी (Latest Business News) की कीमतों को लेकर यह केवल भविष्यवाणी की गई है, क्योंकि आने वाले दिनों को लेकर अभी सिर्फ अंदाजे लगाए जा सकते है।
