Gold silver price : सोने और चांदी की कीमतें पिछले कई दिनों से निवेशकों की धड़कनों को बढ़ा रही है। लोगों के मन में भी सोने और चांदी की कीमतों को लेकर नए-नए विचार आ रहे है। आइए खबर के माध्यम से जानते हैं कि क्या होली पर सोने और चांदी के भाव बढ़ जाएंगे, जानिए इस पर एक्सपर्ट्स का क्या कहना है।
सोने और चांदी दोनों कीमती धातुओं ने पिछले कई दिनों से मार्केट में हलचल मचा रखी है। 2025 की शुरुआत से ही सोने और चांदी की कीमतों में इजाफा देखने को मिल रहा है। 29 जनवरी 2026 को सोने और चांदी ने अपने हाई लेवल के आंकड़े को पार कर लिया था। वहीं, फरवरी महीने की शुरुआत से ही सोने और चांदी की कीमतें अपने हाई लेवल से नीचे चलते हुए ट्रेड कर रही हैं।
सोने और चांदी के बढ़ रहे भाव (prices of gold and silver) को देख खरीदार अपने पैर पीछे कर रहे हैं, वहीं निवेशक भी 29 जनवरी को आई गिरावट के बाद डरे हुए हैं। सोने और चांदी कीमतों को लेकर लोगों के मन में अलग-अलग तरह के विचार आ रहे हैं तो वहीं एक्सपर्ट्स की तरफ से भी तरह-तरह के अंदाजे लगाए जा रहे हैं।
होली का त्योहार हर रोज नजदीक आता जा रहा है और लोगों के मन में सवाल चल रहा है कि क्या होली पर सोने और चांदी के भाव में बढ़ोतरी होगी? आइए खबर के माध्यम से जानते हैं होली पर सोने और चांदी के भाव को लेकर एक्सपर्ट्स का क्या कहना है।
आज के ताजा भाव
आज सोमवार के दिन सोने और चांदी के ताजा भाव (Latest Silver Prices) जाने तो MCX पर सोने के भाव की बात की जाए तो सोने के भाव (Today Gold Price) 1,59,718 रूपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहे है, वहीं चांदी 2,65,200 प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही हैं।
होली पर सोने और चांदी के भाव
त्यौहारी सीजन के समय देश भर में सोने और चांदी की मांग (Demand for gold and silver) बढ़ जाती है और लोगों की तरफ से अंदाजा लगाया जा रहा है की मांग बढ़ जाने से हो सकता है कि कीमतों में बढ़ोतरी हो जाए….. एक्सपर्ट्स की तरफ से भी कई तरह के अंदाजे लगाए जा रहे हैं।
सोने और चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी (Gold Or Silver Rate Hike) होने के पीछे देशभर में कीमती धातुओं की मांग भी एक महत्वपूर्ण वजह है। ऐसे में कई एक्सपर्ट्स की तरफ से अंदाजा लगाया जा रहा है की होली के त्योहार पर देशभर में सोने और चांदी की मांग में बढ़ोतरी होगी और इसके साथ ही सोने और चांदी की कीमतों (Gold Or Silver Rate) में इजाफा देखा जाएगा, लेकिन कोई एक्सपर्ट्स का यह भी कहना है कि फरवरी महीने की शुरुआत से सोने और चांदी की कीमतों ने एक बार भी अपने हाई लेवल के प्राइस को टच नहीं किया है तो यह कहना सही नहीं होगा की होली पर सोने और चांदी के भाव कंफर्म बढ़ेंगे।
