Gold Rate Hike : सोने के दामों में फिर से बढ़ौतरी दर्ज की गई है। कुछ दिन की गिरावट के बाद सोना फिर से ऑल टाइम हाई पर जा पहुंचा है। सोने (Gold Rate Hike) के दाम बढ़ने के पीछे अंतर्राष्ट्रीय कारण हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनिश्चितता का माहौल है, जिस कारण निवेशकों में सोने की मांग बढ़ी है।
निवेशकों ने सोनी को सुरक्षित ऐसेट मानकर इसमें निवेश किया है। वहीं, जहां साल भर में सोने के दाम एक लाख पर पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा था, वह आंकड़ा तो बिल्कुल नजदीक आ गया है। सोना कभी भी टक से 1 लाख को छू सकता है। सोने के दाम बढ़ने से सोना आम आदमी की पहुंच से दूर होता जा रहा है।
सोने में मिल रहा अच्छा मुनाफा
सोने के दाम एक बार फिर से अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए हैं। अचानक 5000 रुपये की बढ़ौतरी ने सोने को फिर से सातवें आसमान पर ले जाकर बैठा दिया है। आम आदमी की पहुंच से सोना लगातार दूर होता जा रहा है। वहीं सोने में निवेश करने वालों के लिए खुशखबरी पर खुशखबरी मिलती जा रही है। सोने में लोगों को अच्छा मुनाफा मिल रहा है।
क्यों बढ़ रहे हैं सोने के दाम
सोने के दाम बढ़ने के पीछे अंतर्राष्ट्रीय कारण हैं। अमेरिका की ओर से टैरिफ वॉर चल रहा है। ट्रेड वॉर के चलते सोने के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं। सोने को लगातार बल मिलता जा रहा है जिस वजह से सोना एक बार फिर ऑल टाइम हाई पर जा पहुंचा है। सोने के दाम इस साल 23 प्रतिशत बढ़ चुके हैं।
सोने के दामों में रिकॉर्ड तेजी
सर्राफा बाजार में सोना लगातार बढ़ता जा रहा है। जयपुर में सोने और चांदी रिकॉर्ड तेजी पर चल रहे हैं। यहां, 24 कैरेट सोना 97800 रुपए और चांदी 98200 रुपए किलो पहुंच चुकी है। ऐसे में सोना एक लाख के बिल्कुल करीब पहुंच गया है।
5 हजार रुपये का आया उछाल
सोने के दामों में लगातार कुछ दिन तक गिरावट देखने को मिली। कुछ दिन सोने के दाम बढ़े। लेकिन, जब बीते 17 दिनों में सोने (Gold Rate Hike) की कीमतों को देखें तो दिखता है कि अचानक सोना करीबन 5000 रुपये बढ़ा है। अब यह लगभग 1 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब पहुंच गया है।
सोने चांदी के ऐसे चल रहे हैं भाव
गुरुवार को एक बार फिर सोना अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया है। सराफा बाजार से जारी रेट के अनुसार सोने की कीमतों में 700 रुपये का उछाल दर्ज किया गया है।
सोने के भाव बढ़कर 97800 रुपये प्रति तोला हो गए हैं। वहीं, 22 कैरेट सोने के दाम में भी 600 रुपए बढ़े हैं। पहली बार जेवराती सोने की कीमत 91000 रुपए तोला हो गया है।
सोने के साथ चांदी भी चमकी
बढ़ौतरी केवल सोने के दामों (Gold Rate Hike) में ही नहीं आई है। चांदी के दाम भी बढ़े हैं। गुरुवार को जयपुर सराफा बाजार में चांदी के दाम में 200 रुपये किलो बढ़े हैं। इससे कीमत 98200 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई है। जयपुर सराफा ट्रेडर्स कमेटी अध्यक्ष कैलाश मित्तल अनुसार सोना बढ़ने का कारण अमेरिका की ओर से उठाए गए कदम हैं।