Gold Rate : सोने के दामों में एक बार फिर से बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। सोने के दाम लगातार गिरते जा रहे हैं। इस गिरावट ने आम ग्राहकों की मौज कर दी है। 24 कैरेट सोना काफी कम हो गया है। आइए जानते हैं कि 24 कैरेट सोने के दाम क्या रह गए हैं और किस वजह से दाम गिरे हैं।
सोना भाव लगातार तेजी के बाद धड़ाम से गिरा है। सोने के दाम गिरने का कारण निवेशकों की फिर से मार्केट में रूचि होना है। 30 मई को सोने में भारी गिरावट दर्ज की गई है। टैरिफ वॉर में नरमी आई है, जिस वजह से सोने की कीमत कम हुई है।
खरीदने का सही मौका
विशेषज्ञों का मानना है कि सोना डूबकी लगा रहा है, यह डूबकी सोना खरीद के लिए अच्छा मौका हो सकती है। अगर आप सोना (Gold Rate) खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो जल्द से जल्द सोना खरीद लें।
इससे पहले की कीमत में फिर बढ़ोतरी दर्ज की जाए। एमसीएक्स पर सोना 10 ग्राम के हिसाब से 500 रुपये गिरा है। आइए, सोने चांदी की क्या कीमत है।
सोना हुआ कम चांदी में बढ़ौतरी
शुक्रवार को सोने के दामों में भारी गिरावट दर्ज की गई तो चांदी की कीमत उछली है। इससे पहले सोने के दाम (Gold Rate) थोड़े बढ़े थे। सोने के दाम अंतरराष्ट्रीय बाजार की हलचल पर निर्भर कर रहे हैं।
कितने गिरे सोने के दाम
एमसीएक्स पर सोने के दामों (Gold Rate) में गिरावट दर्ज की गई है। सोना 4858 रुपये कम हो गया है। एमसीएक्स पर गुरुवार को सोना गिरकर 94500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। 22 अप्रैल को एमसीएक्स पर सोना 99,358 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था। जो अब काफी कम हो गया है।
कल के मुकाबले इतने गिरे दाम
सोना दोपहर 1 बजकर 58 मिनट पर 94740 रुपये प्रति दस ग्राम पर ट्रेड कर रहा था। यह कल के मुकाबले 538 रुपये कम हैं। सोने के दाम 0.56% कम हो गए हैं। आज का लॉ प्वाइंट 94500 व हाई प्वाइंट 94900 रुपये रहा है। सोना 94,900 पर खुला था। जबकि कल 95,278 पर बंद हुआ था।
कैसे खरीदें कम कीमत में सोना
सोना खरीदने के लिए आपको जरूरी नहीं है कि गहने ही खरीदें। डिजिटल जमाने में आप डिजिटल गोल्ड खरीदने की सुविधा का लाभ ले सकते हैं। इसमें निवेश करने के लिए आपको हजारों रुपयों की जरूरत नहीं है।
मसलन ईटीएफ (Exchange Traded Fund) को आज किसी भी ब्रोकरेज ऐप की माध्यम से खरीदा जा सकता है। आपको रिटर्न आपकी खरीद के हिसाब से मिल जाएगा और स्टोर पर जाने का झंझट भी नहीं होगा।
गहने बनाने के लिए ये सोना रहेगा ठीक
सोने से बना गहना बनाना चाहते हैं, तो 22 कैरेट इसके लिए सबसे बेहतर माना जाता है। इसमें 90 फीसदी लगभग सोना (Gold Rate) और बाकी अन्य धातुओं का मिश्रण होता है। इसकी वजह से ये मजबूत भी होता है। वही 24 कैरेट को सबसे शुद्ध माना जाता है। इसलिए इसकी कीमत भी ज्यादा होती है। ( 30 may gold price )