Gold Price : सोने के दामों में बढ़ोतरी की रेलगाड़ी पर अब ब्रेक लगने वाला है। सोने के दाम इतने कम हो जाएंगे कि निवेशकों ने भी नहीं सोचा होगा। न ही आम ग्राहकों ने कल्पना की होगी। इसको लेकर एक रिपोर्ट सामने आई है। रिपोर्ट में एक्सपर्ट ने बताया है कि सोने के दाम कितने रह जाएंगे और आगे सोने की चाल क्या रहेगी।
सोना एक कीमती धातु है। इसके दाम रोजाना ही कम और ज्यादा होते रहते हैं। 2025 में सोने के दाम ऐतिहासिक रूप से बढ़े हैं। परंतु अब सोने के दाम ऐतिहासिक रूप से गिरने का समय आ गया है। इसको लेकर एक्सपर्ट ने कारण भी बता दिया है। आईए जानते हैं सोने के दाम कितने रह जाएंगे।
क्या चल रहे हैं सोने के दाम
सोना एमसीएक्स पर 98 हजार के आंकड़े को पार कर चुका है। 6 जून को एमसीएक्स पर सोने के दामों में तेजीद देखने को मिल रही है। सोने के दाम शाम 05.20 बजे 24 कैरेट सोने का भाव 97900 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है। परंतु सोने के दामों (Gold Rate) में दो महीने में कमजोरी आने वाली है।
शिखर पर चल रहे हैं सोने के दाम
सोने की कीमत (Gold Rate) अपने शिखर पर पहुंची हुई है। बढ़ती कीमत को देखते हुए ज्यादा से ज्यादा निवेशक गोल्ड निवेश की ओर बढ़ रहे हैं। सोने की कीमत एमसीएक्स में 1 लाख के करीब पहुंच चुकी है। इससे पहले भी सोना एक लाख के पास जाकर रिवर्स गियर लगाकर आ गया था। अब फिर सोने की गिरावट का अनुमान आ गया है।
इतने गिर जाएंगे सोने के दाम
क्वांट म्यूचुअल फंड से लेकर कमोडिटी एक्सपर्ट्स अजय केडिया तक के हवाले से रिपोर्ट आ रही हैं कि सोने के दाम 12 से 15 फीसदी गिर सकते हैं। क्वांट म्यूचुअल फंड हाउस के अनुसार दो महीने में सोने की कीमत 12 से 15 प्रतिशत तक गिर (Gold price drop) जाएगी।
मीडिया में कमोडिटी एक्सपर्ट्स अजय केडिया के हवाले से लिखा है कि इस साल के अंत तक 24 कैरेट सोने की कीमत (Gold Rate) 85,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच सकती है। ( 6 june gold price )
साल के अंत तक क्या होंगे दाम
इससे पहले अमेरिकन कंपनी मॉर्निंग स्टार के एनालिस्ट जॉन मिल्स ने कहा था कि अगले इस साल के अंत तक सोने में 38% तक की गिरावट आ जाएगी। सोने के दाम 56 हजार प्रति 10 ग्राम पर आ जाऐंगे। सोने की मांग कम और सप्लाई ज्यादा होने वाली है।
घट गई आभूषणों की बिक्री
सोने के दाम बढ़ने से (Gold Rate) सोने के आभूषणों की खरीद कम हुई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के अनुसार 15 दिनों में देश में सोने की ज्वेलरी की बिक्री में 30% तक कम खरीदी गई है। इसकी सबसे बड़ी वजह 5% तक कीमतों का उछाल है।
