Gold Price : सोने के दाम लगातार बढ़ते हुए अचानक से कम हो गए हैं। रॉकेट की रफ्तार से दौड़ रहे सोने के भाव एक दम से जमीन पर आकर गिरने लगे हैं। अब लोग चिंता में है कि आगे सोने के दाम रॉकेट की रफ्तार से भागेंगे या फिर सोने के दामों को रिवर्स गियर लगने वाला है। आइए जानते हैं अपडेट-
सोने के दामों में लगातार बढ़ौतरी देखने को मिल रही थी, जो अब अचानक से रूक गई है। रूक ही नहीं गई है, बल्की दाम भी गिर गए हैं। सोने के दामों में बढ़ौतरी के बाद यूं दाम गिरने से निवेशक भी परेशान हैं। वहीं, सोना खरीदने वालों में चिंता है कि आगे सोने के दामों का क्या रहेगा।
शनिवार को गिरे दाम
सोना और चांदी के दाम आसमान छू रहे थे। यह अब एकदम से नीचे आ गए हैं। सोने के भाव में कमी के बाद अब सवाल आता है कि आगे क्या दाम गिरेंगे या फिर से ऊपर जाएंगे। आज सोने (Gold Rate) के दामों में 1000 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। सोने के दाम 92,800 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गए हैं।
सोने के साथ चांदी भी गिरी
सोने के साथ चांदी के भाव में भी मिलाजुला असर आया है। सोना और चांदी, दोनों ही कीमती धातुओं के भावों में तगड़ी गिरावट दर्ज की गई है। सोने के दाम (Gold Price) अब भी इतने कम नहीं हुए हैं, लेकिन गिरावट जरूर दर्ज की गई है। वहीं, चांदी में भारी गिरावट दर्ज की गई है।
सोने की मांग में आई कमी
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोना और चांदी दोनों कीमती धातुओं की मांग में कमी आई है। बता दें कि 1 जनवरी 2025 से सोने (Gold Price) के भाव 13,300 और चांदी 8,400 रुपये महंगी हुई है। जयपुर सर्राफा ट्रेडर्स कंपनी ने आज दोनों के भावों का अपडेट जारी किया है, दोनों के भावों में बदलाव आया है। आज 5 अप्रैल को सोना और चांदी के भावों में कमी आई है।
गिर गए सोने चांदी के दाम
सर्राफा बाजार में आज सोने और चांदी के भाव में गिरावट दर्ज की गई है। शनिवार को सोने के भाव (Gold Price) में 1000 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, फिलहाल भाव 92,800 रुपये तोला है। वहीं, कम कैरकेट के जेवराती सोने के भाव में भी 1000 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। सोने के भाव हाल में 86,500 रुपये प्रति दस ग्राम हो गए हैं।
वहीं, चांदी के भाव (Gold Price) में पिछले तीन दिन से गिरावट दर्ज की जा रही है। चांदी फिर से एक लाख रुपये प्रतिकिलो से नीचे आ गई है। चांदी के दामों में एक दिन में 4500 रुपये की रिकॉर्ड तोड़ गिरावट दर्ज की गई है। फिलहाल चांदी का भाव गिरावट के बाद 96,000 रुपये प्रति किलो हो गया है।
आगे फिर गिरेंगे दाम
वहीं, सोने के दामों पर एक्सपर्ट का कहना है कि सोना और चांदी के भाव में कमी आ सकती है। मीडिया रिपार्ट के अनुसार सराफा कारोबारी पूरणमल सोनी ने बताया कि खरमास में मांगलिक कार्य के शुभ मुहूर्त नहीं है। लोग ऐसे समय में सोना और चांदी खरीदना भी शुभ नहीं मानते। इसी वजह से बाजार में सोना और चांदी की मांग 80 प्रतिशत कम हो गई है। वैश्विक स्तर पर भी सोना चांदी की डिमांड कम हुई है, इस कारण सोने की कीमतों (Gold Price) में भारी गिरावट दर्ज की जा सकती है।
