Gold Rate :सोने के दाम निरंतर बढ़ते ही जा रहे हैं। लगातार बढ़ोतरी के बाद सोना एक लाख के करीब जा पहुंचा है। जहां साल के अंत तक सोनी को एक लाख के पास जाने की उम्मीद लगाई जा रही थी, वह जल्द ही पूरी होती दिख रही है। सोने का भाव रॉकेट से भी ज्यादा रफ्तार से भाग रहा है। आम आदमी की पहुंच से सोना (Gold Rate) दूर होता जा रहा है। लोगों को सोना सस्ता होने की जो उम्मीद थी अब वह टूटती दिखाई दे रही है।
सोना लगातार 7वें आसमान पर जाता जा रहा है। रोजाना सोने के दाम बढ़ते जा रहे हैं। सोने के दाम बढ़ने के पीछे कई कारण हैं।
वहीं, जहां साल के आखिरी तक सोने के एक लाख पार होने की उम्मीद थी वह तो जल्द ही पूरी होती दिख रही है। सोना अभी ही एक लाख के करीब जा पहुंचा है।
इसलिए बढ़ रहे हैं सोने के दाम
सोने के दाम बढ़ने के पीछे प्रमुख कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में ही सोने की मांग बढ़ना है। डॉलर कमजोर हुआ है और वैश्विक आर्थिक वृद्धि पर ट्रेड वॉर का असर हुआ है।
इन्हीं चिंताओं के कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने की कीमत (Gold Rate) बुधवार को रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई हैं। सोना लगातार बढ़ रहा है।
कॉमेक्स गोल्ड में आया उछाल
सोने को लेकर कॉमेक्स गोल्ड 2 प्रतिशत उछलकर 3,294.60 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है। टैरिफ वार के चलते आर्थिक अनिश्चितता पैदा हुई है, निवेशकों को मंदी का डर और बाजार में गिरावट का डर सता रहा है। इस बीच सुरक्षित निवेश की मांग बढ़ी है तो सोने की कीमतें उछल रही हैं। देश में महंगाई कम होने के बाद भी सोने (Gold Rate) के दाम बढ़े हैं।
इस साल तगड़ी बढ़ौतरी दिखी
सोने के दामों में इस साल में तगड़ी बढ़ौतरी दर्ज की गई है। जो बढ़ौतरी साल भर में होती है वह पहली तिमाही में हो चुकी है। सोने के दाम (Gold Rate) इस साल लगातार बढ़ते ही गए हैं। सोना इस साल अपने हाई पर कई बार पहुंच चुका है।
इस साल अबतक सोने की कीमतों में 18749 रुपये प्रति 10 ग्राम का उछाल आ चुका है। जबकि चांदी 9386 रुपये प्रति किलो महंगी हुई है। सोने के दाम करीब 23 प्रतिशत तक पहुंचे हैं। इस महीने में ही सोना 6 प्रतिशत से ज्यादा महंगा हो चुका है।
ऑल टाइम हाई पर सोना
जहां एक ओर शादियों का सीजन चल रहा है, वहीं दूसरी ओर सोना खरीदने वालों के लिए बुरी खबर है। बुधवार को सोना सर्राफा बाजारों में 94,489 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया।
सोना एक झटके में ही 1387 रुपये उछल गया। वहीं, चांदी 373 रुपये महंगा हो गया। सोने के दाम 95,403 रुपये पर पहुंच गए हैं। वहीं, जीएसटी के साथ 24 कैरेट सोना 97,323 रुपये और चांदी के दाम 98,265 रुपये पर पहुंच गया है। सोना एक लाख से ढाई हजार के करीब ही कम रह गया है।
पिछले साल के अंत में ये थे सोने के दाम
लास्ट ईयर 31 दिसंबर को सोना 76,045 रुपये तोला पर खुला था, वहीं चांदी 85,680 रुपये प्रति किलो थी। इस दिन सोना 75,740 रुपये पर बंद हुआ। चांदी भी 86017 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। वहीं, एक महीने बाद 31 जनवरी 2025 को सोना 82,165 रुपये तोला पर आ गया था।
23 कैरेट सोने के भाव
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आईबीजीए की ओर से जारी रेट के अनुसार 23 कैरेट सोना अब 1382 रुपये महंगा होकर 94,111 रुपये तोला पर आ गया। सोने के भाव 94 हजार के ऊपर पहुंच गए हैं।
22 कैरेट गोल्ड भी 1271 रुपये उछलकर 86,552 रुपये तोला पर आ गया है। 18 कैरेट सोने का भाव 1040 रुपये महंगा होकर 70,867 रुपये पर आ गया है।
हर शहर में है भाव में अंतर
सर्राफा बाजार के दाम इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की ओर से जारी किए गए हैं। इसके अनुसार बिना जीएसटी के सोना हर शहर में अगल अलग दाम पर है।
आपके शहर में इससे 1000 से 2000 रुपये का अंतर आ सकता है। आईबीजेए (IBJA) दिन में दो बार रेट जारी करता है। एक बार दोपहर 12 बजे के करीब दूसरा 5 बजे।
MCX पर सोने के दाम
एमसीएक्स पर सोने के दाम शाम तीन बजे 95074 रुपये पर कारोबार कर रहे थे। पहली बार सोना 95 हजार के पार पहुंचा था। यह कल के मुकाबले 1,624 रुपये ज्यादा है। यानी की एक ही दिन में 1.74% प्रतिशत की बढ़ौतरी हो चुकी है।
वहीं बुधवार को न्यूनतम प्राइस 94311 रुपये प्रति दस ग्राम तो अधिकतम 95435 रुपये तोला दाम रहे हैं। सुबह सोने (Gold Rate) का बाजार एमसीएक्स पर 94,573 के साथ ओपन हुआ था, जोकि मंगलवार को 93,451 पर बंद हुआ था। यानी की सोने के दामों में तेजी दिखी है।