Gold Price Updates : सोने की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव बना रहता है। कई कारणों के चलते सोने की कीमतों में उथल-पुथल देखी जाती है। बीते तीन दिनों के उछाल के बाद आज 4 दिसंबर को सर्राफा बाजार खुलने के साथ ही सोने की कीमतों (Sone Ke Rate) में हल्की गिरावट आई है। ऐसे में आइए खबर के माध्यम से जानते हैं कि दिल्ली समेत अन्य राज्यों में गोल्ड के भाव क्या चल रहे हैं।
सोने की कीमतों में फेरबदल का दौर जारी है। अगर आप भी आज सोना खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो ये खबर आपके लिए फायदेमंद होने वाली है। आज 4 दिसंबर को सर्राफा बाजार खुलने के साथ ही सोने (Gold Price Updates) की कीमतों में हल्की गिरावट देखने को मिली है। ऐसे में आइए खबर के माध्यम से जानते हैं कि सर्राफा बाजार में 10 ग्राम के रेट क्या चल रहे हैं।
MCX पर गोल्ड के भाव
घरेलू फ्यूचर मार्केट में में आज 4 दिसंबर को सोने की कीमतों में गिरावट देखी गई है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX Gold Prices) पर 5 फरवरी, 2026 के एक्सपायरी वाले सोने के फ्यूचर वायदा भाव 1,30,110 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। बीते कारोबारी दिन एमसीएक्स पर सोना 1,30,652 रुपए पर ट्रेड कर रहा था।
वहीं, एमसीएक्स (MCX Gold Prices) पर 5 फरवरी के एक्सपायरी वाले सोना 1,30,280 रुपए पर कारोबार कर रहा था। जो बीते दिनों की कीमतों के मुकाबले 380 रुपए गिरे हैं। एमसीएक्स गोल्ड शुरुआती कारोबार में 1,30,489 रुपए के हाई लेवल पर कारोबार कर रहा था।
दिल्ली में सोने के भाव
राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव (Delhi Gold Rates) 1,30,350 रुपए प्रति 10 गाम पर कारोबार कर रहा है। वहीं, 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड का रेट 1,19,500 रुपए, 94,800 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।
मुंबई में सोने के रेट
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट गोल्ड का भाव (Gold Rate in Mumbai) 1,30,200 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड का रेट 1,19,350 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बेचा जा रहा है। इसके साथ ही 18 कैरेट गोल्ड का रेट 94,650 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बेचा जा रहा है।
चेन्नई में सोने के दाम
चेन्नई में सोने के भाव (Gold Rate in Chennai) की बात करें तो चेन्नई में 24 कैरेट सोने का भाव 1,31,350 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है और 22 कैरेट गोल्ड का रेट 1,20,400 रुपए और 18 कैरेट सोने का भाव 1,00,040 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बेचा जा रहा है।
कोलकाता में गोल्ड के रेट
कोलकाता में गोल्ड के दाम (Gold Rate in Kolkata) की बात करें तो कोलकाता में 24 कैरेट गोल्ड का भाव 1,30,200 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बेचा जा रहा है। वहीं, 22 कैरेट 1,19,350 रुपए, 18 कैरेट गोल्ड का भाव 94,650 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बेचा जा रहा है।
अहमदाबाद में सोने के दाम
अहमदाबाद में सोने के भाव (Gold Rate in Ahmedabad) अन्य राज्यों से भिन्न है। यहां पर 24 कैरेट गोल्ड का भाव 1,30,250 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं, 24 कैरेट सोने के रेट 1,30,250 रुपए, 22 कैरेट गोल्ड का रेट 1,19,400 रुपए, 18 कैरेट सोने का भाव 94,700 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।
लखनऊ में गोल्ड का भाव
लखनऊ में सोने के भाव (Gold Rate in Lucknow) की बात करें तो लखनऊ में 24 कैरेट सोने का भाव 1,30,350 रुपए, 22 कैरेट 1,19,500 रुपए, 18 कैरेट गोल्ड का भाव 94,800 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बेचा जा रहा है।
पटना में सोने के रेट
पटना (patna gold rates) के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट गोल्ड का भाव 1,30,250 रुपए, 22 कैरेट सोने का भाव 1,19,400 रुपए, 18 कैरेट गोल्ड का रेट 94,700 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है।
हैदराबाद में सोने के रेट
हैदराबाद में सोने के दाम (Gold rates in Hyderabad) की बात करें तो हैदराबाद में 24 कैरेट सोना 1,30,200 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है और 22 कैरेट गोल्ड का भाव 1,19,350 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। इसके साथ ही 18 कैरेट गोल्ड का रेट 94,650 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बेचा जा रहा है।
