Gold Price : सोना अपने ऑल टाइम हाई पर चल रहा है। सोने में यह तेजी आगे भी जारी रहने वाली है। सोने की तेजी अब और भी ज्यादा होगी। सोने के दामों में अमूलचुक परिवर्तन आ सकता है। सोने में आ रही तेजी आम लोगों को काफी प्रभावित कर रही है। आइए चलते हैं आगे सोने की कीमत कितनी रहेगी।
सोना इस साल की शुरुआत में 75 हजार रुपये प्रति दस ग्राम के आसपास था। इसके बाद सोने के दाम लगातार बढ़ते गए हैं। सोने के दामों में एक बार फिर से तगड़ी बढ़ौतरी होने वाली है। इसको लेकर एक्सपर्ट्स ने कारण भी बता दिया है।
लगातार उछल रही सोने की कीमत
इस साल सोने की कीमत (Gold Price Hike) लगातार उछल रही है। सोने के दामों में कई दिनों से बढ़ौतरी देखने को मिल रही है। चांदी की कीमत में भी उछाल देखने को मिल रहा है और आने वाले समय में सोने की कीमत में और उछाल देखने को मिलेगा।
क्यों बढ़ रही सोने की कीमत
सोने की कीमतों में बढ़ौतरी (Gold Price Hike) का आगे भी सिलसिला जारी रहने वाला है। ग्लोबल सेंट्रल बैंकों की लगातार सोना खरीदने की आदत, भू-राजनीतिक तनाव और मजबूत एशियाई डिमांड से विदेशी बाजारों में सोने की कीमतों में तेजी रहेगी।
क्या कहते हैं एक्सपर्ट
सोने की कीमतों को लेकर मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड (Motilal Oswal Financial Services Limited) की रिपोर्ट सामने आई है। इस रिपोर्ट के मुताबिक 2025 में अब तक रिटर्न के मामले में सोने से बेहतर प्रदर्शन करने वाली चांदी की कीमत (Silver Price) के मजबूत औद्योगिक खपत एवं बढ़ती आपूर्ति घाटे से करीब 75 डॉलर प्रति औंस तक पहुंचने का अनुमान है। सोनो और चांदी दोनों लगातार बढ़ रहे हैं। सोने की कीमत आगे भी बढ़ सकती है।
कितने बढ़ गए सोने के दाम
सोने की कीमतों की बात करें तो वर्ष 2025 में 50% से अधिक सोने की कीमत बढ़ी है। सोने की कीमत 4,000 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई है। सोने की कीमत (Gold Latest Update) इस वर्ष 35 से ज्यादा बार नए रिकॉर्ड बना चुकी है। अभी रिकॉर्ड्स का सिलसिला जारी रहने वाला है। सोने में तेजी ग्लोबल अनिश्चितता, इस वर्ष के अंत में अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों और केंद्रीय बैंक के निरंतर संचय के मिश्रण से प्रेरित हैं।
एक सप्ताह में कितने बढ़े सोने के दाम
सोने की कीमतों (Gold Price Update) को लेकर एक रिपौर्ट के अनुसार पिछले सात दिन में सोना 1.20 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया है। भविष्य में सोने के दाम 1.35 लाख रुपये तक पहुंच सकते हैं। दूसरी ओर चांदी 60% से ज्यादा बढ़ चुकी है। उसके घरेलू बाजार में 2.3 लाख रुपये प्रति किलोग्राम तक बढ़ने का अनुमान है। मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के जिंस एवं मुद्रा के शोध प्रमुख नवनीत दमानी के अनुसार केंद्रीय बैंकों का विविधीकरण सर्राफा बाजार को नए सिरे से परिभाषित कर रहा है।
आगे क्या रहेगा सोना
मानव मोदी और नवनीत दमानी के हवाले से मीडिया रिपोर्ट्स हैं कि सोने (Gold Price) का भाव कॉमेक्स पर 4,000 डॉलर प्रति औंस और घरेलू स्तर पर 1,20,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच चुका है। सर्वकालिक उच्च स्तर से ऊपर बने रहने पर कीमतें कॉमेक्स पर 4,500 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकती हैं। यदि यह मान लिया जाए कि डॉलर/रुपया 89 पर है तो लॉन्ग टर्म नजरिए से घरेलू स्तर पर कीमतें 1,35,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकती हैं।
