Gold Price Today : सोने के रेट में कई महीनों से जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है। इसके रेट आए दिन ही नया रिकॉर्ड बना रहे हैं। सोने की बढ़ती कीमतों ने सभी को हैरान कर दिया है। अब सोना खरीदारों के लिए अच्छी खबर है। दरअसल, दिवाली के बाद सोने में गिरावट का सिलसिला लगातार जारी है। आज भी सोने और चांदी (Gold-Silver Rate Down) में गिरावट दर्ज की गई है। चलिए नीचे खबर में विस्तार से जाते हैं सोने चांदी का ताजा भाव
इस साल (2025) में सोने और चांदी की कीमतों ने सबसे ज्यादा रिटर्न दिया है। जनवरी 2025 से ही सोने के भाव में रिकॉर्ड तोड़ तेजी देखने को मिल रही है। सोने के साथ चांदी के भाव रिकॉर्ड पर चल रहे हैं। सोने व चांदी की कीमतें नए शिखर पर जा पहुंची है। पिछले कई दिनों से लगातार महंगा हो रहा सोना अब दिवाली (Diwali 2025) जाने के बाद अचानक सस्ता हो गया है।
आज भी सोने के दामों में गिरावट –
अगर आप सोने के आभूषण खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आपके लिए सुनहरा मौका है। दरअसल, आज यानी शनिवार, 25 अक्टूबर 2025 को सोने के भाव में गिरावट दर्ज की गई है। राजधानी दिल्ली में सुबह 24 कैरेट सोने की कीमत (24 carat gold price) सस्ती होकर 1,26,020 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई है। वहीं, 22 कैरेट सोने (22 carat gold rate) की बात करें तो यह भी लुढ़का है।
धनतेरस तक सोने में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही थी और यह लगभग आए दिन नए शिखर पर पहुंचता जा रहा था। लेकिन दिवाली के जाते ही सोने के दामों में गिरावट का सिलसिला शुरू हो गया है। इसमें वैश्विक बाजारों में सोने में आई गिरावट का भी हाथ है। चलिए नीचे खबर में विस्तार से जानते हैं देश के 10 प्रमुख शहरों में सोने का लेटेस्ट प्राइस (Gold Latest Price)।
राजधानी में सोने का रेट –
देश की राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमतों (Delhi Gold Rate) में गिरावट आई है। आज राजधानी में सोना सस्ता होकर 1,26,020 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है, जबकी 22 कैरेट सोना 1,14,790 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।
मुंबई, चेन्नई और कोलकाता
आज यानी 25, अक्टूबर 2025 को मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत (Sone Ka Taja Bhav) 1,14,640 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 1,25,070 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
शहर 22 कैरेट सोना 24 कैरेट सोना
दिल्ली 1,14,790 1,26,020
मुंबई 1,14,640 1,25,070
अहमदाबाद 1,14,790 1,25,170
चेन्नई 1,14,640 1,25,070
कोलकाता 1,14,640 1,25,070
हैदराबाद 1,14,640 1,25,070
जयपुर 1,14,790 1,26,020
भोपाल 1,14,790 1,25,170
लखनऊ 1,14,790 1,26,020
चंडीगढ़ 1,14,790 1,26,020
अंतर्रराष्ट्रीय बाजार में सोने की चाल –
अंतर्रराष्ट्रीय बाजार में सोना एक हफ्ते में 3% की गिरावट दर्ज करने वाला है। सिंगापुर में सोने का हाजिर भाव (Singapore Gold Rate) 0.4% की गिरावट के साथ 4111.40 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा है। डॉलर में मजबूती, अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड को लेकर टेंशन में राहत और प्रॉफिट बुकिंग की वजह से कीमतें नीचे आई हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (President Donald Trump) ने बुधवार को कहा कि उन्हें चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ एक ट्रेड समझौते पर पहुंचने की उम्मीद है। सोना इस सप्ताह की शुरुआत में 4381.21 डॉलर प्रति औंस के नए पीक पर पहुंच गया था। साल 2025 में अब तक यह 56 % मजबूत हो चुका है।
चांदी का लेटेस्ट रेट –
सोने की तरह ही चांदी की कीमतों (Silver Rate Down) में भी गिरावट आई है। चांदी सस्ती होकर 1,58,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है। दिवाली से पहले सोने की तरह चांदी के रेट आए दिन नए रिकॉर्ड बना रही थी। इस बार धनतेरस पर चांदी की डिमांड सोने से ज्यादा रही। अंतर्रराष्ट्रीय बाजार में चांदी एक हफ्ते में 6% की गिरावट दर्ज करने वाली है।
