Latest gold price : सोने और चांदी की कीमत पिछले कई दिनों से रॉकेट की स्पीड से भाग रही है। आज सुबह भी सोने की कीमतों में काफी ज्यादा उछाल देखने को मिला था, लेकिन अब 30 जनवरी रात 9:00 बजे के करीब सोने की कीमतों में काफी ज्यादा गिरावट देखने को मिली। आइए चेक करते है क्यों कम हुए सोने के दाम।
रोजाना बढ़ रहे सोने और चांदी के भाव को देख हर कोई इन्हें खरीदने में घबरा रहा है। सोने और चांदी की बढ़ रही कीमतें निवेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी साबित हो रही है। सोने और चांदी की कीमतों में इन दिनों इतना उछाल आ गया है की लोगों ने कभी सोचा भी नहीं था। लेकिन आज 30 जनवरी रात के 9:00 बजे के करीब सोने की कीमतों ने निवेशकों के पसीने छूटा दिए हैं। सोने की कीमतों में एकदम से 23000 रूपये की गिरावट आ गई है। सोने के इन नए भाव को देख निवेशकों के चेहरे लटक गए है।
सोने की कीमतों को लेकर जारी हुई इस अपडेट ने मार्केट में तहलका मचा दिया है। सोने की कीमतों अपने जिस तरह उल्टे कदम रखना शुरू किए है, लग रहा है कि सोने के दाम अपने पुराने भावों पर पहुंच जाएंगे।
क्यों गिरा है सोना
सोने की कीमतों में गिरावट चांदी के तुरंत बाद आई है। सोने और चांदी में अचानक बिकवाली के चलते गिरावट का अनुमान है। सोना चांदी निवेशकों की ओर से बेचना शुरू कर दिया गया। मुनाफा वसुलने के चलते बड़े स्तर पर बिकवाली होना सोने में गिरावट का प्रमुख कारण हो सकता है।
एमसीएक्स पर सोने के दाम
सोने की भी उल्टी गिनती शुरू हो गई है। एमसीएक्स पर रात नो बजे सोना बुरी तरह पीटा है। सोने की कीमतों में बड़ा शिफ्ट आया है। सोना आज के अपने न्यूनतम स्तर 1,57,808 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया। वहीं, कुछ घंटो पहले ही सोना 1,80,779 रुपये प्रति दस ग्राम पर था। 5 फरवरी के एक्सपायरी वाले सोने के दाम अब 1,63,954 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गए हैं। सोने के दाम आज 1,69,882 पर ओपन हुए थे। अचानक से आई गिरावट ने निवेशकों को परेशान कर दिया है। 1,65,915 कल सोना बंद हुआ था।
कॉमेक्स पर भी सोना काफी नीचे गिरा
सोने में काफी गिरावट आई है। इंटरनेशनल लेवल पर सोना रात 10:48 बजे 5,156.40 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है। वहीं, कल के मुकाबले सोने में 147.20 डॉलर की गिरावट है। यह 2.78% प्रतिशत की गिरावट आई है। आज कॉमेक्स पर सोना 5,415.70 डॉलर प्रति औंस पर खुला था। वहीं, आज सोने ने 5,586.20 डॉलर का हाई का रिकॉर्ड बनाया है। अभी रात को सोना गिरकर 5,097.50 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। सोना एक दिन पहले 5,303.60 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ था।
