Gold Price : सोने के दामों में तगड़ी तेजी आई है। सोना छुक छुक ट्रेन से बूलेट ट्रेन पर आ गया है। सोने के दाम तगड़े बढ़े हैं। गोल्ड प्राइस में 6201 रुपये की बढ़ौतरी दर्ज की गई है। यह सोने की ऐतिहासिक तेजी है। इस तेजी से सोना पहले शायद ही कभी बढ़ा हो।
सोने के दामों में इस साल अलग ही चाल देखने को मिली है। सोने के दाम बढ़ते तो आ रहे थे, लेकिन अब सोना छुक छुक ट्रेन से बुलेट ट्रेन पर आ गया है।
सोने के दाम ऐतिहासिक रूप से बढ़ रहे हैं। सोने के दामों में इस तेजी ने लोगों को परेशान भी कर रखा है। आम उपभोक्ता लगातार बाजार से हटता गया है।
क्यों बढ़ रहा सोना
सोने के दामों में बढ़ौतरी का कारण वैश्विक राजनीति की उठापटक है। विश्व के स्तर पर राजनीति में कईं बयानबाजी चल रही हैं। इसको सबसे ज्यादा यूएसए के प्रेजिडेंट की बयानबाजी प्रभावित कर रही है।
अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनाल्ड ट्रंप की ओर से हाल ही में एल्यूमिनियम पर भी टैरिफ लगाने की बात कही गई है। ऐसे में बाजार में फिर से निवेशकों का भरोसा ढगमगाया है और बाजार में सोने के दाम (Gold Rate) काफी तेजी से बढ़े हैं।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के दाम
अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने चांदी के भाव (international market gold prices)वायदा तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं। Comex पर सोना 3,377.80 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 3,377.10 डॉलर प्रति औंस था।
खबर लिखे जाने के समय यह 14.60 डॉलर की तेजी के साथ 3,391.70 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के वायदा भाव ने इस साल 3,509.90 डॉलर के भाव पर ऑल टाइम हाई छू लिया है।
Comex पर चांदी के वायदा भाव (Silver futures price on Comex)34.68 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 34.63 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.12 डॉलर की तेजी के साथ 34.75 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।
ऐसे तय की जाती है सोने की कीमत
सोने की कीमतें (Gold Rate) कई फैक्टर से तय की जाती है। इन फैक्टर में अंतरराष्ट्रीय बाजार, डॉलर में उतार चढ़ाव और एक्सचेंज रेट आदि शामिल है और आप जानते ही है कि भारत में सोना को किसी भी शादी-ब्याह या पर्व-त्योहार में खरीदना काफी शुभ माना जाता है।
सोने के दामों में आए लगातार उतार चढ़ाव
 
इस साल सोने के दाम लगातार उतार चढ़ावों से गुजरे हैं। सोने की कीमत 22 अप्रैल को अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई थी। एमसीएक्स पर सोना 99358 रुपये प्रति दस ग्राम पहुंच गया था। इसके बाद सोने के दामों में गिरावट शुरू हुई। फिर सोना गिरकर 15 मई को 90890 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया था। इसके बाद सोने के दामों में फिर से रॉकेट सी स्पीड चालू हो गई।
97 हजार के पार पहुंचा सोना
 
सोने के दाम 5 जून को एक बार फिर से 97 हजार को पार कर गए हैं। एमसीएक्स पर 10 ग्राम सोने की कीमत 97091 रुपये तक दर्ज की गई। यह आज का एमसीएक्स गोल्ड का हाई प्वाइंट है। सोना 6201 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा हो गया है। वहीं, लॉवर प्वाइंट पर सोना (Gold Rate) 96700 रुपये दर्ज किया गया है।

 
			 
                                 
                              
		 
		 
		 
		