Gold Price : सोना इस साल लोगों में लगातार चर्चा का विषय रहा है। साल की शुरुआत से ही सोने के दाम बढ़ने शुरू हो गए थे। साल की शुरुआत तो क्या, 2024 के अंत से ही सोना लगातार बढ़ता आ रहा है। सोने के दाम (gold price hike) बढ़कर एक लाख के पार खड़े हैं। सोने के दामों में बेहिसाब तेजी के कारण लोगों के मन में सवाल उठ रहा है कि आखिर भविष्य में सोने की कीमत क्या होगी। इसको लेकर एक्सपर्ट्स की रिपोर्ट आ गई है।
सोने के दामों में उत्तार चढ़ाव का दौर जारी है। जनमास्टमी पर सोने के दामों में गिरावट देखने को मिली है। इसी बीच सोने के दामों (Gold Price Prediction) को लेकर एक बड़ी रिपोर्ट आई है। इस रिपोर्ट में सोने के भविष्य के सिनेरियो को बताया गया है। फ्यूजर में सोने के दाम क्या होंगे एक्सपर्ट्स ने वजह के साथ खुलासा किया है।
क्या चल रही है सोने की कीमत
शनिवार को सोने के दामों (Gold Price) में सुस्ती दिखाई दी है। भविष्य में सोने के दाम और ऊंचे जा सकते हैं। शनिवार की बात करें तो राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने के दाम 1,01,380 रुपये प्रति दस ग्राम पर चल रहे हैं।
वहीं, 22 कैरेट सोने की कीमत (Gold Price Today) 92,940 रुपये प्रति दस ग्राम है। रामनगरी अयोध्या में आज 24 कैरेट सोने का भाव 1,01,380 रुपये प्रति दस ग्राम रहा है और 22 कैरेट सोने का भाव 92,940 रुपये प्रति दस ग्राम दर्ज किया गया है।
इसी प्रकार ब्यूटिफुल सिटी चंडीगढ़ में 24 कैरेट सोने के दाम 1,01,380 रुपये प्रति 10 ग्राम व 22 कैरेट सोने का दाम 92,940 रुपये रुपये प्रति दस ग्राम दर्ज किए गए हैं।
क्यों बढ़े हैं सोने के दाम
सोने के दामों के बढ़ने (gold price hike) की एक सबसे बड़ी वजह अमेरिका की नीतिया हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनाल्ड ट्रंप की ओर से टैक्स को लेकर लगातार फैसले लिए गए हैं। ट्रंप के रेसिप्रोकल टैक्स के एलान ने ही बाजारों को हिला दिया था, दुनिया भर के बाजार गिरने लगे तो निवेशकों ने सेफ हेवन (Safe heaven) माने जाने वाले सोने (gold) में निवेश किया। इसके कारण सोने की कीमतों में अमुलचूक बढ़ौतरी हुई और सोना आज एक लाख को पार कर चुका है।
जनवरी से अब तक कितने बढ़े दाम
सोने के दाम (gold latest price) जनवरी 2024 में 76 हजार रुपये प्रति दस ग्राम से कुछ ऊपर चल रहे थे। अब सोने के दाम 1 लाख के पार ट्रेड कर रहे हैं। ऐसे में सोने के दामों में 35 प्रतिशत तक की बढ़ौतरी हुई है, यानी की सोने ने निवेशकों को 35 प्रतिशत की बढ़ौतरी दी है।
जनवरी 2026 तक यह होगी सोने की कीमत
जनवरी 2026 तक सोने की कीमतों (Gold Price Update) की बात करें तो गोल्डमैन की रिपोर्ट आई है। इंटरनेशन लेवल की बड़ी ब्रोकरेज फर्म गोल्डमैन ने अनुमान लगाया है कि परिस्थितयां अब जैसी ही रही तो साल के अंत तक सोने के दाम (Gold Price Prediction) 1 लाख 10 हजार रुपये प्रति दस ग्राम के आसपास होंगे।
वहीं, अगर परिस्थितियां अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और ज्यादा खराब होती हैं तो 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 1 लाख 30 हजार रुपये तक जा सकती है।
