Gold Price Today : पिछले काफी समय से सोने और चांदी की कीमतों में तेजी दर्ज की जा रही थी। वहीं अब एक बार फिर से सोने की कीमतों में नरमी आई है। कीमतों में गिरावट (Gold Price Fall) आने की वजह से आम लोगों को काफी लाभ हो रहा है। आज हम आपको इस खबी के माध्यम से सोने और चांदी की कीमतों में आ रही गिरावट के पीछे की वजह बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इस बारे में पूरी जानकारी।
तेजी के दौर के बाद एक बार फिर से सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की जा रही है। कीमतों में गिरावट आने की वजह से सर्राफा बाजार में हलचल देखने को मिल रही है। हाल ही में आए उछाल (Gold Rate) के बाद आई इस कमी ने निवेशकों और खरीदारों को चौंका दिया है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय बाजार के रुख, डॉलर की मजबूती जैसे कई कारण इस गिरावट के पीछे हो सकती हैं। खबर के माध्यम से जानिये इस बारे में पूरी डिटेल।
आज इस रेट मिल रहा है सोना-
कल 12 फरवरी की जोरदार तेजी के बाद, आज 13 फरवरी 2026 की सुबह मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX Gold Rate) पर सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर से गिरावट देखने को मिल रही है। सोने चांदी के आंकड़े बाजार में चल रहे करेक्शन (Correction) को शो कर रहे हैं। MCX पर अप्रैल वायदा वाला सोना आज सुबह 1,012 रुपये टूटकर 157,743 रुपये प्रति 10 ग्राम (Gold Rate Today) के स्तर पर जा पहुंचा है। इसके साथ ही में चांदी में 2,508 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। चांदी की कीमत सुबह 9:33 बजे 260,510 रुपये के स्तर पर है।
सोने की कीमतों में गिरावट आने के पीछे की वजह-
1. मजबूत अमेरिकी लेबर डेटा : अमेरिका में नौकरियों के आंकड़े उम्मीद से कहीं बेहतर सामने आए हैं। इसकी वजह से ये संकेत (Gold Price fall reason) मिल रहे हैं कि अमेरिकी अर्थव्यवस्था अभी भी मजबूत बनी हुई है। इसकी वजह से US फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में जल्द कटौती की उम्मीदें कम हो गई हैं।
2. डॉलर इंडेक्स में मजबूती : मजबूत डेटा के बाद ग्लोबल मार्केट में अमेरिकी डॉलर महंगा हो चुका है। जब भी डॉलर की कीमतों में उछाल आता है तो फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने की मांग में गिरावट देखी जाती है क्योंकि अन्य मुद्राओं के लिए इसे खरीदना महंगा हो जाता है।
3. मुनाफावसूली (Profit Booking) : कल सोने और चांदी में जो बड़ी तेजी (Gold Price Hike) दर्ज की जा रही थी। उसके बाद निवेशकों ने ऊंचे भाव पर अपनी पोजीशन बेचकर मुनाफा कमाना शुरू कर दिया है, जिसकी वजह से कीमतों पर दबाव बनता नजर आ रहा है।
4. बाजार का मिजाज : भले ही आज कीमतों में गिरावट दर्ज की जा रही हो लेकिन आपको इस बात का ध्यान देना चाहिए कि जनवरी के अंत में आई भारी गिरावट के बाद यह बाजार अभी भी रिकवरी मोड में है। कल सोना 1.60 लाख और चांदी 2.75 लाख के करीब पहुंच गए थे। एक्सपर्ट्स का मानना है कि सोने के लिए 154,000 रुपये और चांदी के लिए 250,000 रुपये एक मजबूत सपोर्ट लेवल पर है।
