देश की राजधानी दिल्ली व आसपास के एरिया में सोने की डिमांड काफी है। इस बार निवेशकों की डिमांड ने सोने को हाई लेवल पर पहुंचा दिया है। सोने के दामों (Gold Price) में अब बदलाव आने वाला है। तीन महीने बाद सोने की कीमतें काफी बदल जाएंगी। एक्सपर्ट्स की ओर से इसकी वजह भी बताई गई है।
दिल्ली में सोने के दामों में एक बार फिर से बड़ा बदलाव आया है। ऐसे में लोगों के बीच ये कनफ्यूजन है कि दिवाली पर सोने की कीमत (Sone ki Kemat) कितनी रहने वाली है।
हाल ही में जारी रिपोर्ट के मुताबिक आने वाले दिनों में सोने की कीमत कितनी रहने वाली है। ऐसे में आइए जानते हैं दिवाली के मौके पर सोने की कीमत कितनी रहने वाली है। खबर में जानिये इस बारे में पूरी जानकारी।
आज इस रेट मिल रहा है सोना
लगातार कई दिनों तक गिरावट के बाद फिर कीमतों में बढ़ौतरी (Gold Price Hike) दर्ज की जा रही है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के अनुसार मंगलवार सुबह तक 24 कैरेट के सोने की कीमत बढ़कर 100488 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई, हालांकि चांदी की कीमत (Silver Price) बढ़कर 116133 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है।
सोने की कीमतों में आई बढ़ौतरी
राष्ट्रीय राजधानी में, 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना (Sone ki kemat) 1,00,200 रुपए प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) पर पहुंच गई है। पिछले सत्र में यह 99,700 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था। पिछले सत्र में सोने की कीमत तीन सप्ताह के निचले स्तर पर गिरने के बाद, सुरक्षित निवेश की मांग और सौदेबाजी की खरीदारी (Gold Buying Tips) की वजह से गुरुवार को सोने की कीमतों में बढ़ौतरी देखी जा रही है।
सुरक्षित निवेश का जरिया बना सोना
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा फेडरल रिजर्व के गवर्नर के इस्तीफे की मांग से सुरक्षित निवेश (Best Investment Tip) की नई मांग को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसकी वजह से केंद्रीय बैंक की स्वतंत्रता को लेकर चिंताएं बढ़ गईं हैं।
सोने की कीमतों को मिला समर्थन
एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस टिप्पणी के बाद, अमेरिकी डॉलर अपने हालिया उच्चस्तर से नीचे गिर गया है। इसकी वजह से सोने की कीमतों को और समर्थन मिला है। संघ के मुताबिक, इसके अलावा, गुरुवार को चांदी की कीमत (Chandi Ki kemat) 1,500 रुपए बढ़कर 1,14,000 रुपए प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) हो गई। बुधवार को यह 1,12,500 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हो गई थी।
इंटरनेशन मार्केट में सोने की कीमत में आई गिरावट
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में, न्यूयॉर्क में हाजिर सोना 0.28 प्रतिशत की गिरावट (Gold Price Fall) के साथ 3,339.04 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। वहीं कोटक सिक्योरिटीज में एवीपी जिंस शोध, कायनात चैनवाला ने बताया है कि सोना 3,340 डॉलर प्रति औंस के आसपास स्थिर बना हुआ है क्योंकि निवेशक (Gold investment) बेरोज़गारी दावे, पीएमआई और मौजूदा घरों की बिक्री सहित प्रमुख अमेरिकी वृहद आर्थिक आंकड़ों का इंतजार किया जा रहा है। ( 27 august gold price )
