Gold Price : पीली धातु सोना लोगों को लगातार आश्चर्यचकित कर रही है। सोने के दाम जिस लिहाज से इस साल बढ़े, सारी बढ़त को अब एक ही गिरावट ने झटका दिया है। सोने के दाम तगड़े गिरे हैं। अब चर्चा शुरू हो गई है कि साल के अंत तक सोने के दाम कीतने रहेंगे। इसको लेकर एक रिपोर्ट भी आ गई है।
सोने ने पिछले 11 साल में से 8 बार पॉजिटिव रिटर्न दिया है। पिछले चार साल से सोना रिटर्न के देने के मामले में पॉजिटिव ही रहा है। अब इस साल के आधे में ही सोना तगड़ा रिटर्न दे चुका है।
परंतु, सोने के दामों में हाल में तगड़ी गिरावट भी आई है। अपने हाई से सोना 5 प्रतिशत तक गिर गया है। ऐसे में सोने के दाम साल के अंत तक कितने होंगे। आइए जानते हैं।
क्यों चर्चा में सोना
सोना इस साल लगातार अपनी कीमतों में बेहिसाब बढ़ौतरी के कारण चर्चा में है। सोने के दामों (Gold Rate) में तगड़ी गिरावट भी चर्चा बनी है। दरसअल साल की शुरुआत में सोने की कीमत 76 हजार के आसपास थी।
जो इस साल एक लाख को पार कर चुकी हैं। ऐसे में सोने ने करीब 34 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। ऐसे तेजी सोने में हर साल नहीं आती है। उसके बाद मंगलवार को सोने के दाम गिर गए हैं।
क्यों बढ़े इतने दाम
सोने के दाम इतने ज्यादा बढ़ने का कारण ट्रंप की और से रेसिप्रोकल टैक्स की घोषणा करके इसे लागू करना है। इसके कारण बाजारों में निवेशकों की पूंजी ढुबने लगी तो निवेशकों ने सेफ हेवन सोने में अपना रुपया लगाना शुरू कर दिया। इसके बाद सोने के दाम बढ़ते चले गए। क्योंकि सोने की मांग (Gold Rate) भी काफी बढ़ी थी। अब दाम बढ़ने के ज्यादा कारण नजर नहीं आ रहे हैं।
क्या चल रहे हैं सोने के दाम
दिल्ली में सराफा बाजार में 22 कैरेट सोना 92440 रुपए प्रति 10 ग्राम तो 24 कैरेट सोना 100830 रुपए प्रति ग्राम बिक रहा है। इसी प्रकार मुंबई में भी 10 ग्राम सोने की कीमत 1 लाख से नीचे आ गई है। यहां 24 कैरेट सोना 99870 रुपए प्रति 10 ग्राम है। जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत (Gold Rate) 91 हजार 550 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
चेन्नई में सोने के दाम 1 लाख से नीचे ही है। यहां भी 24 कैरेट सोने की कीमत 99810 रुपए तो 22 कैरेट सोने की कीमत 91 हजार 550 रुपए प्रति दस ग्राम है। यहीं कीमत कोलकाता में भी दर्ज की गई है।
एमसीएक्स पर भी गिरा सोना
सोने के दाम (MCX Gold Rate) सुबह ही गिर गए थे। सोने के साथ चांदी के दामों में भी गिरावट दर्ज की गई है। सोना अपने 15 दिन के निचले स्तर पर पहुंच गया है। सोने के दाम चाहे एमसीएक्स पर हो या फिर सराफा बाजार या अंतरराष्ट्रीय स्तर पर, तीनों जगह की सोने में गिरावट (MCX Gold Rate) देखी गई है।
सोने के साथ-साथ चांदी की भी चमक घट गई है। सोना एमसीएक्स पर रात 2418 रुपये कम 96870 रुपये प्रति दस ग्राम पर ट्रेड कर रहा है।
दिसंबर 2025 तक कितनी होगी सोने की कीमत
सोने के दामों को लेकर आगे भी गिरावट का अनुमान है, क्वांड म्यूचुअल फंड, सिटी रिसर्च और जॉन मिल्स ने गिरावट के ही अनुमान लगाए हैं। जॉन मिल्स के अनुसार साल के अंत तक सारी परिस्थितियां ठीक हो जाएंगी और सोने के दामों में तगड़ी गिरावट आएगी। सोने की आपूर्ति ज्यादा और मांग कम होने से कीमत गिरेंगे। (25 june gold price )
उनके अनुसार दिसंबर 2025 तक सोने के दाम (Gold Rate) 1800 डॉलर प्रति औंस तक आ जाएंगे। भारतीय मुद्रा के हिसाब से 24 कैरेट सोने की कीमत 56,000 रुयये प्रति दस ग्राम तो 22 कैरेट सोने की कीमत 51,296 रुपये प्रति दस ग्राम होगी।