Gold Price Updates :जून के महीने में भी सोने की कीमतों में बदलाव देखा जा रहा है। बीते दिन सोने की कीमत में गिरावट दर्ज की गई थी, जबकि आज 3 जून को सोने की कीमतों में उछाल आया है। अब एक बार फिर सोने की स्पीड बढ़ गई है। अगर आप भी आज सोना (Gold Rate Today) खरीदने का प्लान कर रहे हैं तेा आइए खबर के माध्यम से जानते हैं कि आज में 10 ग्राम गोल्ड के रेट क्या चल रहे हैं।
शादी-ब्याह के इस धूम धड़ाके के बीच सोने-चांदी की कीमतों में खूब उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। आज 3 जून को एक बार फिर सोने की कीमतों में तेजी आई है।
आज एक ही दिन में 10 ग्राम गोल्ड के रेट (Gold Rate Updates) में जोरदार इजाफा हुआ है। सोने की कीमतों में रिकॉर्ड तोड़ बढ़ौतरी देखी जा रही है। खबर में जानिए आज 10 ग्राम गोल्ड के रेट क्या चल रहे हैं।
MCX पर सोने के भाव
आज 3 जून को MCX पर सोना (Gold on MCX) 806 रुपए मजबूत हुआ है, जिसके बाद इसके रेट बढ़कर 95450 पर ट्रेड कर रहा है। सोने के साथ-साथ सिल्वर की चमक भी जारी है। चांदी इस समय में 385 रुपए बढ़कर 97400 पर कारोबार कर रहा है। कमोडिटी बाजार में सोने (Gold in commodity market) में मामूली इजाफे के बाद वह 3,000 डॉलर प्रति औंस के ऊपर टिका हुआ है।
वहीं, चांदी भी 34 डॉलर के स्तर पर स्थिर है। इसके साथ ही घरेलू बाजार में सोना (Gold in domestic market) 88,000 रुपए के ऊपर ट्रेड कर रहा है, जबकि चांदी में 200 रुपए की गिरावट आई है, जिसके साथ चांदी की कीमत 1,00,500 रुपए के आसपास हो गई है।
क्या रहे पिछले हफ्ते सोने के भाव
हालांकि घरेलू बाजार में सोने-चांदी की कीमतों (Gold and silver prices i)में गिरावट देखने को मिल रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भले ही सोने की कीमतों में तेजी आई है, लेकिन घरेलू वायदा बाजार में बीते शुक्रवार को गिरावट देखी गई। MCX पर गोल्ड 600 रुपए से ज्यादा की गिरावट आई।
इसके साथ ही चांदी 1,000 रुपए गिरी। MCX पर सोने का भाव (Gold Rate on MCX) 614 रुपए गिरकर 94,775 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। बीते दिन ये 95,389 रुपए पर बंद हुआ था।
ग्लोबल मार्केट में सोने के भाव
हालांकि चांदी इस दौरान चांदी (Silver Latest Price)में 967 रुपए की गिरावट आई, जिसके बाद इसके भाव 96,859 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई थी, जबकि बीते दिन यह 97,826 रुपए पर बंद हुई थी। उतार-चढ़ाव के चलते गुरुवार को सोने की कीमतों (Sone Ke Bhav) में तेजी देखी गई। इसके साथ ही आपको बता दें कि सोना 0.8 प्रतिशत बढ़कर प्रति औंस $3,315.73 पर पहुंच गया, जबकि अमेरिकी सोना वायदा 0.6 प्रतिशत के इजाफे के साथ $3,343.90 पर बंद हुआ।