Gold Latest Price : सोने चांदी की कीमतों में एक बार फिर से बदलाव दर्ज किया जा रहा है। आज एक बार फिर से सोने की कीमतों में बदलाव आया है। आज सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की जा रही है। सोने की कीमतों (Sone Ka Bhav) के कम होने की वजह से जो भी लोग सोने की खरीदी का प्लान कर रहे थे, उनके लिए ये खरीदी का शानदार मौका हो सकता है। आइए जानते हैं दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता में सोने के क्या दाम चल रहे हैं।
आज एक बार फिर से सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की जा रही है। आज सोने की कीमत फिर से कम हुई है। सोने की कीमत कम होने की वजह से ये खरीदी का शानदार मौका हो सकता है। वहीं सोने की कीमत (Gold Price) कम होने की वजह से निवेशकों की मुश्किलें बढ़ रही है। 31 जुलाई 2024 को गोल्ड रेट में 110 रुपये प्रति 10 ग्राम तक की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं 30 जुलाई 2025 गोल्ड सिल्वर के रेट में स्थिरता दर्ज हुई थी।
दो दिनों से दर्ज हो रहा है मामूली बदलाव-
मंगलवार को 24 कैरेट सोना की कीमत (24 carat gold price) 99,920 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रहा था। जोकि बुधवार सुबह 99,810 रुपये प्रति 10 ग्राम पर हो गई थी। हांलांकि चांदी के भाव में कुछ खास बदलाव नहीं हुआ। कुछ दिनों से सोना चांदी के रेट (Sone Chandi Ka Bhav) में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा था, लेकिन दो दिनों से मामूली बदलाव दर्ज हो रहा है.
सोना चांदी की कीमतों में गिरावट की वजह-
कुछ समय पहले ही सोने की कीमत (Gold Rate) रिकॉर्ड हाई पर पहुंची थी। हालांकि अब पिछले कुछ दिनों से इन कीमती धातुओं की कीमत में गिरावट दर्ज की जा रही है। अगर सोने चांदी की कीमतों में गिरावट की वजह के बारे में बात करें तो कीमतों में गिरावट के पीछे अमेरिकी सरकार द्वारा की जा रही ट्रेड डील के साथ कुछ अन्य कारण भी शामिल है। कई देशों के साथ अमेरिकी सरकार द्वारा की जा रही है ट्रेड डील के साथ केंद्रीय बैंकों के फैसलों पर भी निवेशकों की नजरें है।
दिल्ली चेन्नई में सोने चांदी के रेट-
बुधवार को दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत (Delhi 24 carat gold price) 99,960 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है। जोकि कल 1,00,070 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रही थी। इसके अलावा भोपाल में सोने की कीमत 99,960 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है। वहीं चेन्नई में सोना 99,810 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
आपके शहर में सोने के दाम-
शहर        24 कैरेट प्रति 10 ग्राम    22 कैरेट प्रति 10 ग्राम    18 कैरेट प्रति 10 ग्राम
दिल्ली        99,960 रुपये        91,640 रुपये        74,980 रुपये
मुंबई        99,810 रुपये        91,490 रुपये        74,860 रुपये
चेन्नई        99,810 रुपये        91,490 रुपये        74,440 रुपये
कोलकाता    99,810 रुपये        91,490 रुपये        74,860 रुपये
बेंगलुरु        99,810 रुपये        91,490 रुपये        74,860 रुपये
चंडीगढ़        99,960 रुपये        91,640 रुपये        74,980 रुपये
आगरा        99,960 रुपये        91,640 रुपये        74,980 रुपये
हैदराबाद        99,810 रुपये        91,940 रुपये        74,854 रुपये
अहमदाबाद    99,860 रुपये        91,540 रुपये        74,900 रुपये
भोपाल        99,960 रुपये        91,540 रुपये        74,900 रुपये
आज इस रेट मिल रहा चांदी-
मंगलवार की तरह ही बुधवार को भी चांदी की कीमतों (Silver Latest Rate) में ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिला है। मंगलवार शाम को चांदी की कीमत 1,16,000 रुपये प्रति किलो हो गई। जो बुधवार सुबह फिर 1,15,900 रुपये प्रति किलो हो गई।
शहर के हिसाब से चांदी के रेट-
शहर        एक किलो चांदी की कीमत
दिल्ली        1,15,900 रुपये
बेंगलुरु        1,15,900 रुपये
मुंबई        1,15,900 रुपये
हैदराबाद        1,25,900 रुपये
आगरा        1,15,900 रुपये
चेन्नई        1,15,900 रुपये
औरंगाबाद    1,15,900 रुपये
भोपाल        1,15,900 रुपये
भिवंडी        1,15,900 रुपये
गाजियाबाद    1,15,900 रुपये
मैसूर        1,15,900 रुपये

 
			 
                                 
                              
		 
		 
		 
		