Sone Ki Kemat : सोने की कीमतों में पिछले काफी समय से तगड़ा उछाल दर्ज किया जा रहा था, वहीं अब सोने की कीमतों में तगड़ी गिरावट (Gold Price Fall) आई है। सोने की कीमतों में गिरावट आने की वजह से आम लोगों को काफी लाभ हो रहा है। खबर में जानिये 10 ग्राम सोने की कीमत क्या चल रही है।
जहां एक ओर पिछले काफी समय से सोने की कीमत बुलट की रफ्तार से दौड़ रही थी, वहीं अब सोने की कीमतों पर ब्रेक लगा है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि सोने की कीमतों (Gold Rate) में गिरावट का दौर कुछ ही दिनों तक बना रहने वाला है। ऐसे में अगर आप भी सोने की खरीदी करने की तैयारी कर रहे हैं तो ये आपके लिए खरीदी का शानदार मौका हो सकता है।
ग्लोबल मार्केट में सोने का भाव
ग्लोबल मार्केट में बुधवार को भी सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की जा रही है। वहीं मंगलवार को सोने की कीमतों में 5 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट (Gold Rate Fall) दर्ज की जा रही थी, अगस्त 2020 के बाद 5 साल की अवधि में सबसे बड़ी इंट्राडे गिरावट थी। बुधवार को हाजिर सोने की कीमत 0.4 प्रतिशत गिरकर 4,109.19 डॉलर प्रति औंस पर जा पहुंची है।
सोमवार को सोना पहुंचा लाइफटाइम हाई पर
सोमवार को हाजिर सोने की कीमत 4,381.21 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई है, जोकि लाइफटाइम हाई पर पहुंच गई थी और अब ये अपने लाइफटाइम हाई (Gold Rate Hike) से 6 प्रतिशत ज्यादा की गिरावट के साथ 4109.19 डॉलर प्रति औंस पर जा पहुंची है। आज घरेलू सर्राफा बाजार में भी भारी बिकवाली की उम्मीद लगाई जा रही है। जिसकी वजह से सोने के स्थानीय भाव में भी गिरावट दर्ज की जा सकती है।
घरेलू बाजार में सोने की कीमत
घरेलू बाजार में सोने की कीमतों के बारे में बात करें तो ये 1,32,294 प्रति 10 ग्राम के हिसाब से मिल रही है। सोने की कीमत अपने लाइफटाइम हाई (Highest Gold Rate) से 4294 रुपये यानी 3 प्रतिशत से भी ज्यादा की गिरावट के साथ 1,28,000 प्रति 10 ग्राम पर जा पहुंची है। हालांकि, सोने की कीमतों में ये ताजा गिरावट सर्राफा बाजार में रिकॉर्ड तेजी के बीच निवेशकों द्वारा की गई मुनाफावसूली के बाद आई है।
इस साल सोने ने दिया 60 प्रतिशत तक का रिटर्न
इस साल सोने ने लगभग 60 प्रतिशत तक का रिटर्न दिया है, जोकि ज्यादातर प्रमुख परिसंपत्ति वर्गों से ज्यादा रही है। इसके अलावा, अमेरिका और चीन (Gold Price Hike Reason) के बीच व्यापार संबंधों में सुधार के संकेत के साथ-साथ भारत और अमेरिका के बीच व्यापार वार्ता में संभावित सकारात्मक परिणाम से भी कीमतों में गिरावट दर्ज की जा रही है।
चांदी का ये है दाम
घरेलू सर्राफा बाजार में चांदी की कीमतों में 2 दिनों में 8100 रुपये की बड़ी गिरावट दर्ज की जा रही है। अभी इसका मौजूदा भाव 1,63,900 रुपये के आसपास चल रहा है। अमेरिका में 21 अक्टूबर को चांदी की कीमत (Silver Price Today) 8 प्रतिशत गिरकर 48.11 डॉलर प्रति औंस पर आ पहुंची है, जोकि 2021 के बाद से एक दिन में सबसे बड़ी गिरावट रही है।
17 अक्टूबर को चांदी पहुंचा अपने लाइफटाइम हाई रिकॉर्ड पर
17 अक्टूबर को भी चांदी की कीमतें 54.47 डॉलर प्रति औंस के लाइफटाइम हाई (Sone ka record) से लगभग 12 प्रतिशत तक गिर चुकी हैं। मजबूत अमेरिकी डॉलर, फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती (Silver Price) में देरी की अटकलें और इलेक्ट्रॉनिक्स तथा सोलर एनर्जी सेक्टरों में इंडस्ट्रियल डिमांड (Chandi ka Daam) में कमी की वजह से ये गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि, इस बड़ी गिरावट के बावजूद, चांदी की कीमतें काफी ऊपरी स्तर पर बनी हुई हैं।
