Gold-Silver Price 29 Oct : शादियों की सीजन की अब जल्द ही शुरुआत होने जा रही है। बता दें कि अब सोने की कीमतों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। ऐसे में जो भी लोग सोने की खरीदी करने की तैयारी कर रहे हैं तो उनके लिए खरीदी का शानदार मौका हो सकता है। आइए जानते हैं अब 10 ग्राम सोने का क्या रेट है।
अब सोने और चांदी की कीमत में एक बार फिर से बदलाव आया है। बता दें कि अब सोने की कीमत में गिरावट दर्ज की जा रही है। सोने की कीमतों में गिरावट (Gold Price Fall) आने की वजह से जो भी लोग सोने की खरीदी करने की तैयारी कर रहे हैं तो ये आपके लिए खरीदी का शानदार मौका हो सकता है। खबर में जानिये सोने की कीमतों के बारे में।
सोने चांदी की कीमतों में आई हलचल
देशभर में सोने-चांदी की कीमतों में हलचल देखी जा रही है। इस दौरान राजधानी भोपाल (Gold Price in Bhopal) के सराफा बाजार में आज सोने की कीमत में 940 रुपए की गिरावट दर्ज की जा रही है। इसके अलावा चांदी की कीमत में भी 2,240 रुपए की गिरावट आ रही है। एमपी की राजधानी भोपाल में आज बुधवार (29 October Gold Price) को भारतीय बाजार के अनुसार, बाजार शुरू होने तक सोने और चांदी की कीमत कुछ इस तरह रहने वाले हैं।
भोपाल में 24 कैरेट सोने का भाव
आज भोपाल में 24 कैरेट सोने की कीमत (24K Gold Price) 121,270 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
बीते दिन सोने की कीमत 122,210 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
भोपाल में चांदी का रेट
आज भोपाल में चांदी की कीमत 143,730 रुपए प्रति किलो है।
पिछले दिन चांदी की कीमत (Silver Price Today) 145,970 रुपए प्रति किलो पर आ पहुंची है।
सोने-चांदी में जारी गिरावट
देशभर में आज पिछले काफी दिनों से सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की जा रही है। इसके बाद सोने की कीमत में 950 रुपए की गिरावट आई है। इसके अलावा चांदी की कीमत (Chandi Ki Kemat) में भी 2,240 रुपए की गिरावट आई है। इस दौरान आज येलो मेटल कहे जाने वाले सोने के शुरुआती कारोबार में मामली सी तेजी आई है।
भारत में 24 कैरेट सोने की कीमत
आज 24 कैरेट सोने की कीमत (24K Gold Price) 121,360 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
बीते दिन सोने की कीमत 122,310 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है।
भारत में चांदी की कीमत
आज चांदी की कीमत 143,840 रुपए प्रति 1 किलो है।
बीते दिन चांदी का रेट (Silver Price Today) 146,080 रुपए प्रति किलो है।
हालमार्क से करें सोने की पहचान
अगर आप सोने के गहनों की खरीदी (Gold Buying tips) करने की तैयारी कर रहे हैं तो आपको इसकी क्वालिटी से समझौता नहीं करना चाहिए। हॉलमार्क को देखकर ही गहनों की खरीदी करें। बता दें कि यही सोने की सरकारी गारंटी होती है। भारत में ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS Hallmark) हॉलमार्क को निर्धारित करते हैं। हर कैरेट के हॉलमार्क अंक अलग होते हैं, जिसको देखकर ही सोने की खरीदी करें। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आपके सोने में मिलावट भी देखने को मिल सकती है।
