Gold Price Today : लगातार बढ़ रही सोने और चांदी की कीमतों पर अब ब्रेक लग गया है। आज एक बार फिर से सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की जा रही है। आज सोने और चांदी की कीमतों (Gold Silver Price) में नरमी आई है। कीमतें कम होने की वजह से निवेशकों को काफी लाभ हो रहा है। खबर के माध्यम से जानिये इस बारे में।
आज एक बार फिर से सोने की कीमतों में गिरावट आई है। कीमतों में गिरावट आने की वजह से जहां एक ओर निवेशकों की परेशानी बढ़ गई है तो वहीं आम लोगों (Gold Price Update) को इसकी वजह से काफी लाभ हो रहा है। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से सोने और चांदी की कीमतों के बारे में पूरी जानकारी देने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इस बारे में पूरी डिटेल।
लगातार दुसरे दिन गिरी सोने की कीमत-
सोने चांदी की कीमतों में इस सप्ताह लगातार दूसरे दिन भी गिरावट दर्ज की जा रही है। मंगलवार को मार्केट ओपन होने के बाद एमसीएक्स पर सोने की कीमतों में 1161 रुपये और चांदी के भाव (Silver Price Fall) में 4,393 रुपये की गिरावट दर्ज की जा रही है। घरेलू कमोडिटी बाजार पर सोने की कीमत 153,728 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गई है। कल इसकी कीमत 1,54,897 रुपये प्रति दस ग्राम पर क्लोज हुआ था। चांदी की कीमत (Chandi ka rate) कल 2,40,201 रुपये प्रति दस ग्राम पर क्लोज हुआ था, जो आज 2,35,808 रुपये प्रति दस ग्राम पर जा पहुंचा है।
कॉमेक्स पर सोने चांदी का रेट-
अंतर्राष्ट्रीय कमोडिटी मार्केट कॉमेक्स पर भी मार्केट ओपन होने के बाद से गिरावट दर्ज की जा रही है। गोल्ड की कीमत के बारे में बात करें तो आज इसकी कीमत 4,975.80 डॉलर प्रति औंस (Gold Price in Dollar) पर जा पहुंच गया है और सिल्वर की कीमत 75.335 डॉलर प्रति औंस पर जा पहुंचा है। इस समय चीन के बाजार बंद है जिसका प्रभाव भी कमोडिटी बाजारों पर देखा जा रहा है।
ऑल टाइम हाई पर पहुंची सोने चांदी की कीमत-
सोने चांदी की कीमतों ने 29 जनवरी 2026 को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया पर ऑल टाइम हाई रिकॉर्ड दर्ज किया गया था। तब गोल्ड रेट 1 लाख 80 हजार रुपये प्रति दस ग्राम के करीब और सिल्वर रेट (Silver rate today) 4 लाख 20,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर जा पहुंचा था। आज ऑल टाइम हाई से सोना 26,272 रुपये प्रति दस ग्राम नीचे और चांदी 1,84,192 रुपये प्रति किलोग्राम नीचे गिर चुका है।
दिल्ली समेत बाकी शहरों में सोने का रेट-
सोने की कीमतों से ज्यादा चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की जा रही है। आज दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 1,55,060 रुपये प्रति दस ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं चांदी की कीमत (Chandi ka rate) के बारे में बात करें तो इसका रेट 2,60,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर जा पहुंचा है। ऐसे ही पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,54,960 रुपये प्रति दस ग्राम पर जा पहुंचा है।
इस वजह से गिर रही है सोने चांदी की कीमत-
इस समय कमोडिटी मार्केट में उतार-चढ़ाव काफी तेजी से बढ़ते चले जा रहे हैं। सोना चांदी खरीदने या निवेश करने से पहले मार्केट की सभी बड़ी और छोटी अपडेट्स पर नजर बनाए रखना जरूरी हो गया है। वैश्विक स्तर (Gold Price Fall reason) पर हर छोटी बड़ी गतिविधियों से कमोडिटी मार्केट प्रभावित होता नजर आ रहा है। डॉलर की कीमत बढ़ाना, भू राजनीतिक तनाव कम होना आदि जैसे कारणों से भी सोने चांदी की कीमतों में गिरावट देखी जाती है।
