Gold Price Update : सोने और चांदी की कीमतों में आए दिन उतार चढ़ाव दर्ज किया जा रहा है। ऐसे में बजट पर सोने और चांदी की कीमतों (Silver Price today) पर इसका प्रभाव देखने को मिल रहा है। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से बताने जा रहे हैं कि आने वाले दिनों में सोने और चांदी का क्या हाल चल रहा है।
लगातार बढ़ रही सोने और चांदी की कीमतों में अब गिरावट दर्ज की जा रही है। आने वाले दिनों में भी कीमतों में गिरावट का ये दौर बना रहने वाला है। सोने और चांदी की कीमतों (Gold Silver price) पर बजट का भी प्रभाव देखने को मिल रहा है। खबर के माध्यम से जानिये बजट का सोने और चांदी की कीमतों पर क्या प्रभाव रहा है और आने वाले दिनों में इन दोनों कीमती धातुओं का रेट कितना हो जाएगा।
कीमतों में आया भारी उतार चढ़ाव
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2026-27 का बजट पेश कर दिया है। बजट से पहले सोना-चांदी की कीमतों ने बाजार में हलचल देखने को मिल रही थी। इसके साथ ही में बाद में सोना और चांदी (Silver Price Hike) थोड़ा संभला और कीमतों में फिर से तेजी दर्ज की जा रही है। बजट वाले दिन देश में सोने और चांदी की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव दर्ज किया जा रहा है।
आज इस रेट मिल रहा है सोना चांदी
आज 24 कैरेट सोना की कीमत 1,62,240 प्रति 10 ग्राम (10 gram gold price) पर पहुंच गई है। इसके साथ ही में चांदी की कीमत 2,78,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर जा पहुंचा है।
सोने चांदी की कीमतों में गिरावट की वजह
पिछले कुछ दिनों में सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट (Gold Silver Price fall) दर्ज की जा रही है। आज 30 जनवरी को सोने की कीमत 1,80,000 रुपये से फिसलकर 1,55,000 रुपये के आसपास कारोबार कर रही है। वहीं चांदी की कीमतों में भी 50,000 रुपये प्रति किलोग्राम (1kg Silver Price) तक की गिरावट दर्ज की जा रही है। यह भारी गिरावट प्रॉफिट बुकिंग, डॉलर की मजबूती और वैश्विक एक्सचेंजों में मार्जिन बढ़ने की वजह से हुई है।
बजट के बाद सोने चांदी की कीमत
एक्सपर्ट्स के मुताबिक बजट में कस्टम ड्यूटी पर किसी घोषणा का प्रभाव सीधे सोना-चांदी पर नहीं पड़ता है। बाजार फिलहाल उच्च अस्थिरता के दौर में बना हुआ है। इस वजह से बजट (Budget effect on Silver Price) के तुरंत बाद भी तेज उतार-चढ़ाव आने की संभावना लगाई जा रही है। वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं की वजह से लंबी अवधि में ट्रेंड फिलहाल भी बुलिश माना जा रहा है।
सोने और चांदी की कीमतों पर बना दबाव
बजट से पहले सोना-चांदी दोनों की कीमतों में दबाव बनता दिख रहा है। हालांकि ट्रेडर्स की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या वित्त मंत्री आयात शुल्क में राहत देने वाला है। ऐसा होने पर कीमतों (Silver Price Fall) में और गिरावट आने की उम्मीद लगाई जा रही है। हालांकि ड्यूटी बढ़ने या स्थिर रहने पर कीमतों में और भी ज्यादा तेजी दर्ज की जा सकती है।
बजट के दौरान हुए ये बदलाव
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट को पेश कर दिया है। उनका ये बजट भाषण लगबग 86 मिनट का रहा है। इस अवधि के दौरान सोना-चांदी की कीमतों में उतार चढ़ाव दर्ज किया जा रहा है। MCX (Silver Price on MCX) पर 10 ग्राम सोने की कीमत 1,47,599 और 1 किलो चांदी की कीमत 2,65,745 रुपये पर कारोबार कर रही है। बजट वाले दिन सोने की कीमत में 3 प्रतिशत और चांदी में 9 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की जा रही है।
अब इस रेट पहुंच चुकी है सोना चांदी
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बजट भाषण को एक घंटा पूरा हो चुका है। इन एक घंटों में MCX पर सोना-चांदी का भाव (Gold Price) उतार-चढ़ाव भरा रहा है। दोपहर 12 बजे MCX पर 10 ग्राम गोल्ड की कीमत 1,47,771 रुपये और 1 किलो चांदी की कीमत 2,69,299 रुपये पर जा पहुंची है।
बजट के दौरान सोना चांदी के रेट
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बजट भाषण शुरू हो चुका है। बजट से पहले तो सोना-चांदी की कीमतों में जबरदस्त गिरावट दर्ज की जा रही थी। हालांकि अब दोनों ही थोड़े संभलने (Silver Price Today) लग चुके हैं। MCX पर 10 ग्राम सोने की कीमत 1,46,800 रुपये और 1 किलो चांदी का भाव 2,69,601 रुपये पर कारोबार कर रही है।
सोने की संभली कीमतें
MCX पर रविवार को सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त गिरावट दर्ज की जा रही थी। हालांकि, अब दोनों की कीमतें फिर से संभलने लग गई है। 10 ग्राम सोने की कीमत अब 1,48,369 रुपये (Gold Price Today) पर कारोबार कर रही है। इसके साथ ही में 1 किलो चांदी का भाव 2,69,325 रुपये पर पहुंच गया है। इससे पहले शुरुआती कारोबार में सोना और चांदी की कीमत 9-9 प्रतिशत तक आ गिरी थी।
