Gold Price : सोने के दामों में बढ़ौतरी के सिलसिले के बाद गिरावट का दौर शुरू होता दिख रहा है। सोने के दाम धड़ाम से गिरे हैं। सोने के दामों में आई गिरावट से आम उपभोक्ता खुश हैं तो निवेशकों के माथे की लकीरें खिंच गई है। सोने की कीमत लगातार बढ़ौतरी पर जा रही थी, जिसपर अब ब्रेक से साथ रिवर्स गियर लग गया है।
सोने के दाम 1 लाख पर जाने के बाद काफी गिर गए हैं। कीमती धातु के दाम गुरुवार रात को 96706 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रहे हैं।
24 कैरेट सोने के दामों में कल के मुकाबले .70 प्रतिशत की गिरावट देखी गई है। इस गिरावट ने आम ग्राहकों को खुशी दी है। वहीं निवेशकों के लिए टेंशन बढ़ा दी है।
गिरावट के कारण आए सामने
गिरावट के लिए दो प्रमुख कारण है। पहला तो इरान और इजराइल के युद्ध के बाद बाजारों में आई हरियाली है। वहीं दूसरा कारण सोने में निवेशकों ने मुनाफा वसूलना शुरू कर दिया है। निवेशकों की मुनाफावसूली ने सोने के दाम (Gold Rate) गिरा दिए हैं।
कितने गिर गए दाम
सोने के दामों में कल के मुकाबले देखें तो प्रति दस ग्राम 24 कैरेट सोना 684 रुपये गिर गया है। एमसीएक्स पर 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 96706 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। यह कीमत रात 9 बजकर 49 मिनट की है।
सोने के दाम आज यानी गुरुवार को गिरकर 96449 रुपये प्रति दस ग्राम तक जा चुके हैं। वहीं, सोने का हाई प्वाइंट 97780 रहा है। 97390 पर बंद होकर आज एक रुपये की गिरावट (Gold Rate) के साथ 97389 पर खुला था।
सोने ने 101078 के बाद लगाई है ढुबकी
सोने के दामों में 16 जून को तगड़ी तेजी देखने को मिली थी। 16 जून को सोना 101078 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया था। सोने के दामों में 16 जून को यह बेहिसाब तेजी थी।
अगस्त की एक्सपायरी वाला सोना 17 जून से गिरता आ रहा है और करीब 4 हजार 500 रुपये प्रति दस ग्राम (Gold Rate) गिर चुका है।
पॉजिटिव रिटर्न देता आया है सोना
वहीं, सोने को सेफ हेवन के नाम से जाना जाता है। सोना पॉजिटिव रिटर्न देने में भी अव्वल है। सोने के दामों में पिछले कई साल से इजाफा ही इजाफा हुआ है। एक साल की बात करें तो दाम 47 प्रतिशत पहुंचे हैं।
वहीं, पिछले 11 साल में से 8 साल सोने ने पॉजिटिव रिटर्न दिया है। वहीं, सोने के दाम (Gold Rate) 4 साल से लगातार हरे निशान पर है। इसी वजह से सोने में निवेशकों ने अपनी पूंजी लगाई थी, और इस साल भी 35 प्रतिशत तक का मुनाफा वसूला है।
जनवरी 2026 तक यह हो जाएगी सोने की कीमत
सोने के दाम जनवरी 2026 तक गिरावट में दिख सकते हैं। एक्सपर्ट्स की इस पर बंटी हुई राय है। परंतु, आजकल ज्यादातर एक्सपर्ट्स का मानना है कि सोने के दाम गिर जाएंगे। सर्राफा कारोबारी मनन सोनी के अनुसार सोने के दाम 2026 की शुरुआत में 85 हजार के आसपास मिल सकते हैं।
उन्होंने कहा कि बाजारों की हालात सामान्य होने पर सोने की पुरानी चाल आ जाएगी। अभी निवेशकों ने सोने के दाम (Gold Rate) ज्यादा बढ़ा दिए हैं, जो आम बढ़ौतरी से बहुत अधिक है। ऐसे में निवेशकों के बाजार में लौटने पर सोना गिरकर अपनी चाल पर आ जाएगा। ( 4 july gold price )