Gold price Update : सोने के दामों इस साल बेहिसाब बढ़ोतरी हुई है। सोने में अभी बढ़ोतरी जारी है। साल की शुरुआत में अनुमान लगाया जा रहा है। सोने की कीमत इस साल के अंत तक 100000 पर पहुंच जाएगी, लेकिन सोने की कीमत 1 लाख से बहुत ज्यादा ऊपर जा चुकी है। एक बार फिर से सोने की कीमतों को लेकर बड़ी रिपोर्ट आई है।
इस साल सोने की कीमतों में निरंतर बढ़ोतरी होती जा रही है। जिस प्रकार से सोने की कीमत बढ़ रही है, इसी हिसाब से एक रिपोर्ट सामने आई है कि सोने की कीमत कहां जाकर रुकेगी। सोने पर अंतरराष्ट्रीय काफी दबाव चल रहा है। सोने चांदी को अमेरिका और चीन के ट्रेड वॉर ने बिगाड़ दिया है। सोना फिलहाल ऑल टाइम हाई पर चल रहा है।
दिवाली से पहले एक बार फिर आई गिरावट
दिवाली से पहले सोने के दामों (Gold Price) में गिरावट भी देखने को मिली है। धनतेरस पर भारत में काफी मात्रा में सोना खरीदा जाता है। इससे पहले सोने में गिरावट (Gold Rate Down) आना लोगों के लिए राहत भरा है, लेकिन साल की शुरुआत से लेकर अब तक के दाम देखें तो 40% से भी ज्यादा सोने के दामों में बढ़ोतरी हो चुकी है। सोने के दाम अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंच चुके हैं।
अभी नहीं रुकने वाली सोने की डिमांड
जिस प्रकार से सोने की कीमत बढ़ रही है, सोने में निवेश (Gold Reserve) बढ़ता जा रहा है। सोने की डिमांड अभी कम नहीं होने वाली है। दुनिया भर के सेंट्रल बैंक अपना गोल्ड रिजर्व बढ़ा रहे हैं। एक्सचेंज ट्रेडेड फंड में निवेश बढ़ रहा है। लगातार ग्लोबल टेंशन के चलते सोने की कीमतों में तेजी बनी हुई है। चीन और अमेरिका के बीच व्यावसायिक जंग चली हुई है, इसलिए लोग सोने में सेफ हेवन समझकर अपना पैसा लगा रहे हैं।
क्या चल रहे हैं सोने के दाम
साल की शुरुआत में सोने की कीमत (Gold Price) 76000 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास थी जो अब दोगुना होने के आसपास पहुंच चुकी है। सोने की कीमत 123764 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच चुकी है। यह कीमत सोमवार को थी, जबकि मंगलवार को यह कीमत 125682 रुपए पर पहुंच गई है। चांदी की कीमत तो 2 लाख के करीब जाने वाली है। चांदी 176175 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है। सोना और चांदी अपने उच्चत्तम स्थान पर चल रहे हैं।
भविष्य में क्या रहने वाली है सोने की कीमत
जिस प्रकार से सोने की कीमत (Gold Latest Update) बढ़ रही है, इस हिसाब से अभी कोई बड़ी गिरावट आने की संभावना नहीं लग रही है। हाल ही में एक रिपोर्ट के अनुसार एक्सपर्ट विवेक सोनी का कहना है कि सोना साल के अंत तक 150000 के पास पहुंच जाएगा। 140000 तो स्वाभाविक रूप से होने की उम्मीद लग रही है।