Gold Price Today : सोने की कीमतों में आज एक बार फिर से तेजी दर्ज की जा रही है। आने सोने ने ऑल टाइम हाई का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इससी वजह से आम लोगों की परेशानी बढ़ रही है। वहीं निवेशकों (Gold Investment) को काफी लाभ हो रहा है। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से सोने की कीमतों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। आइए जानते हैं सोने का क्या रेट चल रहा है।
सोने ने पिछले काफी समय से तेजी के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिये है। अब सोने ऑल टाइम हाई के लेवल पर करोबार कर रहा है। इस साल सोने (Sone ka rate) ने लगभग 65 प्रतिशत तक का रिटर्न दे दिया है। इसकी वजह से निवेशकों को काफी लाभ हो रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमतों में तेजी आई है। खबर में जानिये आज सोने की कीमत क्या चल रही है।
आज इस रेट मिल रहा है सोना-
आज यानी 24 दिसंबर 2025 को सोने चांदी की कीमतों में ऑल टाइम हाई की तेजी दर्ज की जा रही है। एमसीएक्स (MCX Gold Rate) पर फरवरी वायदा वाले सोने की कीमत 1,35,224 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रही है। वहीं सिल्वर की कीमत (Silver Price Today) 2,13,412 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है।
इसके साथ साथ सोना 4,400 डॉलर प्रति औंस और सिल्वर 69.23 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है। सोने चांदी की कीमतें बढ़ने के पीछे फेड रेट कट की बढ़ती उम्मीदों (Gold Price Hike) के साथ ही बढ़ता भू राजनीतिक तनाव भी है। इस स्थिति में न सिर्फ फिजिकल गोल्ड सिल्वर की खरीदारी बढ़ी है बल्कि सोना चांदी ईटीएफ की खरीदारी भी बढ़ती चली जा रही है।
आज इस रेट मिल रहा है सोना-
आज भारत में 24 कैरेट सोने की कीमत में उछाल आया है। उछाल आने के बाद सोने की कीमत 1,36,160 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गई है। कल सोने की कीमत 1,34,170 रुपये प्रति दस ग्राम थी। इसके अलावा आज 22 कैरेट सोने का रेट (22K Gold Price) 1,24,810 रुपये प्रति दस ग्राम पर है। 18 कैरेट सोने का भाव 1,02,120 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया है। भारत में एक किलोग्राम चांदी का रेट 2,19,100 रुपये हो गया।
जानिये आपके शहर में सोने की कीमत-
आज दिल्ली 24 कैरेट सोना की कीमत 1,36,310 रुपये प्रति 10 ग्राम (Gold Price in Delhi) पर पहुंच गया है। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत 1,24,960 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।
मुंबई में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 1,36,160 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। इसके अलावा 22 कैरेट सोने की कीमत (Gold Price in Mumbai) 1,24,810 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। 18 कैरेट गोल्ड का रेट 1,02,120 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।
चेन्नई में आज के 24 कैरेट सोने का रेट 1,37,140 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट सोने की कीमत 1,25,710 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट गोल्ड रेट (18K Gold Price) 1,04,910 रुपये प्रति दस ग्राम पर जा पहुंची है।
कोलकाता में 24 कैरेट गोल्ड रेट 1,36,160 रुपये प्रति दस ग्राम, 22 कैरेट सोने का भाव (Sone ka bhav) 1,24,810 रुपये प्रति दस ग्राम और 18 कैरेट गोल्ड रेट 1,02,120 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया है।
आज चांदी का ये है दाम-
आज मुंबई और कोलकाता में चांदी की कीमत (Silver price Today) आज 2,19,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर जा पहुंची है। इसके साथ साथ चेन्नई में कीमत 2,31,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर जा पहुंची है।
