Gold Price Hike : सोने की रफ्तार अब लिमिट पार कर रही है। बेहिसाब स्पीड से दौड़ रहे सोने के दाम आम आदमी की पहुंच से दूर हो चुके हैं। इस महीने की शुरुआती सप्ताह में ही टॉप स्पीड से ट्रेड कर रहे सोने के दाम (Gold Rate Today) हाईलेवल पर जा पहुंचे हैं। आइये जानते हैं इस समय क्या हो गए हैं 10 ग्राम गोल्ड के रेट।
जून माह शुरू होते ही सोने के भाव (Gold Price Hike Today) ने भी टॉप स्पीड पकड़ ली है। अब ये अपने हाई लेवल पर ट्रेड कर रहे हैं। ग्राहकों के 1 तोला सोना खरीदने में भी पसीने छूट रहे हैं।
दूसरी ओर चांदी (silver price today) भी कुछ कम नहीं है। इसके भाव में भी लगातार तेजी देखने को मिल रही है। इस उतार चढ़ाव के बीच सोने के दामों (sone ka bhav) ने हर किसी को चौंका दिया है। अगर आप सोना चांदी के गहने खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो पहले यहां पर ताजा भाव जरूर जान लें। (4 june gold price )
इस कारण बढ़ रहा सोने का भाव –
डॉलर के कमजोर होने और वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं के कारण लोग सोने को सुरक्षित निवेश का विकल्प मान रहे हैं। बढ़ती मांग के बीच मंगलवार 3 जून को सोने की कीमत (gold price update) में तेजी आई है।
इस समय 22 कैरेट सोने की कीमत 90 हजार 610 रुपये प्रति तोला और 24 कैरेट सोने की कीमत 98 हजार 850 रुपये प्रति तोला पहुंच गई है। इस समय चांदी की कीमत (silver rate today) 1 लाख से भी पार हो गई है। यह 1 लाख 100 रुपए प्रति किलोग्राम के रेट पर ट्रेड कर रही है।
किस शहर में कितने पहुंचे सोने के दाम –
– दिल्ली के सराफा बाजार में 3 जून मंगलवार को 22 कैरेट जेवराती सोने का रेट (Delhi Gold Rate Today) 90 हजार 760 रुपए हो गया है। 24 कैरेट सोने की कीमत 99,005 रुपए प्रति तोला तक हो गई है।
– चेन्नई में 22 कैरेट सोने का भाव (Chennai Gold Rate Today) 90,610 रुपए और 24 कैरेट सोने का भाव 98,850 रुपए प्रति तोला है।
– कोलकाता में जेवराती सोने का रेट (Kolkata Gold Rate Today) 90,610 रुपए और 24 कैरेट सोने का रेट 98,850 रुपए प्रति 10 ग्राम यानी एक तोला है।
– देश की आर्थिक राजधानी मुंबई (Gold Price Mumbai) में 22 कैरेट सोने की कीमत 90,610 रुपए चल रही है। यहां पर 24 कैरेट सोने की कीमत 98,850 रुपए के करीब है।
MCX पर गिरे सोना चांदी के दाम –
इस समय MCX पर सोना चांदी की कीमत (MCX gold silver rate) गिरी है। वायदा कारोबार में 5 अगस्त की डिलीवरी वाले सोने का रेट 97,670 रुपये (MCX gold price) प्रति तोला हो गया है। अगले माह की 4 जुलाई की डिलीवरी वाली चांदी 1,00,300 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है।
एमसीएक्स पर यह पहले इससे अधिक रेट पर ट्रेड कर रही थी। COMEX पर पर भी सोने के भाव (sona chandi ka bhav) में गिरावट आई है। यह 3360 डॉलर प्रति औंस पर आ गया है। चांदी का भाव 34 डॉलर प्रति औंस से मामूली ऊपर बना हुआ है।