Gold Rate : सराफा बाजार में सोने और चांदी के भाव में लगातार उतार चढ़ाव का दौर जारी है। काफी दिनों से महंगा हो रहा सोना आज सस्ता हुआ है। अब 67 हजार प्रति 10 ग्राम सोना मिल रहा है। अगर आप तिवारी सीजन पर गहने बनवाने की योजना बना रहे हैं तो यह आपके लिए एक सुनहरा मौका है।
सोने की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के बाद आज यानि मंगलवार 16 सितंबर 2025 को सराफा बाजार में हल्की गिरावट देखने को मिली है। सोने में आई इस गिरावट से खरीदारों को राहत मिली है। आज 24 कैरेट गोल्ड सस्ता होकर GST समेत 1,12,891 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है।
वहीं, चांदी (Silver rate) में भी गिरावट दर्ज की गई है। आज चांदी 1,31,595 प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है। बता दें कि आज 24 कैरेट सोना 104 रुपए प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ है बिना जीएसटी के 24 कैरेट गोल्ड (Gold Rate) 1,09,603 रुपए प्रति 10 ग्राम बिक रहा है। वहीं चांदी 245 रुपए सस्ती हुई है पूरी है। आज बिना जीएसटी 1,27,763 रुपए प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है।
त्योहार पर सस्ते में खरीद सकते हैं गहने –
सोने की कीमतों (Gold Price) में लगातार रिकॉर्ड तोड़ तेजी देखने को मिल रही है। इसकी कीमत इतनी ज्यादा महंगी हो गई है कि आज आदमी के लिए एक तोला सोना खरीदना भी मुश्किल हो गया है। त्योहारों का सीजन करीब आ रहा और ऐसे में अगर आप सोने के गाने बनवाने की सोच रहे हैं तो 67 हजार प्रति 10 ग्राम से काम में गोल्ड खरीद सकते हैं।
सितंबर में इतना महंगा हुआ सोना –
सितंबर 2025 में सोना 7215 प्रति 10 ग्राम महंगा (Gold rate Hike) हुआ है। वहीं, चांदी 1,0191 रुपए प्रति किलोग्राम महंगी हुई है। IBJA के रेट्स के अनुसार अगस्त के अंति कार्यकारी दिन को सोना 1,02,388 रुपए प्रति 10 ग्राम पर क्लोज हुआ था। वहीं चांदी 1,17, 572 रुपए प्रति किलोग्राम के रेट पर क्लोज हुई थी।
सोने चांदी के लेटेस्ट रेट –
IBJA के अनुसार शुक्रवार को सोना 1,09,707 रुपए पर बंद हुआ। वहीं चांदी बिना जीएसटी 1,28,008 रुपए प्रति किलोग्राम पर क्लोज हुई।
आज 23 कैरेट सोना 104 रुपए सस्ता होकर 1,09,164 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। जीएसटी (GST) के साथ इसकी कीमत 1,12,438 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है। बता दें कि अगर आप 23 कैरेट के सोने बनवाने की सोच रहे हैं तो इसमें मेकिंग चार्ज नहीं जोड़ा गया है। ज्वेलर्स के पास जाने से पहले मेकिंग चार्ज और जीएसटी के साथ इसके रेट जरूर चेक कर लें।
22 कैरेट गोल्ड का रेट (22 carat gold rate) 96 रुपये कम होकर 1,00,396 प्रति 10 ग्राम पर आ गए हैं। जीएसटी के साथ 22 कैरेट सोने की कीमत 1,03,407 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
वहीं, 18 कैरेट सोने की कीमतों (18 carat gold rate) में 78 रुपए प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई है। इसके बाद यह 82,202 रुपए 10 ग्राम पर बिक रहा है। इसकी जीएसटी के साथ कीमत 84,668 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है।
67 हजार से कम में मिल रहा 10 ग्राम सोना –
आज 16 सितंबर को14 कैरट सोने जीएसटी (GST) के साथ 66,041 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। अगर आप 14 कैरेट सोने (14 carat gold rate के गहने खरीदते हैं तो पैसों की बचत कर सकते हैं।
इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट पर सोने और चांदी की कीमत (Gold Silver rate) आए दिन अपडेट होती हैं। खबर में बताई गई सोने की कीमतें लेटेस्ट है, लेकिन आपके शहर के हिसाब से 1000 से 2000 ऊपर नीचे हो सकती हैं। ऐसे में ज्वेलर्स के पास जाने से पहले अपने शहर के ताजा भाव जरूर चेक कर लें।