Gold Price : सोने की कीमतों उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। अब बीते दिनों सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही थी। वहीं, आज 17 अगस्त को एक बार फिर सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव देखा गया है। अगर आप भी इन दिनों सोना (Sone Ke Bhav) खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आइए खबर में जानते हैं कि आज आपके शहर में एक तोला सोने का क्या भाव चल रहा है।
सोने-चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव देखा गया है। आज 17 अगस्त को सर्राफा बाजार में इन दोनों कीमती धातुओं के भावों के अपडेट जारी किए है।
अगर आप भी आज 17 अगस्त को सर्राफा बाजार से सोने-चांदी (Gold Silver Price) के गहनें खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आइए खबर में जानते हैं कि आज 10 ग्राम के रेट क्या चल रहे हैं।
क्या चल रहे सोने के भाव
सोने की कीमतों (Gold Rate 16 August )में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। आज सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं के भाव स्थिर हैं। जबकि इससे पहले ये दोनों धातुएं तेजी के चलते अपने उच्चतम स्तर पर ट्रेड कर रहे थे।
एक्सपर्ट का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय आर्थिक परिस्थितियों में अनिश्चितता और निवेशकों का रुझान सोना-चांदी (Sone Chandi ke Bhav )की ओर बढ़ने से इनके दामों में उथल-पुथल देखी जा रही है। उनका कहना है कि आने वाले समय में चांदी की मांग सोने की तुलना में बढ़ सकती है।
अब इतने हो गए 10 ग्राम के रेट
आज 17 अगस्त को जयपुर सर्राफा मार्केट (jaipur gold rates)में शुद्ध सोने के भाव में कोई इजाफा नहीं हुआ है। ऐसे में इसके भाव 102,600 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गए हैं। इसके साथ ही जेवराती सोने के भाव में आज कोई उतार-चढ़ाव नहीं आयाा है, इसके भाव ज्यों के त्यों 95,700 रुपए प्रति दस ग्राम पर बने हुए हैं।
बात करें चांदी की की तो, चांदी (silver prices) के भाव अभी भी अपने उच्चतम स्तर पर है। बीते मानसूनी सीजन में चांदी के भाव एक बार भी एक लाख रुपए से नीचे नहीं आए। इसके दाम न तो बढ़े हैं और न घटे हैं। अब इसके भाव 1,18,400 रुपए प्रति किलो पर बने हुए हैं।
एक साल में इतने बढ़े सोने के भाव
एक्सपर्ट का कहना है कि पिछले एक साल में यानी स्वतंत्रता दिवस 2024 से 2025 की अवधि में सोने-चांदी ने बंपर रिटर्न (Gold Silver Return) दिया है। सोने- चांदी ने रिटर्न देने में शेयर बाजार को पीछे छोड़ दिया है।
एक्सपर्ट्स मुताबिक इस दौरान सोने की कीमतों (Sone Ke Rate) में 42.76 प्रतिशत तेजी आई है और चांदी 43 प्रतिशत से अधिक महंगी हुई है। वहीं, निफ्टी-सेंसेक्स में 1 प्रतिशत से भी कम बढ़ोतरी हुई। इसकी कीमतें एक साल में तकरीबन 31,000 रुपए बढ़ी है।
