Gold Silver rate : सोने और चांदी की कीमतों में पिछले कई दिनों से लगातार गिरावट देखने को मिल रही थी। लेकिन आज एक बार फिर सोने व चांदी के भाव में तेजी आई है। इस साल के शुरूआत से ही सोने में उठक पटक का दौर जारी है। इस साल में अबतक सोने ने लगभग 34 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। अगर आप सोने की खरीदरी करने की योजना बना रहे हैं तो बाजार जाने से पहले ताजा रेट जरूर चेक कर लें।
पिछले काफी समय से सोने और चांदी की कीमतों में उतार चढ़ाव देखा जा रहा है। जहां एक ओर पिछले काफी दिनों से सोने की कीमतों में गिरावट देखी जा रही थी, वहीं अब एक बार फिर से सोने की कीमतों में अचानक से तेजी देखी जा रही है। ऐसे में एक बार फिर से लोगों को सोने की खरीदी करने का प्लान विलंब कर दिया है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि आने वाले दिनों में सोने की कीमतों (Gold Price) में ये तेजी बरकरार रहने वाली है। खबर में जानिये इस बारे में पूरी जानकारी।
18 कैरेट के गहने खरीद रहे हैं लोग-
सोना और चांदी की कीमतों में भावों (Chandi Ka Bhav) में बदलाव का दौर जारी रहने वाला है। आज एक बार फिर से दोनों कीमती धातुओं के भावों में फिर बढ़ोतरी का शुरू हो गई है. पिछले दिनों सोना और चांदी में गिरावट के बाद आज फिर इनके भावों में आज एक बार फिर से उछाल देखा जा रहा है।
उछाल के बाद आज सोने की कीमत (Sone Ka Bhav) एक बार फिर एक लाख रुपए को पार कर गए हैं। इसके अलावा चांदी तो इस सीजन अपने उच्चतम स्तर पर बनी हुई है। दोनों कीमती धातुओं की कीमत में उछाल और चतुर्मास शुरू होने के बाद स्थानीय स्तर पर कीमती गहनों की डिमांड कम हो गई है। लोग 18 कैरेट सोने की खरीदी करने को अधिक प्राथमिकता दे रहे हैं।
एक्सपर्ट्स ने दी ये जानकारी-
ज्वैलरी एक्सपर्ट ने बताया कि इस सीजन सोने की बढ़ती कीमतों से इन्वेस्टर्स को करीब 26 प्रतिशत तक का मुनाफा दे दिया है। सोने की कीमत में बढ़ोतरी लगातार होने के बाद लोग चांदी को अधिक प्राथमिकता दी जा रही है। निवेशक सोने के मुकाबले चांदी में अधिक निवेश करना पसंद कर रहे हैं। इसकी वजह से सोने के मुकाबले चांदी की कीमत काफी कम हो गई है।
जयपुर सर्राफा बाजार ने आज दोनों की कीमत को लेकर अपडेट जारी किया गया है। आज सोना और चांदी (gold silver rate) दोनों की कीमत में बदलव देखा जा रहा है। अगर आप आज जयपुर सर्राफा बाजार से सोना और चांदी के गहने की खरीदी करने का प्लान कर रहे हैं तो इससे पहले सर्राफा बाजार की रेट जरूर जान ले, आज 20 जुलाई को सोना और चांदी के भाव ये है।
आज इस रेट मिल रहा है सोना चांदी-
आज सर्राफा बाजार में फिर से सोने और चांदी की कीमतों (Silver Rate Today) में बदलाव देखा जा रहा है। शुद्ध सोने के भाव में दो दिन बाद 500 रुपए का उछाल देखा गया है। ऐसे में इसके भाव 100,500 रुपए प्रति दस ग्राम पर मिल रही है। इसके अलावा 22 कैरेट सोने की कीमत में भी आज बढ़ौतरी देखी जा रही है।
इसमें, भी 500 रुपए तक का उछाल देखा जा रहा है। ऐसे में इसकी कीमत 93,700 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गई है। इसके अलावा चांदी की कीमत अभी भी अपने उच्चतम स्तर पर चल रही है। पिछले दो दिन से इसके भाव में बढ़ौतरी हो रही है। कल इसमें 400 रुपए की बढ़ौतरी देखी जा रही थी। आज फिर 1500 रुपए का भारी उछाल आया है। ऐसे में आज चांदी की कीमत 1,15,500 रुपए प्रति किलो हो गई है।
एक्सपर्ट ने बताया आने वाले समय में कितनी महंगी होगी चांदी –
ज्वेलर्स पूरणमल सोनी का कहना है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा टैरिफ बढ़ाने से तांबे और एल्युमिनियम जैसे कई मेटल्स में तेजी आई है और अनुमान है कि इनकी कीमतों में और भी उछाल आएगा। इंडस्ट्रीज में तांबे और एलुनिमियम के साथ चांदी का भी उपयोग होता है। ऐसे में चांदी (Silver Rate) की मांग बढ़ेगी। इसलिए आने वलो दिनों में चांदी की कीमतों में तेजी आएगी।
ऐसे में निवेशक गोल्ड से ज्यादा चांदी (chandi ka bhav) में निवेश करना पसंद करेंगे। एक्सपर्ट का अनुमान है कि आने वाले दिनों में भारत के बाजारों में चांदी की कीमत 1.25 लाख प्रति किलोग्राम से ज्यादा हो सकती है। एक्सपर्ट का कहना है कि स्थानिय स्तर पर सोने व चांदी दोनों की कीमतों (silver rate) में नरमी आई है। ( 20 july gold price )