Gold Price Down : अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके लिए एक गुड न्यूज है। सोने के दामों में एक बार फिर गिरावट देखने को मिली है। जिससे सोना खरीदने वाले आम ग्राहकों को राहत मिलने के आसार है। आइए जानतें है सोने-चांदी (18 june Gold-Silver-Rate )के दामों के बारे में-
सोने के दामों में 18 जून को गिरावट दर्ज की गई है। सोने के दाम गिरने से आम ग्राहकों को राहत मिली है। दाम गिरने से निवेशकों की चिंता बढ़ गई है। सोने की पूरक धातु चांदी में कोई बदलाव नहीं हुआ है। आइए जानते हैं 22, 24 कैरेट सोने के दाम क्या चल रहे हैं।
सोना खरीदने का अच्छा मौका
आज आम लोगों के लिए सोने को खरीदने का अच्छा मौका है, क्योंकि अचानक से सोने की कीमतों में (Gold Rate Down) एक बार फिर तगड़ी गिरावट आई है। जबकि चांदी के कीमतों में स्थिरता बनी हुई है। वहीं भोपाल और इंदौर के सर्राफा बाजारों में आज सोने के दामों में गिरावट आई है।
इस तरह चल रहे हैं 22 कैरेट सोने के दाम
आज 22 कैरेट वाले गोल्ड की कीमत 9,385 रुपए प्रति 1 ग्राम है। जबकि बीते दिनों में सोने के दाम (Gold Rate) 9,400 रुपये प्रति 1 ग्राम थे। अब एक ग्राम दाम पर 15 रुपये की गिरावट देखी गई है। यदि 22 कैरेट वाले गोल्ड की कीमत 75,080 रुपए प्रति 8 ग्राम है, जबकि बीते दिनों में सोने के दाम 75,200 रुपए थी।
यानि 120 रुपए की कमी देखी गई है। आज 22 कैरेट वाले सोने के रेट 93,850 रुपए प्रति 10 ग्राम है, जबकि कल सोने का भाव 94,000 रुपये प्रति 10 ग्राम था। यानी प्रति दस ग्राम 22 कैरेट सोने के दामों में 125 रुपये की गिरावट देखी गई है।
24 कैरेट सोने के दाम
वहीं बात अगर 24 कैरेट वाले (Gold-Rate )गोल्ड के रेट की, की जाए तो 18 जून को 1 ग्राम सोने की कीमत 9,854 रुपये दर्ज की गई है। जबकि कल तक इसकी कीमत 9,870 रुपये थी, यानि सोने के दामों में 16 रुपये की गिरावट (Downward-Trend )देखी गई है।
वहीं आज 24 कैरेट वाले गोल्ड की कीमत 78,832 रुपए प्रति 8 ग्राम है। जबकि कल तक इसकी कीमत 78,960 रुपए थी। यानि सोने के दामों में 128 रुपए की गिरावट देखी गई है।
वहीं आज सोने का रेट 98,540 रुपए प्रति 10 ग्राम है, जबकि कल इसकी कीमत 98,700 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। यानि आज सोने के दामों में 160 रुपए की प्रति दस ग्राम गिरावट दर्ज की गई है।
जानिए चांदी का ताजा रेट
चांदी के दामों की बात की जाए तो चांदी की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। आज यानी 18 जून को मध्यप्रदेश (M.P )के सर्राफा बाजार में चांदी के दामों में स्थिरता जारी है।
भोपाल में चांदी की कीमत 120 रुपये प्रति 1 ग्राम है, जबकि बीतें दिनों में चांदी की कीमत 1,20,000 रुपए प्रति किलो (KG.)थी। यानी बाजारों में आज चांदी के दामों में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला।
सोने-चांदी को खरीदने का शानदार मौका
अगर आप आज के दिन सोना-चांदी (Gold-Silver-Rate )खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो यह आपके लिए बढ़िया मौका है, क्योंकि सोने की कीमतों में तगड़ी गिरावट आई है। जिससे सोना ग्राहकों को कम कीमत में सोना आसानी से मिल जाएगा। साथ ही चांदी की कीमतों में भी स्थिरता बनी हुई है। इसलिए आज सोने-चांदी को खरीदने का अभी सही समय है। ( 18 june gold price )