Gold Rate Today : सोने के दामों में निरंतर बदलाव का दौर जारी है। पिछले कई दिनों से सोने के दामों में तेजी देखी जा रही थी लेकिन आज अचानक सोने की बढ़ती कीमतों पर ब्रेक लग गया है। सोने के दाम (Gold Price 28 june) अब जमीन पर औंधे मुंह आ गिरे हैं। आइए जानते हैं सर्राफा बाजार में कितना हो गया है 10 ग्राम सोने का भाव।
वैसे तो सारा साल सोने-चांदी (gold silver price) की खूब डिमांड रहती है, लेकिन शादी ब्याह के सीजन में सोने की मांग बढ़ जाती है। इसके चलते सोने की बढ़ती मांग का असर सोने की कीमतों पर भी पड़ता है। बीते दिनों से सोने चांदी के दामों (sona chandi ka bhav) में लगातार बढ़ौतरी देखने को मिल रही थी, लेकिन अब इनकी कीमतों पर अचानक गिरावट आई है। एक्सपर्ट का मानना है कि सोने-चांदी के भावों (Gold Silver rate) में अभी उठापटक का दौर जारी रहेगा।
Gold Rate : डूब गया सोना, कीमतों में आई तगड़ी गिरावट, इतने रह गए 10 ग्राम के दाम
सर्राफा बाजार में सोने-चांदी का भाव
भारतीय सर्राफा बाजार में आज 28 जून को 24 कैरेट सोने के भाव (24 carat sone ka bhav) 1 लाख प्रति तोला के करीब हो गया है। यह 99 हजार 100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है। अगर 22 कैरेट सोने के भाव (22K gold rate today) की बात करें तो आज जेवराती सोना 90 हजार 850 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। कल 22 कैरेट सोने का रेट 91,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा था। सोने-चांदी की कीमतें (sona chandi ki kimat) जीएसटी और मेकिंग चार्ज के कारण भी घटती-बढ़ती रहती हैं।
Wheat Rate Hike : गेहूं के भाव ने बनाया रिकॉर्ड, 1 क्विंटल के इतने हो गए दाम
18 कैरेट सोने का ताजा भाव-
इसके अलावा आज सर्राफा बाजार में 18 कैरेट सोने का भाव (18K gold rate) 74,340 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। ग्राहकों को सोने की खरीदारी करते समय उसकी क्वालिटी व शुद्धता (how to check Gold purity) जरूर जांचनी चाहिए। सोने की शुद्धता को हमेशा कैरेट में मापा जाता है। 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध माना जाता है, वहीं 22 कैरेट सोने (22K gold rate) से गहने बनाए जा सकते हैं, यह 24 कैरेट से कम शुद्ध होता है। सोना खरीदते समय हॉलमार्क भी जरूर देखना चाहिए।
2 दिन में इतने गिरे चांदी के दाम-
सोने के दामों के अलावा अगर बात चांदी की कीमतों (silver rate today) करें करें तो इनमें भी गिरावट देखी गई है। आज सर्राफा बाजार खुलने के साथ चांदी का भाव (chandi ka bhav) 1 लाख से ऊपर ट्रेड कर रहा था। यह 1 लाख 8 हजार रुपये प्रति किलो हो गया है। इससे पहले 26 जून को चांदी का भाव (silver rate update)1,09,000 रुपये प्रति किलो चल रहा था।
सोने-चांदी के दामों में जारी रहेगा उतार-चढ़ाव-
एक्सपर्ट्स के अनुसार पिछले कुछ दिनों से सोने और चांदी की कीमतों (gold silver price) में तगड़ी बढ़ौतरी चल रही थी। अब सोने चांदी के भावों (sona chandi ka bhav) पर ब्रेक लग गए हैं। अभी कुछ दिन तक इन दोनों धातुओं के रेट में उतार चढ़ाव जारी रहेगा। दूसरी ओर सर्राफा कारोबारियों का मानना है कि लोग सोने के बजाय चांदी की खरीददारी अधिक कर रहे हैं। आने वाले समय में चांदी के रेट (silver price today) में अधिक बढ़ौतरी हो सकती है। ( 28 june gold price )